Jamia Millia Islamia University Online Registration 2026 Start : जानिए कैसे करें आवेदन।

Jamia Millia Islamia University Online Registration 2026 Start : जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र के लिए 30 नए कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन नए कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक और रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करना है। खास बात यह है कि किसी भी मौजूदा या नए प्रोग्राम की फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलेगी तथा अधिक से अधिक छात्र उच्च शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे।

Online Registration has started at Jamia Millia Islamia University.

 

उच्च शिक्षा में प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है, Jamia Millia Islamia विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG)  स्नातकोत्तर (PG) और डिप्लोमा कार्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस बार एडमिशन प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और छात्र हितैषी बनाया गया है, ताकि आवेदकों को किसी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी दिक्कत न आए।

इस सत्र में आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मॉडल संचालित की जा रही है। छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन सिस्टम को 4 अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है और प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग लिंक जारी किए गए हैं। इससे अभ्यर्थी अपने कोर्स और पात्रता के अनुसार सभी पोर्टल पर सीधे आवेदन कर सकेंगे जिससे भ्रम की स्थिति कम होगी।

अन्तर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अमेरिकन देशों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए रीजन वाइज अलग फीस स्ट्रक्चर लागू किया गया है, ताकि शुल्क निर्धारण अधिक स्पष्ट और पारदर्शी रहे। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विभिन्न देशों के छात्रों को आकर्षित करना और वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस, पात्रता मानदंड, प्रवेश परीक्षा, मेरिट प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

जामिया मिलिया इस्लामिया ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 30 नए कोर्स शुरू करने की घोषणा की है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मौजूदा या नए प्रोग्राम की फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे छात्रों और अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलेगी।यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब अधिकांश शैक्षणिक संस्थान शुल्क वृद्धि की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के नए प्रस्पेक्टर्स का औपचारिक विमोचन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शैक्षणिक ढांचे में आवश्यक बदलाव लागू कर रहा है। इसके तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) में मल्टीपल एंट्री और एग्जिट मोड की व्यवस्था की जाएगी जैसे छात्र अपनी सुविधा और परिस्थितियों के अनुसार पढ़ाई जारी रख सकेंगे। या बीच में ब्रेक लेकर बाद में दोबारा प्रवेश ले सकेंगे।

प्रोफेसर आसिफ ने बताया कि इन नए पाठ्यक्रमों का उद्देश्य रोजगारोन्मुख, बहुविषयक और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना है ताकि छात्र बदलते वैश्विक परिदृश्य में प्रतिस्पर्धी बन सकें।

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में 30 नए कोर्स शुरू।

नए शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोत्तर एडवांस्ड डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा स्तर पर कुल 30 नए प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को बहु विषयक कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि वे बदलती वैश्विक और पेशेवर जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें।

नए कोर्सों में बीए (ऑनर्स) जापानी स्टडीज (सेल्फ फाइनेंस) , BA (ऑनर्स) ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (सेल्फ फाइनेंस) जैसे आधुनिक और करियर उन्मुख कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा एलएलएम ( कॉरपोरेट लॉ- रेगुलर सेल्फ फाइनेंस) कानून के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान करेगा। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए बीई सिविल इंजीनियरिंग , एमए सोशल वर्क एवं एमएससी बॉटनी को भी शामिल किया गया है।

11 शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा : दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देश के 11 शहरों में होगी। इस बार 3 नए परीक्षा केंद्र जयपुर, देहरादून और किशनगढ़ को जोड़ा गया। इसके साथ ही दिल्ली, लखनऊ, गुवाहाटी, पटना, कोलकाता, श्रीनगर, कालीकट एवं भोपाल में भी प्रवेश परीक्षाएं होंगी।

विदेशी छात्रों के लिए फीस में राहत : विश्वविद्यालय ने विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से सामान्य और सुपरन्यूमरेरी शीट कैटेगरी के तहत फीस में कमी की है, सार्क देशों, वेस्ट एशियन देशों अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी देशों के छात्रों के लिए यूजी, पीजी और डिप्लोमा प्रोग्राम में क्षेत्रवार अलग अलग फीस संरचना जारी की गई है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां : जिन कोर्सों में प्रवेश परीक्षा होंगे, उनके लिए ऑनलाइन फॉर्म 25 मार्च तक उपलब्ध रहेंगे, जिन प्रोग्राम में दाखिला जो Mains, NATA,  NEET, NCET और CUET के मेरिट के आधार पर होगा,  उनके लिए फॉर्म 20 फरवरी से संबंधित एजेंसी द्वारा रिजल्ट घोषित होने 10 दिन बाद भरे जा सकेंगे। मल्टीपल एंट्री मोड के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया को बनाया गया है आसान : छात्रों की सुविधा के लिए, विश्वविद्यालय ने विभिन्न कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया को चार अलग अलग श्रेणियों में विभाजित किया है, ताकि आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो सके।

जामिया मिलिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को सलाह जारी की है, विश्वविद्यालय ने कहा है कि सभी आवेदक एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रस्पेक्टर्स को ध्यान से पढ़ें और केवल आधिकारिक JMI एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन करें।

नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत कर सकेंगे पढ़ाई। 

नए एजुकेशन पॉलिसी के तहत चार साल के अंदर ग्रेजुएट प्रोग्राम में मल्टीपल एंट्री और एग्जिट सिस्टम लागू किया जा रहा है।इससे स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के दौरान जरूरत के हिसाब से ब्रेक ले सकेंगे और फिर दोबारा एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।

अस्वीकरण

यह लेख सामान्य सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, इसमें दी गई जानकारी आधिकारिक अधिसूचना, प्रस्पेक्टस और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के आधार पर संकलित की गई है। प्रवेश प्रक्रिया पात्रता फीस, संरचना और कोर्स संबंधी नियम समय- समय पर बदल सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले  संबंधित विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट और नवीनतम दिशानिर्देश अवश्य जांच करें।

Leave a Comment