Census 2027 to Begin From 1st April in India: 1 अप्रैल से शुरू होगी देशव्यापी जनगणना प्रक्रिया।

Census 2027 to Begin From 1st April in India: भारत में जनगणना 2027 की शुरुआत 1 अप्रैल से होने जा रही है। यह स्वतंत्रता के बाद की 8वीं और कुल मिलाकर 16वीं जनगणना होगी, जो देश की जनसंख्या, सामाजिक और आर्थिक स्थिति जैसी व्यापक डेटा एकत्रित किया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने इस महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी साझा की है।

Census 2027 begins on 1st April

 

उन्होंने बताया कि जनगणना को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण (House Listing) और आवास संबंधी जानकारी एकत्र की जाएगी, जिसमें घरों की स्थिति, सुविधाएं और संसाधनों का विवरण शामिल होगा। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना (Population Anumeration) की जाएगी। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की आयु, लिंग, शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक आर्थिक रूप से दर्ज किये जाएंगे।

जनगणना किसी भी देश की नीतियों और योजनाओं के निर्माण के लिए आधार निर्माण करती है। इसके डेटा के माध्यम से सरकार को यह समझने में मदद मिलती है कि किन क्षेत्रों में विकास की आवश्यकता है और किन वर्गों के लिए विशेष योजना बनायी जानी चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य,  रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विकास में जनगणना के आंकड़े बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस बार डिजिटल तकनीक का अधिक उपयोग किया जाएगा। जिससे डेटा संग्रहण अधिक तेज और सटीक हो सके। जनगणना 2027 देश के भविष्य की  योजना बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Census 2027 to Begin From 1st April in India: पहला चरण सूचीकरण और स्व-गणना।

Census 2027 to Begin From 1st April in India: जनगणना 2027 के पहले चरण में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस चरण में मकानों की सूची तैयार करने के साथ-साथ नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी दिया जाएगा, जिससे लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण के अनुसार, यह कार्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा संचालित किया जाएगा। घर-घर सूचीकरण की प्रक्रिया 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किसी भी 30 दिनों की निर्धारित अवधि में पूरी की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक घर की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएँ और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए जाएंगे।

यह चरण जनगणना की नींव माना जाता है,  क्योंकि इसी के आधार पर आगे की जनसंख्या गणना की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होती है। स्व-गणना की सुविधा से प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और डिजिटल रूप से सशक्त बनेगी।

यह भी पढ़े: Census 2027: Amit Shah ने लॉन्च किए 4 स्मार्ट टूल्स, जानें जनगणना प्रक्रिया कैसे होगी आसान।

Census 2027 to Begin From 1st April in India में स्व- गणना की सुविधा 16 भाषाओं में पोर्टल और दूसरे चरण में जाति गणना शामिल।

Census 2027 to Begin From 1st April in India: जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि जनगणना 2027 में लोगों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा दी जाएगी। जिससे वे खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। यह सुविधा घर-घर सूचीकरण शुरू होने से ठीक पहले 15 दिनों कि अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी। इसका उद्देश्य प्रक्रिया को आसान, तेज और डिजिटल बनाना है। ताकि अधिक से अधिक लोग  बिना किसी परेशानी के अपनी जानकारी दर्ज कर सकें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट बताया कि स्व-गणना के लिए तैयार किया गया पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे देश के अलग-अलग क्षेत्रों के लोग अपनी भाषा में जानकारी भर सकेंगे। इससे जनगणना में भागीदारी बढ़ेगी और डेटा सटीक मिलेगा।

पहले चरण में पूछे जाने वाले सवाल पहले ही जारी किए जा चुके हैं, ताकि लोगों को पहले से जानकारी रहे। वहीं दूसरे चरण के सवाल उचित समय पर जारी किए जाएंगे।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जाति गणना (Cast Census) जनगणना के दूसरे चरण में की जाएगी। इससे सरकार को सामाजिक संरचना को बेहतर तरीके से समझने और नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।

जनगणना 2027 डिजिटल माध्यम, मोबाइल App , और बेब पोर्टल से होगी पूरी प्रक्रिया।

जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। जनगणना कि सभी गतिविधियों के प्रबंधन और निगरानी के लिए एक वेब-आधारित पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल के जरिए पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी, और डेटा को सुरक्षित तरीके से संग्रहित किया जाएगा।

इसके अलावा , हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) का निर्माण बेव मैपिंग एप्लीकेशन के माध्यम से किया जाएगा, जिससे क्षेत्रों की सटीक पहचान और बेहतर योजना की जा सकेगी।

यह भी पढ़े: एक अप्रैल से शुरू होगी जनगणना 2027

Discalaimer: यह लेख जनगणना 2027 से संबंधित उपलब्ध आधिकारिक जानकारी और समाचार स्रोतों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी समय के साथ सरकारी अधिसूचनाओं और दिशा-निर्देशों के अनुसार बदल सकती है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम और सटीक जानकारी के लिए सम्बंधित सरकारी विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर visit कर अधिसूचना अवश्य देखें। इस लेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment