UP Excise Constable Vacancy 2026: 4 जून से ऑनलाइन फॉर्म, 722 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी।

UP Excise Constable Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग (UPSSSC) की ओर से जारी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 युवाओं के लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। खासकर उन उम्मीदवारों के लिए, जो उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं उनकी लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

UP Excise Constable Vacancy 2026: 722 पदों पर भर्ती, आवेदन 4 जून से शुरू

 

इस भर्ती के तहत विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के अनुसार कुल 722 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर काम करने का मौका मिलेगा, जो एक सुरक्षित और सम्मानजनक नौकरी मानी जाती है।

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने PET 2025 (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) में हिस्सा लिया हो और उनके पास वैध स्कोरकार्ड हो। ऐसे अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल मिलाकर, यह भर्ती न सिर्फ एक स्थिर और सुरक्षित करियर का रास्ता खोलती है। बल्कि उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी करने का बेहतरीन अवसर भी प्रदान करती है।

UP Excise Constable Vacancy 2026 आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी।

UP Excise Constable Vacancy 2026: विज्ञापन संख्या 08- परीक्षा/2026 के तहत एक्साइज कांस्टेबल भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना UPSSSC, लखनऊ द्वारा जारी कर दी गई है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी का जरूरी जानकारी अच्छे से समझ लेना चाहिए, जैसे- योग्यता (Eligibility Criteria) , आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, पदों का विवरण, आरक्षण नियम और चयन प्रक्रिया। जिससे आवेदन करते समय किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

इसके अलावा अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता (Physical Test) परीक्षा के सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे बेहतर तैयारी कर सकें।

इच्छुक उम्मीदवार समय पर ऑनलाइन आवेदन करें। हर कर इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं और अपने सरकारी नौकरी के सपनों को साकार कर सकते हैं।

UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2026 का संक्षिप्त विवरण।

UP Excise Constable Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर है जो उत्तर प्रदेश में सरकारी सेवा प्राप्त करना चाहते हैं। इस भर्ती के माध्यम से आबकारी आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कुल 722 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) ये भाग लिया है, वे मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी चयन प्रणाली पर आधारित है, जिसमें लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक परीक्षण भी शामिल है। जिसका विवरण निम्नानुसार है: 

मुख्य जानकारी  विवरण 
संगठन का नाम  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ।
विभाग का नाम  आबकारी आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज।
विज्ञापन संख्या  08/ परीक्षा, आबकारी सिपाही मुख्या परीक्षा ( प्रा आ प -2025)/09
पद का नाम  आबकारी सिपाही
कुल पद  722
आवेदन करने का माध्यम  ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि  04 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि  24 जून 2026
शुल्क समायोजन/ संशोधन की अंतिम तिथि   01 जुलाई 2026 `
शैक्षिणिक योग्यता  इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष
आयु सीमा  01 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट लागू)  
चयन प्रक्रिया  PET-2025 स्कोर आधारित , शार्टलिस्टिंग – मुख्य लिखित परीक्षा – शारीरिक माप परीक्षण- शारीरिक दक्षता परीक्षण।
आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in
डायरेक्ट लिंक  UPSSSC Excise Constable Notification 2026 Direct Link

UP Excise Constable Vacancy 2026 का विवरण।  

UP Excise Constable Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 में कुल 722 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित  किया गया है, जिसमे सभी वर्गों के उम्मीदवारों को सामान अवसर मिल सके। इस भर्ती में सामान्य , अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाती , अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अलग – अलग शीटें निर्धारित की गई है। इसके अलावा कुछ पद विशेष चयन के अंतर्गत भी शामिल किये गए है। यह आरक्षण व्यवस्था सरकारी नियमों के अनुसार लागू की गई हैं। जिससे सामाजिक संतुलन और पारदर्शिता बानी रहे, विवरण निम्नानुसार है: 

श्रेणी  रिक्तियां (सामान्य वर्ग) रिक्तियां (विशेष चयन)   कुल पद 
अनारक्षित सामान्य  246 46 292
अनुसूचित जाति (SC) 128 14 142
अनुसूचित जाति (ST)  12 0 12
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)  165 50 215
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)  61 0 61
कुल  612 110 722

 

UP Excise Constable Vacancy 2026 Eligibility Criteria 

UP Excise Constable Vacancy 2026: अगर आप उपरोक्त भर्तियों के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले पात्र का मानदंड को समझना बेहद जरूरी है। (UPSSSC) UP Excise Constable Vacancy 2026 के तहत केवल वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे जो निर्धारित, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मानकों और PET योग्यता को पूरा करते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, क्योंकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से आवेदन निरस्त हो सकता है। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों के पास अतिरिक्त योग्यता है, जैसे NCC या Territorial आर्मी का अनुभव है, उन्हें वरीयता भी दी जाएगी।

मापदंड  विवरण 
शैक्षिणिक योग्यता  इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण की हो
अतिरिक्त वरीयता (a) प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष सेवा या

(b) NCC ‘B’ प्रमाण पत्र धारक

न्यूनतम आयु  1 जुलाई 2026 से 18 वर्ष का होना अनिवार्य है।
अधिकतम आयु 40 वर्ष 1 जुलाई 2026
SC/ST(UP)  सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी
OBC(UP)  सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी
राज्य कर्मचारियों के लिए आयु में छूट  अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
मुख्यमंत्री शोध फैलोशिप नियमावली 2026 के अनुसार आयु में छूट

 

आवेदन कैसे करें?

अगर आप UP Excise Constable Vacancy 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको आवेदन प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करना बेहद जरूरी है। Online Application form शैक्षणिक और श्रेणी से जुड़ी सही जानकारी के साथ भरना होगा। साथ ही अंतिम तिथि 24 जून 2026 से पहले आवेदन करना जरूरी है, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसमें PET-2025 पंजीकरण के माध्यम से लॉगिन करना अनिवार्य है। विवरण निम्नलिखित हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: किसी भी ब्राउजर में जाकर UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें पर होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में जाएं।
  • विज्ञापन और लॉग इन प्रक्रिया: विज्ञापन संख्या 08/ परीक्षा/2026 पर क्लिक करें और PET-2025 पंजीकरण संख्या व OTP के माध्यम से लॉग -इन करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें: लॉग इन के बाद व्यक्तिगत जानकारी स्वतः भर जायेगी, लेकिन आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता जैसे इंटरमीडिएट का विवरण सही-सही दर्ज करना होगा।
  • फोटो और हस्ताक्षर सत्यापन: PET-2025 के दौरान अपलोड किए गए फोटो और हस्ताक्षर स्वतः दिखाई देंगे,  इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।
  • अन्य जानकारी और घोषणा: पद वरीयता, NCC/ प्रादेशिक सेना जैसी अतिरिक्त योग्यता भरें और घोषणा को स्वीकार कर “Save and Submit” पर क्लिक करें।
  • शुल्क भुगतान और फॉर्म डाउनलोड: ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करें, फिर सफल आवेदन के बाद फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

UP Excise Constable Vacancy 2026 सेलेक्शन प्रोसेस।

अगर आप UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 में सफल होना चाहते हैं, तो चयन प्रत्येक को समझना बेहद जरूरी है। यह सिलेक्शन प्रोसेस कई चरणों में आयोजित किया जाता है, जिसमें उम्मीदवारों को प्रत्येक स्तर पर उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है। जो अभ्यर्थी सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हैं, उन्हें ही अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाता है। इसलिए तैयारी करते समय हर चरण की रणनीति बनाना बेहद महत्वपूर्ण है।

चरण विवरण
चरण 1 मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्ट लिस्टिंग (PET-2025 स्कोर के आधार पर।
चरण 2 मुख्य परीक्षा ( लिखित वस्तुनिष्ठ प्रकार)
चरण 3 शारीरिक माप परीक्षण(PMT) – Qualifying
चरण 4  शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)- Qualifying

 

UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026 : उन उम्मीदवारों को बेहतरीन अवसर है जो 12th Pass Government Job और उत्तर प्रदेश में स्थिर करियर की तलाश कर रहे हैं। उनके लिए यह भर्ती पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत आयोजित की जाएगी, जिसमें PET-2025 स्कोर,  लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण शामिल है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते Online Application Form हरे और सभी पात्रता शर्तों को धान पूर्वक जांच लें। सही रणनीति और तैयारी के साथ इस भर्ती में सफलता प्राप्त करना संभव है।

FAQs

Q.1 UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans.  आबकारी सिपाही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 04 जून 2026 से शुरू होगी।

Q.2 इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. आबकारी सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 है।

Q.3 आबकारी सिपाही भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या हैं?

Ans. आबकारी सिपाही भर्ती उम्मीदवार को किसी मामले का प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना जरूरी है।

Q.4 आबकारी सिपाही भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में कौन कौन से चरण शामिल हैं? 

Ans. चयन प्रक्रिया में PET-2025 आधारित शॉर्ट लिस्टिंग,  मुख्य लिखित परीक्षा, PMT और PET शामिल हैं।

Q.5 आबकारी सिपाही भर्ती के लिए क्या PET-2025 परीक्षा पास होना अनिवार्य है?

Ans. हां, केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET-2025 में भाग लिया हो और उनके पास वैध स्कोर-कार्ड हो।

संबंधित खबरें: 

NPS Vacancy 2026: नेशनल पेंशन स्कीम भर्ती, 16 April तक करें आवेदन, हाई पैकेज सैलरी।

NIC Scientist B Recruitment 2026: योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

UPSRTC Recruitment 2026: महिला बस कंडक्टर (परिचालक) भर्ती, जानिए योग्यता व आवेदन की प्रक्रिया।

Railway ALP Recruitment 2026: आवेदन तिथि, आयु सीमा, दसवीं पास के लिए रेलवे में सुनहरा मौका।

Indian Army MNS B.Sc Nursing Admission 2026 : NEET UG के आधार पर आवेदन, पात्रता की जानकारी।

UP एक्साइज कांस्टेबल वैकेंसी 2026: 12वीं पास 722 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Leave a Comment