World Largest LPG Producer : दुनिया के किस देश में होता है सबसे ज्यादा LPG प्रोडक्शन, भारत किस नंबर पर है?

World Largest LPG Producer: आज के समय में LPG दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले ईंधनों में से एक बन चुका है। इसका उपयोग घरेलू खाना बनाने से लेकर उद्योग, परिवहन और बिजली उत्पादन तक किया जाता है। बढ़ती जनसंख्या शहरीकरण और ऊर्जा की मांग के कारण LPG का वैश्विक उत्पादन लगातार बढ़ रहा है।

दुनिया में सबसे ज्यादा LPG प्रोडक्शन किस देश में होता है और इस सूची में भारत किस स्थान पर है?

 

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से देश में एलपीजी की शॉर्टेज देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा एलपीजी कौन सा देश बनाता है।

World Largest LPG Producer : लिक्विडाइड पेट्रोलियम गैस दुनिया के सबसे जरूरी घरेलू ईंधनों में से एक है। भारत में 330 मिलियन से ज्यादा घरों में एलपीजी सिलिंडरों का इस्तेमाल होता है, इससे यह दुनिया के सबसे बड़े एलपीजी बाजारों में से एक बन गया है, लेकिन मिरिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर एलपीजी की सप्लाई पर काफी ज्यादा पड़ रहा है।इसी बीच आइए जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा एलपीजी कौन सा देश बनाता है और वैश्विक बैंकिंग में भारत कहां खड़ा है?

संयुक्त राज्य अमेरिका अभी एलपीजी उत्पादन में दुनिया में सबसे आगे है, इसके बाद तेल और सेल गैस उद्योग ने उत्पादन को काफी ज्यादा बढ़ाया है, इससे यह देश किसी भी दूसरे देश के मुकाबले ज्यादा एलपीजी बना पाता है। अकेला अमेरिका ही पूरी दुनिया के कुल एलपीजी उत्पादन में 25% से ज्यादा का योगदान देता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद चीन, सऊदी अरब और रूस जैसे देश एलपीजी के मुख्य उत्पादकों में शामिल हैं।इन देशों को अपने मजबूत पेट्रोलियम उद्योग और बड़े हाइड्रोकार्बन भंडारों का फायदा मिलता है।इससे वे घरेलू इस्तेमाल और निर्यात दोनों के लिए बड़ी मात्रा में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस बना पाते हैं।

दुनिया के सबसे बड़े एलपीजी उत्पादक देश।

LPG ( Liquified petroleum gas) आज दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ईंधनों में से एक है।इसका उपयोग घरेलू गैस उद्योग, ऑटोमोबाइल और बिजली उत्पादन तक में किया जाता है।कई देश बड़े पैमाने पर LPG इसका उत्पादन करते हैं और वैश्विक ऊर्जा बाजार में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे बड़े एलपीजी उत्पादक देशों के बारे में।

  • यूनाइटेड स्टेट्स- दुनिया का सबसे बड़ा एलपीजी उत्पादक: अमेरिका वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा एलपीजी उत्पादक देश है। यहां सेल गैस, क्रूड ऑयल उत्पादन के साथ एलपीजी भी बड़े स्तर पर निकलती है।उन्नत तकनीक और बड़े ऊर्जा भंडार इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
  • सऊदी अरब: सऊदी अरब लंबे समय से तेल और गैस उत्पादन में अग्रणी रहा है, यहां की सरकारी तेल कंपनी बड़े पैमाने पर एलपीजी उत्पादन और निर्यात करती है जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
  • चीन: चीन तेजी से बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए एलपीजी उत्पादन बढ़ा रहा है।घरेलू उपयोग और उद्योगों में एलपीजी की खपत बहुत अधिक है।
  • रूस: रूस प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार के कारण एलपीजी उत्पादन में भी शीर्ष देशों में शामिल है।यह यूरोप और एशिया के कई देशों को एलपीजी निर्यात करता है।
  • यूनाइटेड अरब अमीरात: यूएई तेल समृद्ध तेज होने के कारण एलपीजी उत्पादन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और मध्य पूर्व का प्रमुख ऊर्जा निर्यातक है।
  • ईरान: ईरान के पास दुनिया के सबसे बड़े गैस भंडारों में से एक है, जिससे एलपीजी उत्पादन में इसकी मजबूत स्थिति बनी हुई है।
  • इंडिया: भारत एलपीजी का बड़ा उत्पादक देश होने के साथ साथ सबसे बड़े उपभोक्ता देशों में भी शामिल है। घरेलू गैस कनेक्शन योजनाओं के कारण लगातार मांग लगातार बढ़ रही है।
  • कतर: कतर एलएनजी और एलपीजी दोनों के बड़े निर्यातकों में गिना जाता है।इसकी अर्थव्यवस्था ऊर्जा निर्यात पर काफी निर्भर है।
  • कनाडा: कनाडा तेल और गैस उत्पादन के साथ एलपीजी उत्पादन में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है और अमेरिका के साथ ऊर्जा व्यापार करता है।
  • मेक्सिको: मेक्सिको लैटिन अमेरिका में एलपीजी उत्पादन और खपत दोनों के लिहाज से प्रमुख देश है।

निष्कर्ष।

दुनिया में एलपीजी उत्पादन कुछ चुनिंदा ऊर्जा समृद्ध देशों में केंद्रित है जैसे अमेरिका, सऊदी अरब और रूस जैसे देश बेसिक बाजार को प्रभावित करते हैं जबकि भारत और चीन जैसे देश उत्पादन के साथ साथ बड़े उपभोक्ता भी हैं।आने वाले समय में ऊर्जा मांग बढ़ने के साथ LPG उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार दोनों में तेजी देखने को मिल सकती है।

“अस्वीकरण”

यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई एलपीजी उत्पादन से जुड़ी रैंकिंग आंकड़े और क्षेत्रवार विवरण विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों और उपलब्ध रिपोर्ट्स पर आधारित है, जो समय के साथ बदल सकते हैं। इसका उद्देश्य केवल पाठकों को वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य की समझ देना है, न कि किसी प्रकार की आधिकारिक निवेश या व्यावसायिक सलाह प्रदान करना, किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक। जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Leave a Comment