CBSE Scholarship Scheme 2026: ₹12,000 मिलेंगी सीधे बैंक खाते में, जानें पात्रता और फॉर्म भरने का तरीका।

CBSE Scholarship Scheme 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से पढ़ाई कर रहीं छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए CBSE ने स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को सालाना ₹12,000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई से जुड़े खर्च आसानी से पूरा कर सकें। यह स्कॉलरशिप छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने और आर्थिक बोझ कम करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, इच्छुक छात्राएं निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकतीं हैं।

CBSE Scholarship 2026 के तहत छात्राओं को ₹12,000 सीधे बैंक खाते में मिलेंगे , जानें कौन कर सकता है आवेदन और कैसे भरें फॉर्म।

 

CBSE Scholarship Scheme 2026: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के तहत बेटियों की पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए मेरिट स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना के तहत कक्षा 10th पास ऐसी छात्राओं को आर्थिक मदद दी जाती है,  जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हो। चयनित छात्राओं को कक्षा 11, 12 की पढ़ाई के दौरान हर महीने ₹1,000 रुपये की सहायता मिलती है। इस योजना का मकसद बेटियों की पढ़ाई को जारी रखने में मदद करना है, ताकि आर्थिक वजह से उनकी शिक्षा प्रभावित न हो और वे बिना किसी परेशानी के आगे की पढ़ाई कर सकें।

क्या है सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना? (CBSE Scholarship Scheme 2026)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की यह योजना खासतौर पर उन छात्राओं के लिए शुरू की गई है जो अपने परिवार की इकलौती बेटी है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य कक्षा 10वीं के बाद पढ़ाई के दौरान आने वाले खर्चों में मदद करना है। कई बार आर्थिक कारणों की वजह से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। ऐसे में यह योजना उनके लिए सहारा बनती है। इस स्कॉलरशिप के जरिए छात्राओं को कक्षा 11th और 12th के दौरान आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। वहीं जुड़वा बेटियों के मामले में भी इस योजना का लाभ दिया जा सकता है यदि परिवार में उनके अलावा कोई और संतान नहीं हो।

ये भी पढ़े: CBSE APAAR ID : अब अनिवार्य छात्रों की मार्कशीट और रिकार्ड मिलेंगे एक क्लिक में।

किन छात्रों को मिलेगा इस स्कॉलरशिप का लाभ?(CBSE Scholarship Scheme 2026)

इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए सीबीएसई ने कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं, जिन छात्राओं को योजना का फायदा चाहिए, उन्हें इन सभी शर्तों को पूरा करना होगा। यह योजना केवल उन्हीं छात्राओं के लिए है जो अपने माता पिता की इकलौती संतान है और उन्होंने सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 1Oth की परीक्षा पास की हो। इसके अलावा छात्रा का वर्तमान में कक्षा 11th में पढ़ना भी जरूरी है। वहीं फीस और परिवार की आय से जुड़ी कुछ सीमाएं भी तय की गई हैं, ताकि योजना का लाभ जरूरतमंद छात्राओं तक पहुंच सके।

  1. छात्रा ने सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 1Oth में कम से कम से कम 70 प्रतिशत अंक अर्जित किए हों।
  2. छात्रा का वर्तमान में सीबीएसई से संबद्ध स्कूल में कक्षा 11th में पढ़ना जरूरी है।
  3. कक्षा 10 में ट्यूशन फीस ₹2500 रुपये प्रतिमाह से अधिक नहीं होने चाहिए।
  4. परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

इस योजना के तहत कितनी स्कॉलरशिप मिलती है?(CBSE Scholarship Scheme 2026)

इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता कक्षा ग्यारह और बारह की पढ़ाई पूरी होने तक दी जाती है। यानी अधिकतम दो साल तक छात्राओं को यह राशि मिल सकतीहै। यह रकम सीधे छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाती है। भुगतान के लिए ECS या NEFT जैसी ऑनलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पैसा सीधे खाते में पहुंच सके। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहती है और छात्राओं को समय पर आर्थिक मदद भी मिल जाती है।

पुरानी छात्राओं को इसका लाभ लेने के लिए क्या करना होगा?(CBSE Scholarship Scheme 2026)

जिन छात्राओं को पिछले साल इस स्कॉलरशिप का लाभ मिला था और अब वे कक्षा बारह में पहुंच गई हैं तो वो इसका नवीनीकरण भी करा सकती हैं। इसके लिए छात्रा का कक्षा ग्यारह की परीक्षा में पास होना जरूरी है, और उसमें कम से कम 70 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अगर छात्रा तय शर्तों को पूरा करती है तो उसे अगले साल भी स्कॉलरशिप मिल सकती है। नवीनीकरण के लिए भी छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होता है और स्कूल से सत्यापन कराना भी जरूरी होता है।

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किए जाते हैं। इच्छुक छात्राएं CBSE के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करते समय छात्राओं को अपनी शैक्षणिक जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। इसके साथ ही इस फोन से सत्यापन कराना भी जरूरी होता है ताकि दी गई जानकारी की पुष्टि की जा सके।

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वहां सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप से संबंधित लिंक को खोलना होगा।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अपनी जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल भरे।
  • इसके बाद शैक्षणिक जानकारी और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सोमवार भरने के बाद उसे सब्मिट कर दें और भविष्य के लिए प्रिंट करके सुरक्षित रख सकते हैं।

फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी है।

निष्कर्ष

अंततः सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की यह स्कॉलरशिप योजना छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है। ₹12,000 की आर्थिक सहायता न सिर्फ पढ़ाई से जुड़े खर्चों को कम करेगी,  बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए भी प्रेरित करेगी। समय पर आवेदन करना और पात्रता शर्तों को ध्यान से समझना बेहद जरूरी है ताकि इस लाभ से वंचित न रहना पड़े। यह पहल शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली छात्राओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योग्य छात्राएं जल्द से जल्द आवेदन कर अपने भविष्य को मजबूत बना सकती हैं।

ये भी पढ़े: CBSE Scholarship Scheme 2026: ₹12,000 मिलेंगी सीधे बैंक खाते में, जानें पात्रता और फॉर्म भरने का तरीका।

Disclaimer: यह जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक स्रोतों के आधार पर सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। स्कॉलरशिप से जुड़ी पात्रता आवेदन तिथि राशि नियमों में समय- समय पर बदलाव संभव है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले Central Board of Secondary Education के आधिकारिक वेबसाइट या नोटिफिकेशन अवश्य जांच लें। किसी भी त्रुटि नुकसान या असुविधा के लिए लेखक या प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Comment