CUET PG 2026 Exam Update: शिफ्ट टाइमिंग, प्रश्नपत्र का स्तर और ड्रेस कोड जानें।

CUET PG 2026 Exam Update: देश भर के लाखों छात्रों के लिए CUET PG 2026 (Common University Entrance Test) एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से भारत के कई केंद्रीय और भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट(PG) कोर्सेज में प्रवेश दिया जाता है।

National Testing Agency द्वारा आयोजित CUET PG 2026 परीक्षा में शिफ्ट टाइमिंग और ड्रेस कोड को लेकर नए दिशा-निर्देश।

 

इस वर्ष National Testing Agency (NTA) द्वारा CUET PG 2026 परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा पूरे देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर Computer Based Test (CBT) मोड में आयोजित की जाती है।

परीक्षा के दौरान छात्रों और विशेषज्ञों द्वारा दिए गए शुरुआती फीडबैक के अनुसार, कई विषयों के प्रश्नपत्र मध्यम स्तर (Moderate Level) के रहे हैं।

CUET PG 2026 परीक्षा क्या है?

CUET PG एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित कर दी है। इसका उद्देश्य विभिन्न विश्वविद्यालयों में PG कोर्स में प्रवेश के लिए एक समान परीक्षा प्रणाली प्रदान करन  है ।

इस परीक्षा के माध्यम से निम्न प्रकार के कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं:

  • MA
  • MSc
  • MCom
  • MTech
  • एवं अन्य पीजी कार्यक्रम।

CUET PG 2026 में इस वर्ष 157 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है और इसमें देशभर से लाखों उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं।

CUET PG 2026 Exam Shift Timings

CUET PG 2026 परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्टों में आयोजित की जा रही है ताकि अधिक संख्या में छात्रों को परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

शिफ्ट टाइमिंग 
  • Shift 1 – सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक।
  • Shift 2 – दोपहर 12:30 से 02:00 बजे तक।
  • Shift 3 – शाम 04:00 से 05:30 बजे तक।

हर शिफ्ट की परीक्षा अवधि 90 मिनट की होती है।

 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र तक पहुंचे ताकि सुरक्षा जांच और दस्तावेज सत्यापन समय पर पूरा हो सके।

CUET PG 2026 Question Paper Analysis 

परीक्षा में शामिल छात्रों की शुरुआती प्रतिक्रिया के अनुसार, इस वर्ष प्रश्न- पत्र का स्तर पिछले वर्षों की तुलना में लगभग समान रहा है।

कठिनाई स्तर (Difficulty Level) 

छात्रों के अनुसार कई विषयों के प्रश्न पत्र:

  • Moderate (मध्यम) स्तर के थे।
  • कुछ विषयों में प्रश्न कॉन्सेप्ट आधारित थे।
  • कई प्रश्न सीधे सिलेबस से जुड़े हुए थे।

उदाहरण के लिए :

  • Chemistry
  • Commerce

इन विषयों के प्रश्न तत्वों को छात्रों ने माध्यम स्तर का बताया।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर किसी छात्र ने अपने विषय की अच्छी तैयारी की है तो वह परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

CUET PG 2026 Exam Pattern 

CUET PG 2026 का परीक्षा पैटर्न लगभग पिछले साल जैसा ही है।

मुख्य विशेषताएँ।
  • परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में होती है।
  • प्रश्न Multiple Choice Questions (MCQ) होते हैं।
  • स्कूल Time 90 मिनट का मिलता है।
  • लगभग 75 प्रश्न पूछे जाते हैं।

मार्किंग

  • सही उत्तर +4 अंक।
  • गलत उत्तर -1 अंक। (Negative Marking)

यह पैटर्न छात्रों की विषय संबंधी समझ और विश्लेषण क्षमता को जांचने के लिए बनाया गया है।

CUET PG 2026 Dress Code 

परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए NTA ने कुछ ड्रेस कोड नियम भी तय किए हैं।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

  • साधारण कपड़े पहने।
  • आधी बाह्य कि शर्ट या साधारण टी-शर्ट।
  • कम पॉकेट वाले कपड़े।
  • कैप या टोपी टोपी न पहनें।
  • चप्पल या सैंडल पहनना बेहतर होगा।

महिला उम्मीदवारों के लिए

  • साधारण कुर्ता टॉप या ड्रेस।
  • भारी आभूषण न पहने।
  • Metal Accessorise से बचें।
  • सरल हेयर स्टाइल रखें।

इसके अलावा बेल्ट, ज्वैलरी और मेटल बटन वाले कपड़े पहने से बचना चाहिए।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज।

CUET PG परीक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होते हैं। 

आवश्यक दस्तावेज।

  • प्रिंटेड Admit Card.
  • Valid फोटो ID Proof ( जैसे आधार कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

यदि उम्मीदवार इन दस्तावेजों को नहीं लाते हैं, तो उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित चीजें

NTA ने परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कुछ चीजों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है।

प्रतिबन्धित वस्तुएँ

  • मोबाइल फोन।
  • स्मार्ट वॉच।
  • ब्लूटूथ डिवाइसेस।
  • कैलकुलेटर।
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स।

परीक्षा केंद्रों पर CCTV से निगरानी भी की जा रही होती है ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष हो सके।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

अगर आप CUET PG 2026 की परीक्षा देने जा रहे हैं तो इन बातों को ध्यान रखें:

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे।
  • Admit Card और ID Proof साथ रखें।
  • ड्रेस कोड का पालन करें।
  • परीक्षा से पहले कम्प्यूटर आधारित टेस्ट इंटरफेस को समझ लें।

इन सावधानियों से परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकता है।

“निष्कर्ष”

CUET PG 2026 देश के सबसे महत्वपूर्ण पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा पूरे देश के छात्रों को एक समान अवसर प्रदान करती है।

इस वर्ष परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक तीन सीटों में आयोजित की जा रही है, छात्रों की शुरुआती प्रक्रिया के अनुसार अधिकांश विषयों के प्रश्न पत्र मध्यम स्तर के रहे हैं। यदि उम्मीदवार सही रणनीति, समय प्रबंधन और दूसरे की अच्छी समझ के साथ परीक्षा देते हैं, तो इस परीक्षण में सफलता प्राप्त करना संभव है।

“अस्वीकरण”

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचारों और शैक्षणिक स्रोतों पर आधारित है। परीक्षा से संबंधित नवीनतम और आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट पर NTA की अधिसूचना अवश्य देखनी चाहिए।

1 thought on “CUET PG 2026 Exam Update: शिफ्ट टाइमिंग, प्रश्नपत्र का स्तर और ड्रेस कोड जानें।”

Leave a Comment