MP Weather Update : मध्य प्रदेश में तेज बारिश और ओलावृष्टि का कहर, भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी।

MP Weather Update : प्रदेश भर में आज मौसम ने फिर करवट ली है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के असर से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, शाजापुर सहित तीस से अधिक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है और कहीं- कहीं ओलावृष्टि भी हुई है।

MP Weather Update: Streets waterlogged after intense rain and hailstorm in Bhopal and nearby districts.
मध्य प्रदेश में मौसम ने बदला रुख, तेज बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में अलर्ट जारी।

 

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने विभिन्न जिलों में येलो अलर्ट और वारिस-ओले का अलर्ट जारी किया है, जिससे आम जनता और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विशेष रूप से भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में बादल घने छाए रहेंगे। एवं बारिश होने की वजह से तापमान में कुछ बदलाव देखा गया, मौसम की अस्थिरता रबी फसलों पर भी असर डाल सकती है, इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को बाहरी गतिविधियों में सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।

आज के मौसम में पश्चिमी बिक्षोभ सक्रिय होना जारी है, जिसका प्रभाव अगले कुछ दिनों तक भी रहेगा और इससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओले और बिजली गिरने जैसी अप्रत्याशित स्थितियां बन सकती हैं।

(MP Weather Update) मध्य प्रदेश में आज मौसम : बारिश, ओले और तेज हवाओं का असर जारी।

पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मौसम सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश में आज मौसम फिर से गंभीर रूप ले चुका है, जहां बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी है, पिछले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, धार और अन्य कई जिलों सहित लगभग 30 से अधिक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज बारिश और कहीं कहीं ओले भी गिरे, जिससे जनजीवन और खेती दोनों प्रभावित हो रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। येलो और ऑरेंज अलर्ट के तहत इन जिलों में गरज चमक के साथ वर्षा आँधी, तूफान और कहीं कहीं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। तापमान में गिरावट के कारण ठंड ने भी एक बार फिर दस्तक दी है। खासकर सुबह शाम के समय ठंडी हवाएं महसूस की जा रही हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी बिछोभ के संयोजन से प्रदेश के मौसम में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। IMD ने नागरिकों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से बाहर यात्रा और खेतों में काम करते समय सावधान रहने का आग्रह किया है। आगामी दिनों में कुछ क्षेत्रों में और अधिक बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है, जिससे किसानों और आम लोगों को मौसम की स्थितियों पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है।

MP Weather Update: कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेताया।

पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मौसम सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश में आज मौसम काफी अस्थिर बना हुआ है, जिससे बारिश तेज हवाओं और ओलावृष्टि का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 17 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश, आंधी, तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।इस चेतावनी में ग्वालियर, सागर, रीवा और आसपास के कई स्थान शामिल हैं जहां गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और कुछ स्थानों पर हवाएँ और भी तेज चलने की संभावना है। इससे खेतों में मौजूद किसानों और राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलें और वाहन प्रभावित हो सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा वहीं भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जैसे क्षेत्रों में भी बादल घनघोर हो सकते हैं। इन इलाकों में गरज चमक के साथ वर्षा के साथ साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

इस मौसम बदलाव के कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है, जिसे ठंड का प्रभाव महसूस हो रहा है और न्यूनतम तापमान नीचे दर्ज हो रहा है। तापमान में यह उतार चढ़ाव आम जीवन और कृषि दोनों पर असर डाल सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 22 फरवरी से एक नया बेदर सिस्टम सक्रिय होने वाला है, जो प्रदेश के मौसम को फिर से प्रभावित कर सकता है। इस सिस्टम के आने के बाद कई इलाकों में वर्षा की गतिविधियों में और वृद्धि देखने को मिल सकती है और मौसम में और अधिक अस्थिरता बनी रह सकती है।

इसलिए विभाग ने नागरिकों से कहा है कि वे चेतावनी और सतर्कता को ध्यान में रखते हुए बाहरी गतिविधियों, खासकर यात्रा और खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें।यदि आवश्यक हो, तो योजनाओं को कार्यक्रमों को मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार समायोजित करना बेहतर रहेगा।

मध्यप्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर और धार सहित 30 से अधिक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर सागर, रीवा आसपास के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले 24 घंटों के लिए 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग में चेतावनी दी है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका है। किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने के सलाह दी गई है।बिजली गिरने और आंधी की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहने को कहा गया है।

इंदौर में बुधवार देर रात 7.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो फरवरी माह में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक मानी जा रही है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस से घटकर 28.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया यानी 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे हल्की ठंड का एहसास हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार 22 फरवरी से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।आने वाले दिनों में भी बादल, बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

गरज -चमक और तेज हवाओं की संभावना।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर एक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इसके साथ ही मध्य क्षेत्र से अरब सागर तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन दोनों प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से नमी वाली हवाएँ बड़ी मात्रा में प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। यही वजह है के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और रुक- रुक कर वर्षा हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में बढ़ी नमी और ऊपरी हवाओं की अस्थिरता के कारण गरज चमक के साथ बारिश की स्थिति बन रही है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएँ और हल्की ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है, जिसे तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा और ठंड का असर महसूस होगा।

दिन में गर्मी और सुबह शाम ठंडक।

रतलाम जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। दिन और रात के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को गर्मी और ठंड दोनों का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दोपहर के समय तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस हो रहा है। वहीं, सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से हल्की ठंडक बनी हुई है। तापमान में इस तरह के बदलाव का असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर अधिक पड़ता है। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने और सुबह शाम हाल के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना जताई गई है।

निष्कर्ष।

कुल मिलाकर, यहां दिन में हल्की गर्मी और सुबह शाम ठंडक का एहसास होने की संभावना है । तापमान में हो रहे उतार- चढ़ाव लोगों को सतर्क रहने का संकेत देता है। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना और मौसम के अनुसार दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के बदलाव संभव है, इसलिए ताजा मौसम अपडेट नजर बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।

 

Leave a Comment