IDBI Bank Junior Assistant Manager Bharti: IDBI बैंक ने 1,100 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए भर्ती निकाली है। स्नातक उम्मीदवार 8 से 19 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने की इच्छा रखने वाले स्नातक युवाओं के लिए आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में कुल 1,100 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती क्षेत्रीय (Regional) स्तर पर की जा रही है, जो उम्मीदवारों को उनके संबंधित राज्यों और क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का हिस्सा बनने का मौका देती है।
रोजगार की इस दौड़ में यह विज्ञापन उन लोगों के लिए बेहद खास है जो एक प्रतिष्ठित सरकारी बैंक के साथ अपने प्रोफेशनल सफर की शुरुआत करना चाहते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, जिसे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।
IDBI Bank Junior Assistant Manager Bharti की महत्वपूर्ण तिथियां और पदों का विवरण।
IDBI बैंक द्वारा जारी इस भर्ती अभियान के तहत आवेदन की प्रक्रिया 08 मार्च 2026 से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए विज्ञापन संख्या 07/2025-26 आपको ध्यान से पढ़ना चाहिए। बैंक ने इन 1,100 पदों को भारत के विभिन्न जोनों में विभाजित किया है। सबसे अधिक रिक्तियाँ दिल्ली एनसीआर में (130 पद) और मुंबई (130 पद) में है।
इसके अलावा लखनऊ 85, बेंगलुरु में 75, और अहमदाबाद व चेन्नई में 70-70 पद आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे केवल उसी जोन का चयन करें जिसके क्षेत्रीय भाषा पर उनकी अच्छी पकड़ हो, क्योंकि यह चयन प्रक्रिया एक अनिवार्य हिस्सा है। बैंक ने ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि 12 अप्रैल 2026 निर्धारित की है, जो सुबह के सत्र में आयोजित की जाएगी।
IDBI Bank Junior Assistant Manager Bharti के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के मानक।
IDBI Bank Junior Assistant Manager Bharti के लिए बैंक ने स्पष्ट पात्रता मानदंड तय किए हैं। कट ऑफ़ तिथि 1 मार्च 2026 तक, उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 60% अंक होना आवश्यक है।
जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5% के छूट के साथ 55% अंक की पात्रता दी गई है। ध्यान रहे कि केवल डिप्लोमा धारक इस पद के लिए पात्र नहीं होंगे। आयु की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जिसमें SC/ST वर्ग को पांच साल और ओबीसी को 03 साल की राहत मिलेगी। इसके साथ ही कम्प्यूटर और आईटी की बुनियादी समझ अनिवार्य है।
IDBI Bank Junior Assistant Manager Bharti की सैलरी।
IDBI बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ‘O’ ) के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को एक प्रतिस्पर्धी वेतन पैकेज दिया जाएगा। क्लास ‘ए’ शहरों में शामिल होने के समय कुल सीटीसी (Cost to company) 6.14 लाख से 6.50 लाख रुपए प्रति वर्ष होने की उम्मीद है। इसके अलावा कर्मचारी आईडीबीआई बैंक लिमिटेड, न्यू पेंशन स्कीम (IBNPS) के नियमों के तहत सुरक्षित भविष्य के हकदार होंगे।
करियर के लिहाज से यह पद बहुत ही प्रगतिशील है। तीन साल की सफल सेवा और संतोषजनक प्रदर्शन के बाद, इन अधिकारियों को ग्रेड ‘ए’ में पदोन्नति के लिए विचार किया जा सकता है। यह न केवल वित्तीय स्थिरता प्रदान करता है, बल्कि बैंकिंग क्षेत्र के शीर्ष स्तर तक पहुंचने के रास्ते भी खोलता है।
IDBI Bank Junior Assistant Manager Bharti कि चयन प्रक्रिया और परीक्षा का प्रारूप।
बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर बनने की राह मुख्य चरणों से होकर गुजरती है। सबसे पहले एक ऑनलाइन टेस्ट (OT) आयोजित किया जाएगा, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज, सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद एक व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) होगा, जहां उम्मीदवार की तार्किक क्षमता, बैंकिंग, ज्ञान और संचार कौशल का परीक्षण किया जाता है। अंतिम चरण में प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (PRMT) होगा, ताकि उम्मीदवार की शारीरिक दक्षता सुनिश्चित की जा सके।
ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए उम्मीदवारों को अभी से गहन तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय zone wise नियमों और आरक्षण नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ने और सीधे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए / यहाँ क्लिक करें।
निष्कर्ष
आईडीबीआई बैंक द्वारा निकाली गई 1,100 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों की भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित होगी। आकर्षक वेतन ट्रेनिंग के बाद स्थायी नौकरी और ग्रोथ की संभावनाएं इसे खास बनाती हैं। योग्य उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन कर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए ताकि वे सुनहरे मौके का पूरा लाभ उठा सकें।
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से प्रदान की गई है। IDBI Bank जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती से संबंधित पात्रता, तिथियों, पदों की संख्या, चयन प्रक्रिया या अन्य नियम समय- समय पर बदल सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन और वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें।किसी भी त्रुटि या बदलाव के लिए लेकर जिम्मेदार नहीं होगा।
