UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026 – असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, अभी करें आवेदन।

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026 : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा देश के प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से अर्धसैनिक बलों में अधिकारी स्तर पर नियुक्तियां की जाती हैं। वर्ष 2026 के लिए आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, और निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

Union Public Service Commission CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026 notification is out.

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026 : 349 पदों पर भर्ती।

Union Public Service Commission (UPSC) ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी प्रकार का सुधार (Correction) का अवसर नहीं दिया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है।

इस वर्ष कुल 349 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें Border Security Force (BSF) के 108 पद, Central Reserve Police Force (CRPF) के 106 पद, Central Industrial Security Force (CISF) के लिए 70 पद, Indo Tibetan Border Police (ITBP) के 12 पद तथा Sashastra Seema Bal (SSB) के 53 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित बलों में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी- लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) और इंटरव्यू। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक मानकों की जांच और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मैरिट। के आधार पर किया जाएगा।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों का आवंटन “फर्स्ट एप्लाई, फर्स्ट अलॉट” के आधार पर किया  जाएगा। यानी जो उम्मीदवार पहले आवेदन करेंगे उन्हें अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंड, आयुसीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 में आवेदन और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जो निम्नलिखित हैं :

  1. OTR की जगह URN लागू : पहले जहां वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली थी, अब उसकी जगह यूआरएन (Unique Registration Number) लागू किया गया है। यह नम्बर लाइफटाइम बैध रहेगा और भविष्य की भर्तियों में भी उपयोग किया जा सकेगा।
  2. फाइनल सबमिशन के बाद सुधार का मौका अब आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन (Edit) करने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरना होगा।
  3. लाइफ फोटो कैप्चर अनिवार्य : पहले से खींची गई फोटो अपलोड करने की सुविधा समाप्त कर दी गई है। अब आवेदन प्रक्रिया के दौरान ही लाइव फोटो कैप्चर करना अनिवार्य होगा, जिससे फर्जीवाड़े की संभावना कम होगी।
  4. हस्ताक्षर अपलोड का नया नियम : उम्मीदवारों को सफेद कागज पर काले पेन (Black Ink) से तीन बार हस्ताक्षर करके उसकी स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। यह पहचान सत्यापन के लिए आवश्यक होगा।
  5. परीक्षा केन्द्रों की संख्या बढ़ी : परीक्षा केंद्रों की संख्या 47 से बढ़ाकर 57 कर दी गई है। दिल्ली एनसीआर (नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद) सहित भुवनेश्वर और इन्दौर जैसे 10  शहर जोड़े गए हैं, जिससे उम्मीदवारों को अधिक सुविधा मिलेगी।
  6. फेस  Authentication अनिवार्य : अब परीक्षा केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों का फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सकेगी।

शारीरिक मानकों में सख्ती : हाइट मापदंड को लेकर नए नियम।

Union Public Service Commission ने इस बार शारीरिक मानकों को लेकर नियमों में स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाया है। नए निर्देशों के अनुसार अब ऊंचाई (Hight) को किसी भी स्थिति में राउंड ऑफ नहीं किया जाएगा। उदाहरण के लिए यदि न्यूनतम निर्धारित ऊंचाई 165CM है और अभ्यर्थी की लंबाई 164.7 सेंटीमीटर पाई जाती है तो उसे अयोग्य (Disqualify) कर दिया जाएगा।

पहले कई मामले में दशमलव के आधार पर विवाद सामने आए थे, जिनमें अभ्यर्थियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। ऐसे कानूनी विवादों से बचने और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए यह सख्त फैसला लिया गया है।

अब माप पूरी तरह डिजिटल और निर्धारित उपकरणों से किया जाएगा तथा किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी, सिवाय उन श्रेणियों के जिन्हें आधिकारिक अधिसूचना में विशेष रियायत दी गई हो।

इसी तरह पीईटी (Physical Efficiency Test) के दौरान लॉन्ग जंप को लेकर भी नियम सख्त कर दिए गए हैं। यदि लॉन्ग जंप के दौरान अभ्यर्थी के शरीर का कोई भी हिस्सा स्टार्टिंग लाइन या फिनिशिंग लाइन को छूता है, तो उसे सीधे अयोग्य माना जाएगा। यानी तकनीकी गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। आयोग का उद्देश्य चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और विवाद रहित बनाना है ताकि केवल निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में पहुंच सकें।

पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम का नाम बदलकर ‘प्रतिभा सेतु’

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम का नाम बदलकर अब ‘प्रतिभा सेतु’ कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य उन अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर प्रदान करना है जो चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी अंतिम मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाते।

‘प्रतिभा सेतु’ पोर्टल के माध्यम से ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी विभिन्न सरकारी विभागों और निजी संस्थानों के साथ साझा की जा सकती है, ताकि उन्हें रोजगार के वैकल्पिक अवसर मिल सके। हालांकि, उम्मीदवारों की जानकारी केवल उनकी सहमति (Consent) मिलने पर ही साझा की जाती है। आवेदन पत्र में यदि अभ्यर्थी अनुमति देते हैं, तभी उनकी शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी विवरण अन्य संस्थानों तक पहुंचाया जाएगा।

इस पहल का मकसद प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को मुख्य चयन से बाहर होने के बावजूद करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

 10 खास बातें।
  1. शैक्षणिक योग्यता : इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  2. आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 2001 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।
  3. आयु में छूट : एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
  4. एग्जाम सेंटर अलॉटमेंट : परीक्षा केंद्र पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। कुल 57 शहरों में परीक्षाएं आयोजित  होंगी।
  5. सीमित सीट वाले केंद्र : चेन्नई, दिसपुर, कोलकाता और नागपुर को छोड़कर अन्य अधिकांश केन्द्रों पर सीटें सीमित होंगी इसलिए समय पर आवेदन करना फायदेमंद रहेगा।
  6. लिखित परीक्षा : चयन प्रक्रिया का पहला चरण लिखित परीक्षा है, जिसमें सफल होना अनिवार्य होगा।
  7. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) : लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  8. इंटरव्यू राउंड : PET पास करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  9. अंतिम मैरिट सूची : फाइनल लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  10. समय पर आवेदन जरूरी : क्योंकि सुधार या बदलाव का अवसर नहीं मिलेगा, इसलिए आवेदन सावधानीपूर्वक और समय सीमा के भीतर करना आवश्यक है।
 Vacancy से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु।
  •  PET (Physical Efficiency Test) के नियम :  लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा पुरुष उम्मीदवारों को 100 मीटर दौड़ 16 सेकेंड में और 800 मीटर दौड़ 3 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 3.5 मीटर की लॉन्ग जंप के लिए तीन प्रयास दिए जाएंगे। 7.26 किलोग्राम शॉर्टपुट को 4.5 मीटर तक फेंकना होगा, जिसके लिए भी तीन मौके मिलेंगे।
  • महिला अभ्यर्थियों के लिए पीईटी नियम : लिखित परीक्षा में सफल महिला अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा। उन्हें 100 मीटर दौड़ 18 सेकेंड में तथा 800 मीटर दौड़ 4 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 3 मीटर की लॉन्ग जंप करनी होगी, जिसके लिए कुल तीन प्रयास दिए जाएंगे, निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य है।
  • शारीरिक मानक : पुरुष अभ्यर्थियों के लिए : न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। इसके साथ ही छाती का माप 81 सेंटीमीटर होना चाहिए तथा कम से कम 5 सेंटीमीटर का फुलाव (Expansion) अनिवार्य है। निर्धारित मानकों को पूरा न करने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
  • महिला अभ्यर्थियों के लिए : महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 157 सेंटीमीटर तय की गई है। चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए इस मानक को पूरा करना आवश्यक होगा।
  • लिखित परीक्षा तिथि : लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर में निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई (1/3) हिस्सा काट लिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर दें जिनके प्रति वे पूरी तरह आश्वस्त हों।
  • परीक्षा पैटर्न : लिखित परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी।
  • पेपर 1 : जनरल एबिलिटी व इंटेलीजेंस का होगा, जो 250 अंकों का ऑब्जेक्टिव (बहुविकल्पीय) इस प्रकार का पेपर रहेगा। इसमें सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक कौशल से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर 2 : जनरल स्टडीज, निबंध और कॉम्प्रिहेंशन का होगा, जो 200 अंकों का वर्णनात्मक (Descriptive) पेपर रहेगा, इसमें लेखन, कौशल और विषय की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • आवेदन शुल्क : महिला, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है। इनके अलावा अन्य सभी अभ्यर्थियों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक (SBI)  के माध्यम से नकद, यह वीजा/ मास्टर/रूपी, डेबिट- क्रेडिट कार्ड तथा एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन शुल्क निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करना अनिवार्य है।
  • एनसीसी प्रमाण पत्र को वरीयता : एनसीसी ‘बी’ और ‘सी’ सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू चरण में वरीयता दी जाएगी। यह प्रमाण पत्र उम्मीदवार के अनुशासन, नेतृत्व, क्षमता और प्रशिक्षण अनुभव को दर्शाता है, जिसका लाभ चयन प्रक्रिया में मिल सकता है। शारीरिक परीक्षण (PET) में सफल उम्मीदवारों को 150 अंकों की इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन हेतु यहां क्लिक करें 

अस्वीकरण

यह जानकारी आधिकारिक अधिसूचना और उपलब्ध विवरण के आधार पर तैयार की गई है। भर्ती प्रक्रिया पात्रता तिथियां, शुल्क तथा शारीरिक मानदंड ,मानक समय- समय पर बदल सकते हैं। विद्यार्थियों की सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। किसी भी त्रुटि बदलाव के लिए लेखक/ प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Comment