पुराने Kindle यूजर्स के लिए झटका Amazon कुछ डिवाइसेस के लिए सपोर्ट खत्म करेगा।

Kindle: Amazon अपने कई पुराने Kindle मॉडल्स के लिए सपोर्ट धीरे-धीरे खत्म कर रहा है। इसका मतलब है कि इन डिवाइसेस पर अब नए अपडेट, सिक्युरिटी पैच और कुछ ऑनलाइन फीचर्स काम नहीं करेंगे। यह कदम नई टेक्नोलॉजी पर फोकस करने और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। पुराने Kindle यूजर्स को अब अपने डिवाइस की सीमाओं को समझते हुए अपग्रेड करने पर विचार करना पड़ सकता है।

पुराने Amazon Kindle यूजर्स के लिए बुरी खबर—Amazon कुछ डिवाइसेस का सपोर्ट बंद कर रहा है

 

Kindle: Amazon ने हाल ही में एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की है, वह अपने 12 पुराने Kindle ई-रीडर मॉडल्स के लिए सपोर्ट बंद करने जा रहा है। यह बदलाव गुरुवार 20 मई 2026 से लागू होगा, जिसके बाद इन डिवाइसेस का उपयोग पहले जैसा नहीं रह जाएगा।

इस फैसले के तहत, जिन यूजर्स के पास ये पुरानी Kindle मॉडल्स हैं, वे अब Kindle Store से नई किताबें नहीं खरीद पाएंगे। इसके अलावा, वे ई-बुक्स को उधार लेने (Borrow) यह डाउनलोड करने की सुविधा का भी लाभ नहीं उठा सकेंगे। यानी कि नए कंटेंट तक पहुंच पूरी तरह सीमित हो जाएगी।

हालांकि, जिन किताबों को यूजर्स पहले ही अपने डिवाइस में डाउनलोड कर चुके हैं, उन्हें वे पढ़ना जारी रख सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन सेवाओं और नए अपडेट्स की कमी के कारण डिवाइस का उपयोग सीमित हो जाएगा।

Amazon का यह कदम आम तौर पर टेक्नोलॉजी कंपनियों द्वारा पुराने डिवाइसेज को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की रणनीति का हिस्सा होता है। ऐसे में प्रभावित यूजर्स को अब Kindle डिवाइस पर अपग्रेड करने पर विचार करना पड़ सकता है।

Kindle को 14 से 18 साल तक मिला सपोर्ट,  अब टेक्नोलॉजी आगे बढ़ चुकी है।

Kindle: Amazon ने अपने बयान में बताया कि जिन Kindle मॉडल्स का सपोर्ट बंद किया जा रहा है,  उन्हें कम से कम 14 साल और कुछ 18 साल तक सपोर्ट दिया गया है। यह टेक इंडस्ट्री में एक लंबा समय माना जाता है।

कंपनी के अनुसार, इतने वर्षों में टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है, जिससे पुराने डिवाइसेज को अपडेट रखना मुश्किल हो जाता है। नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और सिक्युरिटी के लिए आधुनिक डिवाइसेज जरूरी होते हैं, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

अगर आप Kindle यूजर हैं तो यह अपडेट आपके लिए महत्वपूर्ण है। Amazon ने घोषणा की है कि 20 मई 2026 से 2012 यह उससे पहले लॉन्च हुई Kindle डिवाइसेस का सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा।

इसका सीधा असर यह होगा कि इन पुराने डिवाइसेस पर आप नई ई-बुक्स खरीद, डाउनलोड या उधार नहीं ले पाएंगे। हालांकि, पहले से डाउनलोड की गई किताबें, आप पढ़ सकते हैं।

कौन-कौन से Kindle मॉडल्स प्रभावित होंगे?

Amazon के अनुसार,  नीचे दिए गए Kindle मॉडल्स का सपोर्ट बंद किया जाएगा:

  • Kindle 1st Generations (2007)
  • Kindle DX (2009)
  • Kindle DX Graphite (2010)
  • Kindle Keyboard (2010)
  • Kindle 4 (2011)
  • Kindle Touch (2011)
  • Kindle 5 (2012)
  • Kindle Paperwhite 1st Generation (2012)
  • Kindle Fire 1st Gen (2011)
  • Kindle Fire 2nd Gen (2012)
  • Kindle Fire HD 7 (2012)
  • Kindle Fire GD 8.9 (2012)

नोट: उपरोक्त मॉडल्स में 20 मई 2026 के बाद नए अपडेट और Kindle Store से कंटेंट डाउनलोड करने की सुविधा बंद हो जाएगी।

पुराने Kindle यूजर्स के लिए Amazon का खास ऑफर।

Amazon अपने पुराने Kindle यूजर्स के लिए खास ऑफर लेकर आया है,  ताकि वे आसानी से नए डिवाइस पर शिफ्ट हो सकें। कंपनी के अनुसार, जिन यूजर्स के पास पुराने Kindle मॉडल्स हैं,  इन्हें चुनिंदा नए Kindle डिवाइसेस पर 20% तक की छूट दी जा रही है।

इसके अलावा, Amazon यूजर्स को $20 (लगभग ₹1600+) का eBook क्रेडिट भी दे रहा है, इसका उपयोग वे Kindle Store से नई किताबें खरीदने के लिए कर सकते हैं।

इस पहल का उद्देश्य यूजर्स को बेहतर टेक्नोलॉजी और नए फीचर्स का अनुभव देना है। साथ ही, पुराने डिवाइसेस से नए डिवाइसेस में ट्रांजिशन को आसान बनाना है।यह ऑफर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो अपने पुराने Kindle को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं।

ये भी पढ़े: 

Census 2027 to Begin From 1st April in India: 1 अप्रैल से शुरू होगी देशव्यापी जनगणना प्रक्रिया।

Census 2027: Amit Shah ने लॉन्च किए 4 स्मार्ट टूल्स, जानें जनगणना प्रक्रिया कैसे होगी आसान।

Top 10 Best-Selling Cars March 2026- सेडान की वापसी, डिजायर टॉप पर, टाटा पंच की ज़बरदस्त इंट्री।

पुराने Kindle यूजर्स के लिए झटका Amazon कुछ डिवाइसेस के लिए सपोर्ट खत्म करेगा।

Leave a Comment