AIBE 21 : के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org और allindiabaragamination.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है, इसलिए अभ्यर्थी समय सीमा से पहले फॉर्म भरकर सबमिट करना सुनिश्चित करें।
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए जरूरी परीक्षा, 30 अप्रैल तक आवेदन, 7 जून को होगी परीक्षा।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इण्डिया बार एग्जामिनेशन – AIBE XXI (21 वीं परीक्षा) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू कर दी है।यह परीक्षा उन लॉ ग्रेजुएट्स के लिए जरूरी होती है जो भारत में वकालत करने के लिए Certificate of Practice प्राप्त कराना चाहते हैं। AIBE परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कोर्ट में प्रैक्टिस करने की आधिकारिक अनुमति मिलती है, इसलिए यह परीक्षा कानून के छात्रों और नए वकीलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।
इच्छुक उम्मीदवार AIBE 21 के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org और allindiabarexamination.com के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि। 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन। प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि तकनीकी समस्या या सर्वर लोड जैसी दिक्कतों से बचा जा सके।
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई रखी गई है। वहीं जिन उम्मीदवारों को आवेदन फार्म में कोई गलती सुधारनी है, उनके लिए Correction Window 3 मई तक खुली रहेगी। इस अवधि में अभ्यर्थी अपने आवेदन विवरण में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।
AIBE 21 के एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किए जाने की योजना है। परीक्षा का आयोजन 7 जून को किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
AIBE Exam Structure: विषय पात्रता और प्रैक्टिस लाइसेंस से जुड़ी जानकारी।
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) एक ओपन -बुक और मल्टीपल च्वाइस (MCQs) आधारित परीक्षा है, जिसे बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जाता है।इस परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की कानून के प्रमुख विषयों पर समाज और व्यावहारिक ज्ञान का मूल्यांकन करना होता है। AIBE 21 में संवैधानिक कानून आपराधिक कानून ( क्रिमिनल लॉ) , सिविल प्रक्रिया, साक्ष्य अधिनियम और प्रोफेशनल एथिक्स जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा का पैटर्न इस तरह बनाया गया है के अभ्यर्थी अपनी कानूनी जानकारी को सही तरीके से लागू कर सकें।
AIBE परीक्षा भारत में वकालत करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य (Mandatory) है। इस एग्जाम को पास करने के बाद ही उम्मीदवार को Certificate of Practice (COP) जारी किया जाता है जो कोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए जरूरी होता है। बिना AIBE पास किए किसी भी लॉ-ग्रेजुएट को नियमित रूप से वकालत करने की अनुमति नहीं मिलती।
इस परीक्षा के लिए 3 वर्षीय यह 5 वर्षीय LLB कोर्स के अंतिम सेमेस्टर के छात्र और पास आउट लॉ-ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। AIBE 21 उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो अपने कानूनी करियर की औपचारिक शुरुआत करना चाहते हैं और प्रोफेशनल वकालत के क्षेत्र में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं।
AIBE 21 Exam के लिए कौन कर सकता है आवेदन ?
इस परीक्षा के लिए, वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो BCI मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 3 साल या 5 साल के LLB कोर्स के अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं और जिनके कोई वैकलॉग नहीं हैं। इसके अलावा वे लॉ-ग्रेजुएट भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने डिग्री पूरी कर ली है लेकिन अभी सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं हुआ है।
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने LLB पूरी कर ली है, लेकिन अभी तक स्टेट बार काउंसिल में नामांकन नहीं कराया है। यह पहले नामांकन कराकर बाद में सर्टिफिकेट वापस कर दिया था वे भी AIBE 21 परीक्षा देने के पात्र हैं।
AIBE 21 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऐसे करें।
पात्र उम्मीदवार AIBE 21 के लिए allindiabarexamination.com के माध्यम से नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :
स्टेप 1 : सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर दिए गए “Registration” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी बुनियादी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
स्टेप 2 : रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आपको लॉग इन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।इसकी मदद से पोर्टल पर साइन इन करें।
स्टेप 3 : लॉग इन करने के बाद आवेदन फॉर्म खोलें और सभी जरूरी शैक्षणिक व व्यक्तिगत विवरण सावधानीपूर्वक भरें और मांगे गए दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और प्रमाण पत्र अपलोड करें।
स्टेप 4 : अंत में, निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें।
AIBE 21 के लिए परीक्षा शुल्क का विवरण।
AIBE 21 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹3,500 तय किया गया है इसी तरह जनरल -PwD और OBC-PwD श्रेणी के उम्मीदवारों को भी ₹3,500 ही शुल्क देना होगा।
वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क में राहत दी गई है। इन श्रेणियों के लिए अभ्यर्थियों को ₹2,500 आवेदन शुल्क देना होगा। यही शुल्क SC-PwD और ST-PwD उम्मीदवारों पर भी लागू होगा। इसके अलावा EWS ( आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹3,500 निर्धारित किया गया है।
Disclaimer
AIBE 21 Registration 2026 से जुड़ी सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखी गई है। आवेदन तिथि, पात्रता मानदंड, फीस और अन्य विवरण समय- समय पर आधिकारिक Notification के अनुसार बदल सकते हैं। यहां दी गई जानकारी विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है और इसे अंतिम या आधिकारिक घोषणा न माना जाए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस अवश्य देखें। किसी भी त्रुटि, Update या बदलाव के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं होगा। यह लेख केवल सूचनार्थ है।
