Fastag Annual Pass: नेशनल हाइवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल फास्ट टैग टोल-पास की फीस।

Fastag Annual Pass: 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।सरकार ने एनुअल फास्ट टैग टोल पास की कीमत बढ़ा दी है। अब एनुअल फास्टैग के लिए देने होंगे ज्यादा रुपए।

सरकार ने बढ़ाई FASTag Annual Pass की कीमत, हाईवे पर टोल देने वालों को देना होगा ज्यादा पैसा।

 

नेशनल हाइवे पर अक्सर सफर करने वाले लोगों के लिए एक अहम खबर है। अगर आप टोल से बचने के लिए सालाना फास्ट टैग टोल-पास बनवाते हैं तो अब इसके लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे। सरकार ने एनुअल टोल-पास की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। अब 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना थोड़ा महंगा होने वाला है।

जो लोग भी रेगुलर तौर पर हाइवे से गुजरते हैं उनके खर्च पर इसका असर पड़ सकता है नए फाइनेंशियल Year 2026-27 के शुरुआत के साथ ही यह नई फीस लागू हो जाएगी, ऐसे में वाहन चालकों के लिए यह जानकारी पहले से जाना जरूरी हो जाता है कि आप कितना टोल टैक्स लगेगा।

अब 1 अप्रैल से बढ़ जाएगी वार्षिक फास्टैग की फीस।

नेशनल हाइवे की टोल व्यवस्था संभालने वाली संस्था नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सालाना टोल पास की कीमत में हल्की बढ़ोतरी की है। पहले यह पास ₹3000  रुपए में मिलता था लेकिन अब इसके लिए ₹3075 रुपए देने होंगे।

नई व्यवस्था के मुताबिक:

  • 1 अप्रैल 2026 से नई कीमत लागू होगी।
  • पहले सालाना पास ₹3000 रुपए में मिलता था
  • अब इसके लिए ₹3075 और रुपये चुकाने होंगे।
  • यह सालाना पास  प्राइवेट यानी नॉन कमर्शियल गाड़ियों के लिए होता है।
  • गाड़ी में वैलिड Fastag लगा होना जरूरी होता है।

सरकार का कहना है कि टोल से जुड़ी रेट्स को टाइम टु टाइम रिव्यू किया जाता है और उसी के बेसिस पर बदलाव किया जाता है।

ये भी पढ़े:

01. Census 2026: भारत में शुरू हो चुकी है, पहली डिजिटल जनगणना और जातिगत जनगणना।

02. US Pilot Rescue Mission: ईरान ने गिराए जेट, क्या टूट गया अमेरिका की हवाई ताकत पर घमंड?

03. AAP Rajya Sabha deputy leader removal: मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो, डर गए हो? राघव चड्ढा AAP.

04. Census 2027 to Begin From 1st April in India: 1 अप्रैल से शुरू होगी देशव्यापी जनगणना प्रक्रिया।

05. NPS Vacancy 2026: नेशनल पेंशन स्कीम भर्ती, 16 April तक करें आवेदन, हाई पैकेज सैलरी।

सालाना फास्टैग एक साल या 200 बार टोल पार करने तक मान्य होता है।

सालाना Fastag टोल पास की वैधता भी तय नियमों के अनुसार होती है, इसका मतलब यह नहीं कि पूरे साल बिना किसी सीमा के टोल पार किया जा सकता है। सालाना फास्टैग यूज करने के लिए भी निम्नलिखित हैं:

  • सालाना फास्टैग पास अधिकतम एक साल तक वैध रहता है।
  • या फिर 200 बार टोल क्रॉसिंग तक मान्य होता है।
  • जो शर्त पहले पूरी होगी, पास वही खत्म हो जाएगा।

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी वाहन चालक ने एक साल पूरा होने से पहले ही 200 बार टोल पार कर लिया है तो पास की वैधता वहीं समाप्त हो जाएगी।इसके बाद नया पास बनवाना पड़ेगा।

सरकार द्वारा टोल प्लाजा को दिए गए जरूरी निर्देश।

नई दर लागू करने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सभी टोल प्लाजा और संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि:

  • 1 अप्रैल 2026 से नई दर के हिसाब से पास जारी किया जाएगा।
  • टोल प्लाजा पर यात्रियों को लाइफेज की जानकारी दी जाए।
  • सिस्टम में नई कीमत अपडेट की जाए।

सरकार का कहना है कि टोल व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और लागत बैलेंस करने के लिए हर साल फीस रिव्यू की जाती है, उसी प्रोसेस के तहत इस बार सालाना Fastag टोल पास की कीमत में हल्की बढ़ोतरी की गई है।

सालाना फास्ट टैग का फायदा।

  1. सालाना Fastag लेने से बार बार रिचार्ज की झंझट कम हो जाती है।
  2. टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट की जरूरत नहीं पड़ती जिससे सफर आसान बनता है।
  3. गाड़ियों की लंबी कतार से बचत होती है और समय की भी बचत होती है।
  4. डिजिटल पेमेंट होने से पारदर्शिता और ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड आसानी से मिल जाता है।
  5. सालाना प्लान लेने पर कुछ मामलों में छूट या ऑफर भी मिल सकते हैं।
  6. बार बार टोल देने वालों के लिए यह किफायती विकल्प साबित होता है।
  7. यात्रा के दौरान फ्यूल की बचत होती है क्योंकि गाड़ी को कम रुकना पड़ता है।
  8. ऑनलाइन मैनेजमेंट में बैलेंस ट्रांजैक्शन ट्रैक करना आसान होता है।
  9. देश भर में अधिकतर हाईवे टोल पर समान रूप से उपयोग किया जा सकता है।
  10. यही स्मार्ट और कॉन्टैक्टलेस ट्रैवल अनुभव प्रदान करता है।

निष्कर्ष

सालाना Fastag योजना उन वाहन चालकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है जो नियमित रूप से हाईवे पर यात्रा करते हैं।यह न केवल टोल भुगतान की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाती है, बल्कि समय और ईंधन की भी बचत करती है।डिजिटल सिस्टम होने के कारण लेनदेन पारदर्शी रहता है और ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध होता है।साथ ही, बार बार रिचार्ज की जरूरत कम होने से यात्रा अधिक सुविधा भी बन जाती है। कुल मिलाकर Fastag का सालाना विकल्प स्मार्ट, किफायती और आधुनिक यात्रा अनुभव प्रदान करने वाला प्रभावी समय है।

Leave a Comment