TCS Employees News: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) इन दिनों अपने नासिक BPO यूनिट से जुड़े गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। यहां यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे मामलों की जांच चल रही है, जिसमें कई एफआईआर दर्ज हुई हैं और कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

इस विवाद के बीच कंपनी ने कर्मचारियों को राहत देते हुए सकारात्मक संकेत दिए हैं, जिससे यह मुद्दा और भी सुर्खियों में आ गया है। ऐसे माहौल में TCS कि यह “गुड न्यूज” कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने कहा है कि उनके यहां छंटनी का दौर अब खत्म हो गया है, अब कंपनी अपने स्टैंडर्ड इंक्रीमेंट साइकिल पर लौट आएगी। यानी कि अब कंपनी अपनी पुरानी सामान्य स्थिति में लौट आएगी। जिससे सैलरी में इंक्रीमेंट को लेकर न कोई अनिश्चितता रहेगी और ना ही लंबा इंतजार करना पड़ेगा, TCS का स्टैंडर्ड साइकिल 1 अप्रैल से शुरू होता है, जिसमें पिछले साल देरी हुई थी।
दरअसल, साल 2025 के जुलाई में, कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया था, जो इसके वर्क फोर्स का 2% था। इसके पीछे स्ट्रक्चरल रिस्ट्रक्चरिंग और AI (Artificial Intelligence) जैसी तकनीकों के अनुरूप खुद को ढालने का हवाला दिया गया था। कंपनी के इस फैसले के चलते कर्मचारी सैलरी हाइक और अपनी जॉब सिक्योरिटी को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे थे। हालांकि, कंपनी के नए फैसले से अब इन कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
कैसे अपने पुरानी स्थिति में लौटी कंपनी।
TCS Employees News: कंपनी के सीईओ के. कृतिवासन के अनुसार, कंपनी मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, डिमांड में सुधार और कारोबारी माहौल के प्रति बढ़ते आत्मविश्वास को देखते हुए अपनी पुरानी स्थिति में लौट आई है। टीसीएस ने Q4 में 13718 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 12.2 पर्सेंट ज्यादा है। कंपनी का रेवेन्यू भी 9.6 पर्सेंट की उछाल के साथ 70,698 करोड़ रुपए पहुंच गया है। कंपनी ने पिछले कुछ समय में 12 बिलियन डॉलर के नए कॉन्ट्रैक्ट्स भी हासिल किए हैं, जिसमें कई मेगा डील्स भी हैं, इन सबके चलते कंपनी को अपनी पुरानी स्थिति में लौटने में मदद मिली है।
Tata Consultancy Services में सैलरी हाइक
TCS Employees News: TCS में परफॉर्मेंस के आधार पर हर साल फरवरी बढ़ती है, अगर रिपोर्टों की मानें तो TCS में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को आमतौर पर डबल डिजिट में सैलरी ग्रोथ मिलती है, ज्यादातर कर्मचारियों के लिए, सामान्य वेतन वृद्धि आमतौर पर प्रदर्शन, रेटिंग और ग्रेड के आधार पर 4.5 पर्सेंट से 7 पर्सेंट के बीच होती है।
Tata Consultancy Services में हड़कंप क्यों मचा?
TCS Employees News: महाराष्ट्र के नासिक में TCS की BPO यूनिट में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण कहा हाल ही में सनसनीखेज खुलासा हुआ, यहां काम करने वाली कुछ महिलाओं ने कथित यौन उत्पीड़न, गंभीर शोषण और जबरन धर्मांतरण की कोशिशों के चौंकाने वाले दावे किए। इन मामलों में नासिक पुलिस ने 9 FIR दर्ज की है और लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तौसिफ Attar और निदा खान नाम के दो सस्पेंड कर्मचारियों को इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत करने वालों ने एक ऐसे नेटवर्क की जानकारी दी है, जिसमें कुछ सीनियर स्टाफ और एक HR मैनेजर शामिल बताए गए हैं, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ट्रेनिंग टीम का हिस्सा थे और नए ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों की पूरी जानकारी उनके पास होती थी। इसी जानकारी के आधार पर वे ऐसे लोगों को चुनते थे जिन्हें पैसों की दिक्कत है या फिर उनके परिवार में किसी तरह का विवाद चल रहा हो, जांच में सामने आए इन तथ्यों के बाद पूरा मामला और गंभीर माना जा रहा है।
संबंधित ख़बरें:
AI से खतरा या मौका? TCS CEO K Krithivasan ने खोल दी सच्चाई।
TCS कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, छंटनी नहीं होगी और वेतन में बढ़ोतरी तय