IGNOU June 2026 TEE : परीक्षा की डेड सीट जारी हो चुकी है, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम ?

IGNOU June 2026 TEE : इग्नू जून 2026 टर्म- एंड एग्जाम (TEE) के लिए टेंटेटिव डेट सीट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने जून सत्र की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा तिथियां ऑनलाइन देख सकते हैं।यह डेटशीट अस्थायी है, इसलिए अंतिम शेड्यूल में बदलाव संभव है।विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपग्रेड चेक करते रहें।परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश टाइमिंग और सेंटर विवरण भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

The date sheet for IGNOU June 2026 TEE is now out, Check the exam start date, full schedule, and important instructions to stay prepared and avoid last-minute confusion.

 

Indira Gandhi National Open University  (इग्नू) ने जून 2026 टर्म -एंड एग्जाम (TEE) के लिए अस्थायी टेन्टेटिव डेट सीट प्रकाशित कर दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से आधिकारिक सूचना भी जारी की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट IGNOU.AC.IN पर जाकर विस्तृत शेड्यूल देख सकते हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार जून TEE परीक्षाएं 1 जून 2026 से प्रारम्भ होंगी और 15 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाती है। परीक्षाएं प्रतिदिन दो पारियों में सम्पन्न कराई जाएंगी। पहली पारी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक और दूसरी पाली भी दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह डेडसीट अस्थायी है, इसलिए अंतिम कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार संशोधन संभव है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय- समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर नवीनतम अपडेट अवश्य जांचते रहें।

उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के निर्धारित चरणों का पालन कर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी विषय पर परीक्षा तिथियों की पुष्टि कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी टेंटेटिव डेट सीट को कैसे चेक करें? (IGNOU June 2026 TEE)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें – www.IGNOU.ac.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर ऊपर मेन्यू या मुख्य पेज में announcement/ Student Support Section देखें।
  • उस सेक्शन में “June TEE 2026 Tentative Date Sheet” वाला लिंक खोजें।
  • सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें, जिससे आप डेड सीट के पेज पर रिडायरेक्ट किया जाएगा।
  • पेज खुलने के बाद वहां PDF डाउनलोड लिंक दिखाई देगा।
  • उस लिंक पर क्लिक करते ही डेट सीट की PDF खुल जायेगी।
  • अब आप PDF मैं अपने कोर्स के सब्जेक्ट कोड और डेट को ध्यान से चेक कर सकते हैं।
  • यदि PDF में बहुत तेज हैं तो आप ” Ctrl+F” (Window) या “Cmd+F” ( Mac) से खोज करके जल्दी हो सकता है।
  • डेडशीट को अपने कंप्यूटर/ यह फोन में डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।
  • चाहे तो प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने रिकॉर्ड में रख सकते हैं

इस तरह आप घर बैठे ही आसान तरीके से इग्नू जून 2026 TEE डेट सीट ऑफिशियल पोर्टल से डाउनलोड और चेक कर सकते हैं।

IGNOU जून TEE 2026 : परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी पात्रता शर्तें।

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के जून टर्म एंड एग्जाम (TEE) में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। परीक्षा में बैठने से पहले छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका संबंधित कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन वैध (Valid Registration) हो। यदि किसी विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुका है या नवीनीकरण नहीं हुआ है, तो वह परीक्षा के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

इसके बाद छात्रों को अपने प्रोग्राम की न्यूनतम अवधि ( Minimum Duration) पूरी करनी आवश्यक है। उदाहरण के लिए, यदि किसी कोर्स की अवधि एक वर्ष है, तो निर्धारित समय पूरा होने से पहले छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता।

इग्नू के नियमों के अनुसार, सभी जरूरी असाइनमेंट्स, तय अंतिम तिथि के भीतर जमा करना भी अनिवार्य शर्त है।असाइनमेंट विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और इन्हें जमा किए बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती।

यदि कोई छात्र इन शर्तों- वैध रजिस्ट्रेशन, न्यूनतम अवधि पूर्ण करना और समय पर असाइनमेंट्स जमा करना, में से किसी एक को भी पूरा नहीं करता है , तो उसे परीक्षा में शामिल होने से अयोग्य (Disqualified) घोषित किया जा सकता है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।

IGNOU जून TEE 2026 : प्रोविजनल ट्रेड सीट पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 27 फरवरी ।

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जारी जून 2026 टर्म एंड एग्जाम (TEE) की डर से फिलहाल अस्थायी (प्रोविजनल) है। विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि वे डेट सीट को ध्यानपूर्वक जांच लें।यदि किसी भी तिथि, समय या परीक्षा सत्र से संबंधित कोई त्रुटि नजर आती है तो उसकी सूचना 27 फरवरी तक विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक ईमेल पते पर भेजें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जा सकता।

परीक्षा प्रारूप की बात करें तो कुछ पाठ्यक्रम OMR/MCQ सीट के माध्यम से वस्तु (ऑब्जेक्टिव) पैटर्न में आयोजित होंगे, जबकि अन्य विषय वर्णनात्मक (Descriptive) शैली में कराए जाएंगे। किस कोर्स की परीक्षा किस प्रारूप में होगी इसकी जानकारी शेड्यूल में स्पष्ट रूप से दी गई है।

डेट शीट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संशोधन, अंतिम डेट सीट या नए निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। केवल आधिकारिक पोर्टल पर जारी सूचना को ही अंतिम और प्रमाणिक माना जाएगा।

 “अस्वीकरण”

यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और उपलब्ध सार्वजनिक सूचनाओं के आधार पर तैयार की गई है। परीक्षा तिथियों, पात्रता शर्तों या अन्य निर्देशों को विश्वविद्यालय द्वारा समय समय पर बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम और सटीक जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें। किसी भी परिवर्तन त्रुटि अपडेट के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Comment