Gold, Silver Rates Today LIVE : आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई क्योंकि डॉलर मजबूत हुआ, जबकि पिछले सेशन में बुलियन प्राइस में 2% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई थी। बाजार में उतार चढ़ाव का मुख्य कारण अमेरिका के उम्मीद से ठंडे महंगाई आंकड़े रहे, जिससे ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इससे निवेशकों की धारणा में बदलाव आया है।
Prices are falling and ETFs are under pressure. Don’t miss today’s LIVE update.
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि महंगाई दबाव नियंत्रित रहता है, तो Federal Reserve द्वारा रेट कट का रास्ता खुल सकता है, जिसका असर सोना चांदी की कीमतों और ETF निवेश पर भी पड़ रहा है। निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।
Gold, Silver Rates Today Live : आज मंगलवार को Multi commodity exchange of india (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। यह कमज़ोरी वैश्विक बुलियन बाजार में आई नरमी और डॉलर के मजबूत होने के बाद देखने को मिली। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में दबाव बढ़ने से घरेलू वायदा कीमतों पर भी सीधा असर पड़ा।
पिछले सप्ताह कीमती धातुओं में अच्छी तेजी देखने को मिली थी, जिसके बाद कई निवेशकों ने मुनाफा वसूली (Profit Booking) का रास्ता चुना। इसी कारण आज के कारोबार में गोल्ड और सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट नीचे ट्रेड करते दिखे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब भी तेज उछाल के बाद निवेशक उन्हें अपना निकालते हैं तो शॉर्ट टर्म में कीमतों पर दबाव बनता है।
डॉलर इंडेक्स में मजबूती भी सोने और चांदी के लिए नकारात्मक संकेत मानी जाती है, क्योंकि इसे अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों के लिए बुलियन महंगा हो जाता है। फिलहाल निवेशक ग्लोबल संकेतों, ब्याज दर उम्मीदों और मुद्रा चाल पर नजर बनाए हुए हैं। आने वाले सत्रों में उतार -चढ़ाव जारी रहने की संभावना है, इसलिए ट्रेडर्स को सावधानी से लेन देन करने की सलाह दी जाती है।
Multi Commodity Exchange of India MCX Gold – Silver Futures Today : सोना 0.57% और चाँदी 2.4% गिरावट के साथ खुले।
आज Multi commodity exchange of india (MCX) फरगोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। MCX गोल्ड रेट अप्रैल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.57% कमज़ोर होकर ₹1,54,999 प्रति 10 ग्राम पर खुला , जो पिछले क्लोजिंग प्राइस ₹1,55,859 के मुकाबले कम है। शुरुआती ट्रेड में ही सोने पर दबाव देखने को मिला।
वहीं MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट भी तेज गिरावट के साथ खुला। चाँदी की कीमत ₹5,971 यानी करीब 2.4 टूट ₹2,38,488 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछला बंद भाव ₹2,44,360 था। ग्लोबल संकेतों की कमजोरी और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
Gold-Silver Prices क्यों गिर रहे हैं? जानिए मुख्य कारण
सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने से बुलियन की मांग कमजोर पड़ी जैसे दाम नीचे आए। पिछले हफ्ते कीमती धातुओं में तेज बढ़त देखने को मिली थी, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी। इसी Profit Booking के कारण कीमतों का दबाव बना। बाजार की दिशा पर डॉलर चाल और ब्याज दर उम्मीदों का भी असर दिख रहा है।
अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड प्राइस 0.4 गिरकर $5,020.10 प्रति औंस पर आ गया, जबकि पिछले सेशन में इसमें 2.5% की तेजी दर्ज हुई थी। अप्रैल डिलीवरी वाले US गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.1% टूट कर $5,039.50 प्रति औंस पर रहे। वहीं स्पॉट सिल्वर प्राइस 0.6 गिरकर $ 76.92 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को चांदी में करीब 3% की मजबूत बढ़त देखी गई थी।
उम्मीद से कम रहे अमेरिकी महंगाई आंकड़ों में ब्याज दर कटौती की उम्मीदों को मजबूत किया। इससे बाजार को संकेत मिला कि Federal Reserve इस साल दरों में राहत दे सकता है। बाजार आंकड़ों के अनुसार निवेशक कॉल 75 बेसिक प्वाइंट की कटौती की उम्मीद कर रहे हैं , जिसकी पहली कटौती जुलाई में हो सकती है। कम ब्याज दर वाले माहौल में बिना ब्याज मिलने वाली संपत्तियां जैसे सोना (Bullion) आमतौर पर बेहतर प्रदर्शन करती हैं, क्योंकि तब वैकल्पिक निवेश पर रिटर्न कम हो जाता है।असुरक्षित निवेश की मांग बढ़ती है।
अन्य कीमती धातुओं में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में स्पॉट प्लैटिनम की कीमत 0.4% गिरकर $ 2,054.35 प्रति औंस पर आ गई। कमजोर ग्लोबल संकेत और डॉलर की मजबूती का असर प्लैटिनम पर भी दिखा। वहीं दूसरी ओर पैलेडियन की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज हुई। स्पॉट पैलेडियम 0.4% बढ़कर $1,692.2 प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे संकेत मिलता है कि कीमती धातुओं के सेगमेंट में अलग अलग धातुएँ अलग रुख दिखा रही हैं और निवेशक चयनात्मक खरीदारी कर रहे हैं।
अस्वीकरण
यह लेख सोना, चांदी और अन्य कमोडिटी कीमतों से जुड़ी सामान्य बाज़ार जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए तैयार किया गया है। इसमें दी गई दरें और विश्लेषण समय के साथ बदल सकते हैं। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिम के अधीन होता है और कीमतों में तेज उतार चढ़ाव संभव है। किसी भी लाभ या हानि के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे। ट्रेड या निवेश का निर्णय केवल आधिकारिक डेटा और व्यक्तिगत रिसर्च के आधार पर ही लें।
