CBSE 10th & 12th Admit Card 2026 Out : जारी हो चुका हैं, जानिए कैसे डाउनलोड कर पायेंगे।

CBSE 10th & 12th Admit Card 2026 Out : Central Board of Secondary Education ने कक्षा 10 वीं और 12वीं  परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड सिर्फ स्कूलों के जरिए डाउनलोड किए जा सकते हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स खुद वेबसाइट में एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। छात्रों को अपना एडमिट कार्ड लेने के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। स्कूल लॉग इन आईडी से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके छात्रों को देगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय केंद्र का नाम और जरूरी निर्देश लिखे होते हैं। परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।

CBSE Class 10 and 12 Admit Card 2026 has been released online for students.

 

CBSE 10th & 12th Admit Card 2026 Out : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 को जारी कर दिया है। रेगुलर स्टूडेंट्स खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। स्कूल अथॉरिटी को परीक्षा संगम पोर्टल https:// parikshasangam.cbse.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल, का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उन्हें स्टूडेंट्स को देना होगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी स्कूलों से संपर्क में रहें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उन्हें ले लें। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हाल में एंट्री नहीं मिलेगी।

प्राइवेट कैंडिडेट्स सीधे हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

प्राइवेट कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और अपना ऐप्लिकेशन नंबर पिछले रोल नंबर या दूसरी जरूरी डिटेल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। और फिर वहां से, वह अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल (Scheduled of exam) 

कक्षा 10 वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेगी, इस साल से कक्ष 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं का विकल्प भी शुरू किया गया है, जिसका दूसरा चरण मई- जून में होगा।

कक्षा 12 वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूलों में 1 जनवरी 2026 से ही शुरू हो चुकी हैं।

एडमिट कार्ड पर इन जानकारियों को जरूर जांच लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड मिलते ही इन विवरणों का मिलान जरूर कर लें :

  • नाम और रोल नंबर।
  • परीक्षा केंद्र का नाम पता और केंद्र कोड।
  • इन विषयों के नाम और उनके सही विषय कोड।
  • फोटो और सिग्नेचर स्पष्ट हैं, कि नहीं इसको भी चेक करना जरूरी है।
  • परीक्षा के दिनों के लिए रिपोर्टिंग, समय और गेट बंद होने का समय भी देख लेना जरूरी है।

नोट : उपरोक्त विवरण में अगर कोई जानकारी गलत है तो छात्र तुरंत अपने स्कूल या क्षेत्रीय सीबीएसई कार्यालय से संपर्क करके उसको सुधारवा सकता।

Central Board off Secondary Education : की बोर्ड परीक्षाएं कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए हर साल आयोजित की जाती हैं। इन परीक्षाओं में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है, जो परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी है। सिलेबस के आधार पर आते हैं। छात्रों को समय से पहले सेन्टर पर पहुंचना चाहिए, एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी साथ ले जाना अनिवार्य होता है। परीक्षा के दौरान नियमों का पालन करना जरूरी है। अच्छे अंक भविष्य की पढ़ाई और करियर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

Disclaimer 

यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है। परीक्षा तिथि एडमिट कार्ड नियम और प्रक्रिया से जुड़ी अंतिम और आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित बोर्ड या अपने स्कूल की आधिकारिक सूचना ही मान्य होगी। किसी भी बदलाव या देरी के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं है।छात्र किसी भी निर्णय से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूल प्रशासन से पुष्टि करें।

 

 

Leave a Comment