Google Offers Exit Packages : Google ने तेज AI बदलावों से जूझ रहे कर्मचारियों को एक्जिट पैकेज की पेशकश की।

Google Offers Exit Packages : Google ने अपनी बिजनेस यूनिट के कुछ कर्मचारियों को वॉलंटरी, एग्जिट ( स्वेच्छा से इस्तीफा) का विकल्प प्रदान किया है। कंपनी ने टीमों से यह अपेक्षा जताई है कि वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहें क्योंकि Google अब AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) पर अपना ध्यान और तेजी से केंद्रित कर रहा है। इस कदम का उद्देश्य उन कर्मचारियों को विकल्प देना है जो AI की तेजी से हो रही प्रगति और बदलाव की गति के साथ सहज नहीं है।

Google has announced voluntary exit packages for employees as the company accelerates its AI transformation and restructures teams to stay competitive in the evolving tech landscape

 

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कर्मचारियों को स्पष्ट कर दिया है कि टीम के सदस्य पूरी तरह प्रतिबद्ध हों और नए AI लक्ष्यों के अनुरूप काम करें जो कर्मचारी इस बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं, उनके लिए यह वॉलंटरी Exit योजना एक विकल्प के रूप में पेश की गई है।

Google ने क्यों शुरू किया वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम?

विश्लेषकों के अनुसार यह कदम Google की रणनीति का हिस्सा है जिसमें कंपनी अपनी AI परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने और उच्च प्रदर्शन वाली टीमों के साथ काम करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Google ने अपनी अमेरिकी व्यावसायिक विभाग (US business division) के कुछ चयनित कर्मचारियों को स्वेच्छा से इस्तीफा के लिए पैकेज देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम कंपनी द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) पर अपनी गति और फोकस बढ़ाने। साथ ही प्रदर्शन और कार्य की रफ्तार को लेकर उच्च अपेक्षाएं रखने के निर्णय के तहत लिया है।

Business insider के अनुसार यह कदम Google के ग्लोबल बिजनेस ऑर्गनाइजेशन (GBO) में कुछ विशेष भूमिकाओं को प्रभावित करता है जो बिक्री (Sales) और संबंधित व्यावसायिक कार्यों (commercial functions) की देखरेख करता है। रिपोर्ट में बताया गया कि कर्मचारियों को इस बारे में इंटरनल ईमेल के माध्यम से सूचना दी गई है, जो कि चीफ बिजनेस ऑफिसर फिलिप् सिंदलर (Philipp  Schindler) द्वारा भेजी गई है।

इस बदलाव का उद्देश्य कर्मचारियों को AI और तेज प्रदर्शन की नई रणनीतियों के अनुरूप विकल्प देना बताया जा रहा है। ग्लोबल बिजनेस ऑर्गनाइजेशन में प्रभावित रोल्स में बिक्री, व्यवसाय विकास और संबंधित व्यावसायिक संचालन शामिल है। इस कदम से Google की AI फोकस्ड टीम और व्यावसायिक दक्षता दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

Business insider द्वारा देखे गए मेमो में चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) फिलिप सिंदलर ने वर्तमान कार्य वातावरण को गहन और अत्यंत प्रतिस्पर्धी बताया। उन्होंने लिखा, खेल गतिशील है, रफ्तार तेज है और दांव बहुत ऊंचे हैं। सिंदलर ने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहें क्योंकि कंपनी AI ड्रीम ग्रोथ (AI- Driven Growth) पर अपनी रणनीति में तेजी से काम कर रही है।

मेमो में यह भी स्पष्ट किया गया कि तेज AI बदलाव और उच्च प्रदर्शन की मांग के कारण कुछ कर्मचारियों के लिए वॉलेंडरी विकल्प पेश किया जा रहा है। इस कदम से Google अपने AI और व्यावसायिक टीमों को अधिक प्रतिस्पर्धी और कुशल बनाने का प्रयास कर रहा है।

साथ ही फिलिप सिंदलर ने स्वीकार किया के बदलाव की यह तेज रफ्तार सभी के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती। जिन कर्मचारियों को कंपनी की दिशा के साथ सामंजस्य महसूस नहीं होता या जो इस तेजी से हो रहे परिवर्तनों के साथ सहज नहीं है, उन्हें Exit पैकेज के साथ स्वेच्छा से इस्तीफा देने का विकल्प प्रदान किया गया है। यह कदम उन कर्मचारियों को समर्थन देने और टीम को AI फोकस्ड और उच्च प्रदर्शन वाली दिशा में संगठित रखने का प्रयास माना जा रहा है।

The program does not apply to all teams | यह सभी कर्मचारियों या टीमों के लिए नहीं है।

अमेरिका में कस्टमर फेसिंग सेल्स टीमों को इस वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम से बाहर रखा गया है। फिलिप सिंदलर ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए किसी भी तरह की व्यावधान को कम करना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अन्य पात्र भूमिकाओं में सॉल्यूशंस, कॉरपोरेट डिवेलपमेंट और कुछ सपोर्ट फंक्शन के कर्मचारी शामिल हैं।

किन कर्मचारियों पर लागू होगा यह प्रोग्राम?

यह कदम उन टीमों को प्रभावित करता है जो सीधे ग्राहक संपर्क में नहीं हैं और जहां AI और तेज प्रदर्शन की बदलाव को लागू करना अपेक्षाकृत आसान है।

यह बदलाव Alphabet जो Google की पैरेंट कंपनी है के भीतर व्यापक पुनर्संयोजन ( recalibration) को दर्शाता है। कंपनी अब जेनरेटिव AI और क्लाउड आधारित सेवाओं में तेजी से प्रतिस्पर्धा कर रही है।

टेक्नोलॉजी सेक्टर इस दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां AI की क्षमता केवल प्रयोगात्मक नहीं रही, बल्कि यह उत्पादों की योजना (Product Roadmaps) लागत संरचना ( Cost Structures) और निवेशकों की अपेक्षाओं ( investor expectation) का केंद्रीय हिस्सा बन चुकी है।

Alphabet और Google  इस प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिए अपनी टीमों और संसाधनों को AI फोकस्ड बनाने पर जोर दे रहे हैं। इस रणनीति के तहत कर्मचारियों के लिए नए विकल्प और प्रोत्साहन भी पेश किए जा रहे हैं, ताकि तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में Google अधिक प्रतिस्पर्धी और प्रभावी बने।

यह Google वालंट्री एग्जिट स्कीम का पहला अनुभव नहीं है। पिछले एक साल में कंपनी ने अन्य यूनिट्स में भी इसी तरह के कार्यक्रम लागू किए हैं। 2025 के मध्य में, अमेरिका स्थित कुछ कर्मचारियों को ऑफिस लौटने की सख्त आवश्यकताओं के बीच वायआउट ( Buyouts) का विकल्प दिया गया था।

साल के अंत में, YouTube टीमों को भी आंतरिक पुनर्संरचना ( internet restructuring) के हिस्से के रूप में वालंट्री एग्जिट विकल्प प्रदान किए गए। इस प्रकार Google लगातार अपनी टीमों और संसाधनों को बदलने, व्यापार और तकनीकी परिदृश्य के अनुरूप ढाल रहा है।

सामान्य बड़े पैमाने पर छँटनी ( Sweeping layoffs)  के विपरीत, वॉलंटरी एग्जिट प्लान्स कंपनियों को टीमों को पुनर्गठित (reshape) करने की सुविधा देते हैं।साथ ही, प्रतिष्ठा (reputation) और कानूनी जोखिम (Legal risk) को सीमित रखते हैं।

हालांकि यह कर्मचारियों के लिए एक स्पष्ट संदेश भी भेजता है, तेज गति वाले तकनीकी व्यवसायों में अनुकूलन क्षमता (Adaptability) वैकल्पिक नहीं रही। यानी कर्मचारियों को नए बदलाव , AI focused रणनीतियों और आधुनिक कार्यप्रणालियों के साथ तालमेल बिठाना अनिवार्य है।

इस प्रकार, वॉलंटरी एग्जिट योजना कंपनियों के लिए रणनीतिक उपकरण के रूप में काम करती है, जबकि कर्मचारियों को उनके करियर विकल्पों और संगठन की दिशा के प्रति जागरूक भी बनाती है।

Google ने नवीनतम पहल पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है, फिर भी आंतरिक संचार (Internal communication) यह संकेत देता है कि यह केवल संचालन (operational) का बदलाव नहीं बल्कि संस्कृति (cultural) में भी एक बड़ा बदलाव है।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि AI परिवर्तन में (AI Transformation) के प्रतिबद्धता अब एक रणनीतिक विकल्प नहीं, बल्कि बुनियादी अपेक्षा (baseline expectation) बन गई है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों से यह उम्मीद की जा रही है कि वे तेजी से बदलते तकनीकी माहौल और एआई फोकस्ड रणनीतियों के साथ पूरी तरह सामंजस्य स्थापित करें।

यह कदम Google की भविष्य की विकास रणनीति और संगठनात्मक व्यवस्था को एआई केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

जैसे-जैसे प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, क्लाउड प्रतिद्वंद्वियों (cloud rivals) से लेकर AI  नेटिव स्टार्टअप्स तक बड़ी टेक कंपनियों पर अपनी टीमों को पुनः Realign , कर्मचारियों को पुनः प्रशिक्षण (retrain) देने और निष्पादन चक्र (execution cycles) को तेज करने का दबाव बढ़ रहा है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या वॉलंटरी एग्जिट (volunteer exists) ही कार्यबल की क्षमता (workforce capability) को पुनः संतुलित करने के लिए पर्याप्त होंगे। यह इसके लिए और गहरे संरचनात्मक बदलाव (deeper structural changes) की आवश्यकता होगी।

इस परिस्थिति में कंपनियों को केवल कर्मचारियों को विकल्प देना ही नहीं बल्कि संगठनात्मक ढांचे और संसाधनों को भी बदलने, व्यावसायिक और तकनीकी माहौल के अनुरूप ढालने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

 

Disclaimer

यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध समाचार रिपोर्ट और मीडिया स्रोतों पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी जैसे वालंट्री, एग्जिट विकल्प, AI रणनीतियां और कर्मचारियों के बदलाव समय और आधिकारिक घोषणाओं के अनुसार बदल सकती है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय निवेश या कैरियर विकल्प से पहले संबंधित स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं की स्वतंत्र पुष्टि करें। लेखक और प्रकाशक किसी भी त्रुटि बदलाव या अप्रत्याशित परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Leave a Comment