Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। Railway Recruitment Board (RRB) ने Assistant Loco Pilot (ALP) Recruitment 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत लगभग 11,127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, ये भर्ती इस साल रेलवे के लिए सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है।
Railway ALP Recruitment 2026: Assistant Loco Pilot की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, 15 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। और नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
अगर आप रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आगे इस लेख में हम आपको Vacancy से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे।
Railway (RRB) असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा 2026 का संक्षिप्त विवरण।
Railway ALP Recruitment 2026: Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों और आवेदन से जुड़ी जानकारी जारी कर दी गई हैं। शॉर्ट नोटिस 16 मार्च 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की संभावित तिथि 15 मई 2026 है और अंतिम तिथि 14 जून 2026 तक चलेगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 14 जून 2026 निर्धारित की गई है।
IDBI Bank Junior Assistant Manager Bharti : 1,100 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन।
Indian Army MNS B.Sc Nursing Admission 2026 : NEET UG के आधार पर आवेदन, पात्रता की जानकारी।
परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। आवेदन शुल्क General और OBC वर्ग के लिए ₹500 तथा SC,SC, PwBD और Ex-servicemen उम्मीदवारों के लिए ₹250 रखा गया है। उम्मीदवार डेबिट, कार्ड क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर rrbapply.gov.in अवश्य देखें।
Railway (RRB) असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा 2026 के लिए पदों का विवरण।
Railway ALP Recruitment 2026: Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा जारी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 में कुल लगभग, 11,127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती Assistant Loco Pilot (ALP) पद के लिए आयोजित की जा रही है, जो रेलवे में एक महत्वपूर्ण तकनीकी पद माना जाता है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों की जिम्मेदारी ट्रेन संचालन में लोको पायलट की सहायता करना होती है।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री है, वे भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन करने से पहले अपने जोन के अनुसार पात्रता (Zone wise Eligibility) की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की गलती न हो।
Railway (RRB) असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
Railway ALP Recruitment 2026: Railway Recruitment Board (RRB) असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार 14 जून 2026 से पहले अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हम आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं:
- सबसे पहले Railway Recruitment Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- RRB ALP Recruitment 2026 या CEN 01/2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब “New Registration” पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि भरे।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और आवेदन फार्म को ध्यान से भरें।
- अपनी फोटो सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card/Credit Card/Net Banking/IMPS/Wallet) से कर सकते हैं।
- सभी जानकारी चेक करने के बाद, फार्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Railway ALP Recruitment 2026 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:
- आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2026 है इसलिए समय रहते फॉर्म भरें।
- फॉर्म भरने से पहले Official Notification को ध्यान से जरूर पढ़ें।
- गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
Note: छात्रों से यह अनुरोध किया जाता है कि इस भर्ती की सभी जानकारी पिछले वर्षों की भर्ती के अनुसार दी गई है। अतः छात्रों से अनुरोध है कि वो अपना फॉर्म भरने से पहले Official Notification को ध्यान से जरूर पढ़ें उसके बाद ही अपना फॉर्म भरें।
Railway Recruitment Board (RRB) ALP Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया की जानकारी।
Railway ALP Recruitment 2026: Railway Recruitment Board (RRB) के अनुसार असिस्टेंट लोको पायलट रिक्रूटमेंट 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती में कम्प्यूटर आधारित टेस्ट और एप्टीट्यूड टेस्ट के साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है।
Railway ALP Recruitment 2026 के चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण:
- CBT 1 (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) : पहला चरण सामान्य योग्यता और तकनीकी ज्ञान पर आधारित कम्प्यूटर टेस्ट होगा।
- CBT 2 (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) : दूसरा चरण अधिक कठिनाई स्तर पर टेस्ट होगा, जिसमें ट्रेड से संबंधित और लोको पायलट कार्य से जुड़ी समस्याएं शामिल होंगी।
- CBAT (कम्प्यूटर बेस्ड ऑप्टीट्यूड टेस्ट) : इस चरण में उम्मीदवारों की मानसिक और शारीरिक फिटनेस केंद्रित करने की क्षमता और लोको पायलट के लिए आवश्यक एप्टीट्यूड टेस्ट किया जाएगा।
- Document Verification & Medical Examination: अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों के सभी दस्तावेजों की जांच और मेडिकल टेस्ट अनिवार्य होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हर चरण की तैयारी पूरी तरह से करें, क्योंकि अंतिम चयन सभी चरणों को पास करने के बाद ही होगा।
Railway ALP Recruitment 2026: आवेदन तिथि, आयु सीमा, दसवीं पास के लिए रेलवे में सुनहरा मौका।
Railway (RRB) असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
Q.1 Railway ALP Recruitment 2026 , असिस्टेंट लोको पायलेट ऑनलाइन फार्म 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होगा?
Answer: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, असिस्टेंट लोको पायलट के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 मई 2026 से शुरू होगा।
Q.2 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, असिस्टेंट लोक पायलट भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2026 सुधारने की अंतिम तिथि क्या है?
Answer: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड असिस्टेंट Loco पायलट भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 है।
Q.3 रेलवे (RRB) असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?
Answer: उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार है:
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष।
- अधिकतम आयु 30 वर्ष,
उपरोक्त भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। और नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
Q.4 रेलवे (RRB) असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती वैकेंसी 2026 के लिए योग्यता क्या रखी गई है?
Answer: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। नोट: पूर्व पात्रता, ITI/ डिप्लोमा/ डिग्री और ट्रेड विवरण के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
Q.5 RRB ALP की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Answer: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट भारती के लिए आधिकारिक वेबसाइट है , https://Indianrailways.gov.in/
Disclaimer: यह जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए दी गई है। रेलवे Railway ALP Recruitment 2026 के सभी विवरण जैसे ऑनलाइन आवेदन की तिथि, आयु, सीमा योग्यता और चयन प्रक्रिया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार बदल सकते हैं। किसी भी उम्मीदवार से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक RRB वेबसाइट और नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। लेखक या वेबसाइट किसी भी तरह की त्रुटि अपडेट में बदलाव की जिम्मेदारी नहीं लेती।
