Indian Army MNS B.Sc Nursing Admission 2026 : भारतीय सेना द्वारा Military Nursing Service (MNS) B.Sc Nursing Course 2026 में प्रवेश के लिए आधिकारिक Admission Notification जारी कर दिया है। इस कोर्स के माध्यम से योग्य महिला उम्मीदवारों को Armed Forces Medical Services (AFMS) के अंतर्गत नर्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
जो महिला अभ्यर्थी वर्ष 2026 में NEET UG परीक्षा में शामिल हुई हैं और उसे क्वालीफाई कर चुकी हैं। वे इस प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगी। उम्मीदवारों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फार्म भरना होगा।
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Military Nursing Service (MNS) B.Sc Nursing Course 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है। वे आयु, सीमा, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया दस्तावेज और अन्य आवश्यक शर्तों की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य पढ़ लें।
यह भर्ती प्रक्रिया उन महिला उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो भारतीय सेना में नर्सिंग अधिकारी के रूप में करियर बनाना चाहती हैं, इसलिए आवेदन से पहले सभी दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना बेहद जरूरी है।
AFMS के तहत नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश- MNS B.Sc Nursing Course 2026 नोटिफिकेशन का संक्षिप्त विवरण।
Military nursing services (MNS) B.Sc Nursing Course 2026 के लिए Armed Forces Medical Services (AFMS) के अंतर्गत आने वाले नर्सिंग कालेजों में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इस कोर्स के माध्यम से योग्य महिला उम्मीदवारों को भारतीय सेना के मेडिकल सिस्टम में नर्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलता है। जो अभ्यर्थी वर्ष 2026 में NEET UG परीक्षा में शामिल होकर क्वालीफाई कर चुकी हैं, वे इस एडमिशन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगी।
इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू की जाएगी और उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म पूरा करना होगा।आवेदन फॉर्म भरते समय सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार।
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार।
- फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार।
संभावित आवेदन शुल्क
- General/OBC/EWS : ₹200/-
- SC/ST : कोई शुल्क नहीं।
उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।
Indian army B.Sc nursing admiss 2026 : आयु सीमा।
इंडियन आर्मी MNS B.Sc नर्सिंग एडमिशन 2026 : के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की आयु निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार की जन्म तिथि 01 अक्टूबर 2001 से 30 सितंबर 2009 के बीच होनी चाहिए ( यह तिथि संभावित/ Tentative है) ।
इसका मतलब है कि केवल वही महिला उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगी, जिनकी आयु इस निर्धारित अवधि के भीतर हुई हो आयु की गणना आधिकारिक नियमों के अनुसार की जाएगी।
इसके अलावा, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट (Age Relaxation) भी प्रदान की जा सकती है। आयु सीमा से संबंधित पूरी और सटीक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे MNS B.Sc Nursing Admission 2026 की आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।
Indian Army B.Sc Nursing Admission 2026 : सीटें और पात्रता विवरण।
Indian Army B.Sc Nursing Course 2026 के तहत कुल 220 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। यह कोर्स Military Nursing Service (MNS) के अंतर्गत संचालित किया जाता है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को आर्म फोर्सेस के नर्सिंग कॉलेजों में प्रशिक्षण दिया जाता है।
इस कोर्स के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार का 10+2 (इंटरमीडिएट) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से, Physics, Chemistry Biology (Botany और Zoology) तथा English विषयों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को कम से कम 50% कुल अंक प्राप्त होने चाहिए।
इसके अलावा, उम्मीदवारों का NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल होना और उसे क्वालीफाई करना भी जरूरी है, क्योंकि इसी परीक्षा के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिलेगा।
योग्यता से संबंधित अन्य नियम, मेडिकल मानदंड, दस्तावेज और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंडियन आर्मी MNS B.Sc नर्सिंग एडमिशन 2026 की आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
Army B.Sc Nursing Admission 2026 : Institute Wise Seat Details
Indian Army MNS B.Sc Nursing Admission 2026 के अंतर्गत विभिन्न Armed Forces Medical Services (AFMS) से जुड़े नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। इस कोर्स के लिए कुल 220 सीटें (संभावित) निर्धारित की गई हैं, जिन्हें अलग अलग संस्थानों में बांटा गया है।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार CON, AFMS पुणे में लगभग 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं CON, CH (EC) कोलकाता में करीब 30 सीटें उपलब्ध होंगी। CON, INHS Asvini मुंबई में भी लगभग 40 सीटें रखी गई हैं।
इसके अलावा CON, AH (R&R) नई दिल्ली में करीब 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। CON, CH (CC) लखनऊ में लगभग 40 सीटें और CON, CH (AF) बैंगलोर में भी करीब चालीस सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।
उपरोक्त सभी सीटों की संख्या संभावित है, जिसमें आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार बदलाव भी हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले Army B.Sc Nursing Admission 2026 के आधिकारिक सूचना को ध्यान से पढ़ाने ताकि सीटों और संस्थानों से जुड़ी सटीक जानकारी आपको प्राप्त हो सके।
Army B.Sc Nursing Admission 2026 के लिए ऑनलाइन फर्म कैसे भरें?
Indian Army Military Nursing Services (MNS) B.Sc Nursing Admission 2026 के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित तिथि के अनुसार शुरू होगी। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप आवेदन फॉर्म भर सकते है।
सबसे पहले, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें ताकि पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य नियमों की पूरी जानकारी मिल सके।
आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (ID Proof), पता संबंधी जानकारी और अन्य बेसिक डिटेल्स। इसके साथ ही फॉर्म में अपलोड करने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी पहले से तैयार रखें।
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और सावधानी से भरें। फॉम Submit करने से पहले Preview में जाकर सभी कॉलम को अच्छी तरह जांच लें, ताकि कोई गलती न रह जाए।
इस आवेदन प्रक्रिया में परीक्षा शुल्क की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उम्मीदवारों को सभी चरण पूरे करके फॉर्म सबमिट करना जरूरी है। अंत में, फाइनल सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखे ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सके।
