Census 2026: स्वतंत्र भारत में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब आपकी जाति पूछी जाएगी कि आप किस जाति से विलॉन्ग करते हैं, साथ ही भारत में 1 अप्रैल, 2026 से आपकी जनगणना प्रारंभ कर दी गई है।
यह जनगणना दो चरणों में होने वाली है तो पहले चरण में तैतीस प्रश्न पूछे जाने वाले हैं? वह प्रश्न कैसे पूछे जाएंगे? पूछा जा सकता है कि आपका मकान आपका है या नहीं है या आप किराये से रहते हैं। आपका मकान पक्का है या कच्चा आदि।
Census 2026:भारत में जनगणना 2026 कब और कैसे सुरु हुई?
Census 2026: अगर जनगणना की बात करें तो जनगणना का इतिहास हमारा बहुत पुराना है Census 2026 यह भारत की 16वीं जनगणना है और स्वतंत्र भारत 8वीं जनगणना है।
इस डिजिटल जनगणना में जानकारी बिलकुल सही- सही देना है। क्योंकि इसके बाद ही हमारे संसाधन और हमारे डेवलपमेंट के बारे में पता चलेगा।
भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत कर दी है। 1 अप्रैल, 2026 से इसकी शुरुआत हुई है और यह दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना होने वाली है।
यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना होने वाली है क्योंकि आप सभी को पता है दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश जो है वह भारत है।
इस डिजिटल जनगणना में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि यहां पर आपको एक विकल्प दिया गया है स्व-गणना का मतलब स्व-गणना के विकल्प के साथ डिजिटल रूप से आयोजित होने वाला पहला सर्वेक्षण होगा मतलब आप खुद जाके Census 2026 के Portal पर अपनी जानकारी पूरी की पूरी भर सकते हैं, और इसकी शुरुआत हमारे देश के प्रथम नागरिक यानी कि भारत के राष्ट्रपति के साथ शुरू होती है।
पहले चरण में पूछे जाने वाले 33 प्रश्न?
1 अप्रैल, 2026 से आपकी जनगणना प्रारंभ कर दी गई है। तो देखते हैं जनगणना (Census 2026) में क्या -क्या प्रश्न पूछे जाएंगे?
- मकान नंबर क्या है?
- जनगणना, मकान संख्या क्या है मतलब आपका मकान नंबर क्या है?
- घर किस फर्श का बना मतलब, आपका का घर पक्का है या कच्चा है।
- घर के दीवाल की सामग्री क्या है?
- घर की छत की सामग्री।
- घर का उपयोग।
- घर की स्थिति।
खंड दो परिवार के संबंध में प्रश्न 8 से 15 तक।
08. परिवार की संख्या।
09. घर में कितने लोग रहते हैं?
10. घर के मुखिया का नाम क्या है।
11. परिवार के मुखिया का लिंग?
12. परिवार के मुखिया की जाति (SC/ST/OBC/अन्य)
13. घर स्वयं के नाम पर है, यह किराए का है?
14. घर में कितने कमरे हैं?
15. घर में कितने विवाहित परिवार रहते हैं?
खंड तीन घर की बुनियाद जरूरतें (प्रश्न 16 से 25 तक)
16. पेयजल का स्रोत क्या है?
17. पेयजल की उपलब्धता।
18. प्रकाश का मुख्य स्रोत।
19. शौचालय की सुलभता।
20. किस प्रकार का शौचालय?
21. गंदे पानी का निकास।
22. स्नान गृह की उपलब्धता।
23. रसोई घर की उपलब्धता (एलपीजी/ पीएनजी)
24. खाना पकाने का मुख्य साधन (Fuel)।
25. परिवार के खाने का मुख्य अनाज।
खण्ड 4 : घरेलू उपकरणों की उपलब्धता (प्रश्न 26 से 33 तक)
26. आपकी घर में रेडियो है या नहीं?
27. टेलीविजन है या नहीं?
28. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं?
29. लैपटॉप और कम्प्यूटर की जानकारी।
30. टेलीफोन/ मोबाइल फोन/ स्मार्टफोन की जानकारी।
31. साइकिल/ स्कूटर/ मोटरसाइकिल/मोपेड की जानकारी।
32. कार/ जीप/ वैन की जानकारी।
33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना है हेतु)।
भारत में जनगणना का इतिहास।
- भारत की पहली जनगण-1872 में लार्ड मेयो के कार्यालय में हुई थी।
- भारत की पहली पूर्णकालीन जनगणना- 1881, लार्ड रिपन के कार्यकाल में।
- वैधानिक प्रावधान- जनगणना अधिनियम 1948 ( धारा 3 और 17A)
- संवैधानिक प्रावधान- अनुच्छेद 246 ( अनुसूची 7 के अंतर्गत संघ सूची का विषय)
- नोडल एजेंसी- महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त का कार्यालय (गृह मंत्रालय के अंतर्गत)
- अंतिम या प्रथम जातिगत जनगणना सन् 1931 में हुई थी।
ये भी पढ़े: Census 2027 to Begin From 1st April in India: 1 अप्रैल से शुरू होगी देशव्यापी जनगणना प्रक्रिया।
ये भी पढ़े: Census 2027: Amit Shah ने लॉन्च किए 4 स्मार्ट टूल्स, जानें जनगणना प्रक्रिया कैसे होगी आसान।
ये भी पढ़े: क्या जनगणना में दिखाना होगा आधार या सरकारी योजनाओं से कटेगा नाम? अभी दूर करें हर..
Disclaimer: यह लेख जनगणना से संबंधित सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है, जिसकी पूर्ण सटीकता और अद्यतन होने की गारंटी नहीं दी जा सकती। जनगणना से जुड़े नियम, प्रक्रियाएं और आंकड़े समय-समय पर बदल सकते हैं। किसी भी अंतिम निर्णय में पहुँचने से पहले आधिकारिक स्रोत जरूर चेक करें।
