Top 5 Best Selling Bikes In January 2026 : जनवरी 2026 में 3 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ Hero Splendor Plus ने भारतीय दोपहिया बाजार में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। शानदार माइलेज कम मेंटीनेंस और किफायती कीमत के कारण यह बाइक शहरों और ग्रामीण इलाकों में रोजाना इस्तेमाल के लिए पहली पसंद बनी हुई है। भरोसेमंद परफॉर्मेंस और मजबूत ब्रांड वैल्यू ने इसे लगातार बिक्री में नंबर वन बनाए रखा है।
Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) ने जनवरी 2026 के लिए दो पहिया वाहनों की आधिकारिक बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के आधार पर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की सूची सामने आई है, जिसमें कम्यूटर सेगमेंट का दबदबा देखने को मिला। बेहतर माइलेज, किफायती कीमत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाली मोटरसाइकिलें इस बार भी ग्राहकों की पहली पसंद रहीं।
जनवरी के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में मांग स्थिर बनी हुई है। टॉप 5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स की सूची में उन मॉडलों का नाम शामिल है जिन्होंने बिक्री के मामले में अन्य प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ दिया। यह रिपोर्ट ऑटो सेक्टर के मौजूदा स्थिति और ग्राहकों की पसंद को समझने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
01. Hero Splendor Plus
जनवरी 2026 में बिक्री की आंकड़ों में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। जनवरी 2026 में एक बार फिर Hero Splendor Plus ने बिक्री के मामले में पहला स्थान हासिल किया है। इस लोकप्रिय कम्यूटर बाइक की कुल 3,10,802 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, यह प्रदर्शन महीने दर महीने के आधार पर 12.34% कि ओर दर्शाता है, जबकि साल दर साल 21.1% की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है।
स्प्लेंडर की लगातार सफलता के पीछे इसकी सादगी, भरोसेमंद इंजन, बेहतरीन माइलेज और कम रख-रखाव खर्च जैसे प्रमुख कारण हैं। यह बाइक लंबे समय से भारतीय ग्राहकों के बीच एक विकल्प के रूप में जानी जाती है, यानी इसे खरीदना और मेंटेन करना दोनों ही आसान है। ग्रामीणों शहरी दोनों इलाकों में इसकी मजबूत पकड़ बनी हुई है।
किफायती कीमत, मजबूत ब्रांड वैल्यू और व्यापक सर्विस नेटवर्क भी इसकी लोकप्रियता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि बदलते बाजार ट्रेंड के बावजूद, यह मॉडल बिक्री चार्ट में लगातार शीर्ष पर बना हुआ है।
02. Honda Shine 125
Honda Shine 125 भले ही कुल बिक्री के मामले में भारत की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हो, लेकिन 125cc सेगमेंट में इसका दबदबा सबसे मजबूत है। यह अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग 125cc मोटरसाइकिल मानी जाती है।
डिजाइन के मामले में यह बाइक पारंपरिक और सादगी भरी दिखती है, लेकिन इसकी फिट और फिनिश क्वालिटी काफी प्रीमियम है। आकर्षक कलर ऑप्शन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे एक भरोसेमंद और स्टाइलिश विकल्प बनाते हैं।
सबसे बड़ी खासियत इसकी जापानी इंजीनियरिंग और स्मूद रिफाइनमेंट है, जो राइडिंग अनुभव को बेहद आरामदायक बनाती है। इंजन की परफॉर्मेंस संतुलित है यह 110cc बाइक से अधिक पावर देती है लेकिन माइलेज से कोई समझौता नहीं करती। यही कारण है कि जो ग्राहक थोड़ी ज्यादा ताकत और बेहतर हाईवे परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन ईंधन दक्षता भी बनाए रखना चाहते हैं उनके लिए होंडा शाइन 125cc एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।
जनवरी 2026 में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक होंडा साइन 125cc कि कुल 1,35,076 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि महीने दर महीने इसकी बिक्री में 7.26% की वृद्धि दर्ज हुई है, जो बाजार में स्थिर मांग और ग्राहकों के भरोसे को दिखाता है।
हालांकि, साल दर साल इसकी तुलना में बिक्री में लगभग 10% की गिरावट दर्ज की गई है। इसका कारण बढ़ती प्रतिस्पर्धा, बदलते ग्राहक ट्रेंड और बाजार की मौजूदा परिस्थितियां मानी जा रही हैं। इसके बावजूद होंडा साइन 125cc अपनी रिफाइंड परफॉर्मेंस बेहतर माइलेज और भरोसेमंद इंजन के कारण 125cc सेगमेंट में मजबूत स्थिति बनाए हुए है।
कंपनी को उम्मीद है कि फरवरी में लॉन्च की गई Shine 125 के लिमिटेड एडिशन वेरिएंट से बिक्री आंकड़ों में सुधार देखने को मिल सकता है। नया एडिशन खास ग्राफिक्स और अपडेटेड स्टाइलिंग के साथ पेश किया गया है, जो युवाओं और नए ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद कर सकता है। आने वाले महीनों में इसके प्रभाव से बिक्री में सकारात्मक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
03. Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe भारतीय बाजार में एक और लोकप्रिय कम्यूटर बाइक है, जिससे किफायती दाम और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। यह बाइक उसी 97.2cc इंजन का इस्तेमाल करती है जो कंपनी की स्प्लेंडर सीरीज में भी मिलता है। यही कारण है कि इसमें बेहतर माइलेज और टिकाऊ परफॉर्मेंस का संतुलन देखने को मिलता है।
जनवरी 2026 में Hero Motocorp ने इस 100cc मोटरसाइकिल की कुल 71,690 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। भले ही यह आंकड़ा स्प्लेंडर की तुलना में कम लगे, लेकिन बिक्री में महीने दर महीने 31.58% के मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है, जो काफी प्रभावशाली मानी जाती है। वहीं साल दर साल की तुलना में 13.21 की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
HF Deluxe उन ग्राहकों के लिए खास विकल्प है जो कम बजट में भरोसेमंद और कम मेंटेनेंस वाली बाइक चाहते हैं। इसकी सरल डिजाइन, अच्छा माइलेज और मजबूत सर्विस नेटवर्क से ग्रामीण और अर्ध शहरी इलाकों में खासा लोकप्रिय बनाते हैं। लगातार बढ़ती बिक्री इसके स्थिर प्रदर्शन को दर्शाती है।
04. Bajaj Pulsar 125 Series
Bajaj Pulsar 125cc रेंज में कंपनी के कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं, जैसे Bajaj Pulsar NS125 और Bajaj Pulsar N125 , ये सभी 125cc सेगमेंट की ऐसी बाइक्स हैं जो कम्यूटर लुक के साथ साथ स्पोर्टी लुक और बेहतर परफॉर्मेंस का संतुलन भी पेश करते हैं।
जनवरी 2026 मैं इन तीनों मॉडलों के संयुक्त बिक्री 67,081 यूनिट्स दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, महीने दर महीने इसकी बिक्री में 45.47% के जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है, जो इस सेगमेंट में बढ़ती मांग को दर्शाती है। वहीं साल दर साल की तुलना में 9.60% की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
Pulsar 125cc उन ग्राहकों को आकर्षित करती है जो 125cc सेगमेंट में थोड़ी स्पोर्टी स्टाइलिंग, दमदार इंजन और बेहतर रोड प्रजेंट्स चाहते हैं। युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। किफायती कीमत आकर्षक डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण यह रेंज भारतीय बाजार में मजबूत स्थिति में बना हुआ है।
05. TVS Apache Series
TVS Motor Company की TVS Apache सीरीज युवाओं के साथ-साथ अनुभवी राइडर्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है। आकर्षक स्पोर्टी डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है।
Apache रेंज में TVS Apache RTR 160 2V, TVS Apache RTR 160 4V, TVS Apache RTR 180 2V और TVS Apache RTR 2004V जैसे मॉडल शामिल हैं। ये बाइक्स अलग अलग इंजन विकल्पों और फीचर्स के साथ आती हैं। जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है।
जनवरी 2026 में इस सीरीज की कुल 51,191 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। महीने दर महीने के आधार पर इस मोटरसाइकिल की बिक्री में 11.11% की वृद्धि हुई है, जबकि साल दर साल की तुलना में 32.58% की मजबूत बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। यह आंकड़े दर्शाते हैं की Apache सीरीज की मांग लगातार बढ़ रही है। बेहतर टेक्नोलॉजी स्पोर्टी राइडिंग अनुभव और मजबूत ब्रांड इमेज के कारण यह सीरीज भारतीय बाजार में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।
