Two Indian LPG Ships Cross Strait of Hormuz: 2 से 3 दिन में भारत पहुंचेंगे।

Two Indian LPG Ships Cross Strait of Hormuz: अमेरिका, इज़राइल और ईरान का जंग का आज 15 वां दिन है, खाड़ी देशों से LPG लेकर आ रहे भारत के दो जहाज सुरक्षित रूप से Hormuz Strait  पार कर गए हैं। ईरान ने एक दिन पहले इन जहाजों को गुजरने की अनुमति दी थी और अब ये जहाज भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहे हैं।

भारत के लिए LPG लेकर आ रहे दो जहाज Strait of Hormuz पार कर चुके हैं, 2–3 दिन में भारत पहुंचने की उम्मीद।

 

शिपिंग, जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा के मुताबिक, भारतीय झंडे वाले LPG करियर शिवालिक और नंदा देवी ने शनिवार को Hormuz स्ट्रेट पार किया है। दोनों जहाज कुल 92,700 टन LPG लेकर भारत आ रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों जहाज गुजरात के मुद्रा और कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे हैं और इनके अगले 2-3 दिनों में भारत पहुंचने की संभावना है। ये दोनों जहाज उन 24 जहाजों में शामिल थे, जो मिडिल ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद Hormuz स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से में फंस गए थे।

इससे पहले भारत में ईरान के राजदूत ने शुक्रवार को कहा था, कि ईरान ने कई भारतीय जहाजों को इस जल मार्ग से गुजरने की अनुमति दी है,  हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कुल कितने जहाजों को अनुमति दी गई है।

ट्रंप बोले होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि Hormuz Strait को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश अमेरिका के साथ मिलकर युद्ध पोत भेजेंगे।

ट्रंप ने कहा कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देश जो इस समुद्री मार्ग से प्रभावित हैं,  क्षेत्र में अपने जहाज भेज सकते हैं। उनका कहना है कि इन देशों के सहयोग से Hormuz Strait को सुरक्षित रखा जाएगा।

कंपनी ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है, लेकिन ईरान अभी भी ड्रोन, माइंस या छोटी दूरी की मिसाइलों से समुद्री मार्ग को बाधित करने की कोशिश कर सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका किसी भी कीमत पर Hormuz Strait को खुला और सुरक्षित बनाएगा और इसके लिए सैन्य कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

UAE बोला- ईरान के खाड़ी देशों पर हमले नैतिक दिवालियापन।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने खाड़ी देशों पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी आलोचना की है। UAE के राष्ट्रपति के सीनियर कूटनीतिक सलाहकार अनवर गर्गास ने कहा कि यह ईरान का नैतिक दिवालियापन है।

गरगास ने कहा कि ईरान की रणनीति यह दिखाती है, वह अमेरिका और इजराइल के हमलों का सीधे सामना करने में असमर्थ हैं और इसलिए अरब खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है।

उन्होंने ईरान से अपील की कि वह अपने पड़ोसी देशों को निशाना बनाना बंद करें और क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता के प्रयासों को शुरू करें।

ईरान का इज़रायल पर मिसाइल हमला, 2 घायल।

ईरान ने इज़राइल पर मिसाइल हमला किया है। दक्षिण इजराइल में दो लोग घायल हो गए हैं, दिन में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है।

इज़राइल की आपात सेवा MDA के मुताबिक, मिसाइल गिरने से सड़क के बीचो-बीच करीब दो मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया। MDA की तरफ से जारी वीडियो में हमले के बाद सड़क पर बड़ा क्रेटर दिखाई दे रहा है।

बताया गया है कि 12 वर्षीय लड़के को छर्रों से चोट लगी है और उसकी हालत मध्यम से गंभीर लेकिन स्थिर है। मिसाइल हमले के बाद तेल अवीव, यरुशलम और उत्तरी इजराइल के कई इलाकों में सायरन बजाए गए हैं। हालांकि, इन जगहों पर किसी नुकसान की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्ला ने उत्तरी इजराइल पर रॉकेट दागे।

लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल की ओर राकेट दागे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम को भी निशाना बनाया गया। हिजबुल्लाह ने कहा, उसने उत्तरी इजराइल के गोरेल इलाके में रॉकेट दागे हैं। इसके अलावा संगठन ने माआलोत -तरसीहा शहर में इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाने का भी दावा किया।

ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागीं, यरुशलम के ऊपर धमाके।

ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया है, जिसके बाद राजधानी यरुशलम के ऊपर धमाकों की आवाज सुनाई दी। इजरायली सेना के मुताबिक, मिसाइलों का पता लगते ही एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है। सेना ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम आने वाली मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर रहे हैं, मिसाइल हमले के बाद पश्चिमी यरुशलम में कई धमाके चुने गए हैं।

निर्वासित ईरानी क्राउन प्रिंस बोले- सरकार गिरते ही सत्ता संभालने को तैयार है।

ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने कहा है कि अगर इस्लामिक गणराज्य की सरकार गिरती है, तो वे देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

सोशल मीडिया पर जारी संदेश में अमेरिका में रह रहे पहलवी ने कहा, वह पहले से ही एक ट्रांजिशनल सिस्टम यानी अंतरिम शासन व्यवस्था तैयार करने पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था में शामिल करने के लिए ईरान के अंदर और विदेश में रहने वाले कई लोगों की पहचान की गई है और उनका मूल्यांकन किया जा चुका है।

पाकिस्तान में सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों के सहयोग में 5-30% की कटौती।

ईधन संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में सरकार ने खर्च कम करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सरकारी कंपनियों और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों की सैलरी 5 से 30% तक कटौती को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, शनिवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने कहा कि बचाए गए पैसे का इस्तेमाल आम लोगों को राहत देने के लिए किया जाएगा।

सरकार ने खर्च कम करने के लिए कई और फैसले भी लिए हैं। सरकारी गाडिय़ों के लिए ईंधन आवंटन में 50% कटौती की जाएगी और अगले दो महीनों में 60% सरकारी गाड़ियों को सड़कों से हटा दिया जाएगा।

सरकार ने नए सरकारी वाहन खरीदने और अन्य सरकारी खरीद पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा, मंत्रियों, अधिकारियों और विशेष सहायकों के विदेश यात्राओं पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा।

सरकार ने यह फैसला भी किया है कि मंत्रियों, सलाहकारों और विशेष सहायकों की अगले दो महीने की सैलरी भी बचत के रूप में सार्वजनिक कल्याण के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

दरअसल, अमेरिका- ईरान संघर्ष के कारण ईंधन की कीमतों में तेज की बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान में पिछले हफ्ते पेट्रोलियम की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाई गई थी, जिसके बाद सरकार को खर्च घटाने के लिए उपरोक्त कदम उठाने पड़े हैं।

“अस्वीकरण” : यह लेख विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी समय के साथ बदल सकती है। इस खबर का उद्देश्य केवल सामान्य सूचना प्रदान करना है। इसकी पूर्ण सटीकता या आधिकारिक पुष्टि की जिम्मेदारी लेखक या प्रकाशक की नहीं होगी।

Leave a Comment