Actress Hansika Divorced: एक्ट्रेस हंसिका का तलाक एलिमिनी लेने से किया साफ इनकार।

Actress Hansika Divorced: हंसिका मोटवानी ने दिसंबर 2022 मैं बिजनेसमैन Sohael Khaturiya से शादी की थी। उस समय उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी और कई तस्वीरें तथा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लेकिन अब इस रिश्ते को लेकर एक नई खबर सामने आई है।

एक्ट्रेस हंसिका का तलाक, लेकिन एलिमिनी लेने से किया साफ इनकार – उनका साहसिक फैसला बना सुर्खियां।

 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों का अब तलाक हो गया है। Bandra Family Court ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि तलाक आपसी सहमति (Mutual Consent) से हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अपने रिश्ते को आगे जारी न रखने का फैसला लिया और शांति से अलग होने का निर्णय लिया। इसी वजह से अदालत में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी गई थी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।

इस मामले की एक खास बात यह भी है कि तलाक के दौरान Alimony का कोई मामला सामने नहीं आया। यानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपने पति से किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता या गुजारा भत्ता लेने से इनकार कर दिया। दोनों ने बिना किसी आर्थिक दावे के अपने रिश्ते को समाप्त करने का फैसला लिया।

हालांकि, इस खबर को लेकर हंस का मोटवानी या सोहेल खतूरिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने आपसी सहमति के साथ अलग होने का फैसला लिया है।

हम से कम नोटवानी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं और उन्होंने कई तमिल व तेलुगु फिल्मों में काम किया है, वहीं सोहेल खटूरिया एक व्यवसायी हैं।अब इस खबर के सामने आने के बाद फैंस भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शादी के बाद रिश्ते में बढ़ने लगी दूरियां।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद Hansika Motwani और उनके पति Sohael Khaturiya कुछ समय तक साथ रहे। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को बेहतर तरीके से निभाने की कोशिश की, लेकिन धीरे धीरे उनके बीच कई तरह के मतभेद सामने आने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों के स्वभाव विचारों और जीवनशैली में काफी अंतर था जिसकी वजह से उनके बीच अक्सर बहस और असहमति की स्थिति बन जाती थी।

समय के साथ ही मतभेद और भी स्पष्ट होने लगे।छोटी छोटी बातों पर ही दोनों के बीच विवाद होने लगे जिससे रिश्ते में तनाव बढ़ता गया। ऐसे हालात में दोनों के लिए एक साथ रहना मुश्किल होता चला गया।

अलग रहने का फैसला।

बताया जा रहा है कि लगातार बढ़ते मतभेदों के कारण आखिरकार दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला कर लिया। कुछ समय बाद दोनों अलग घरों में रहने लगे ताकि तनावपूर्ण माहौल से दूर रह सकें।

हंसिका मोटवानी की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत ने यह भी दलील दी कि दंपत्ति के बीच अक्सर मामूली मुद्दों पर भी झगड़े हो जाते थे, उन्हें लगातार होने वाले विवादों के कारण उनके लिए एक ही छत के नीचे रहना बेहद कठिन हो गया था।

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का निर्णय लिया। बाद में मामला अदालत तक पहुंचा, जहां दोनों ने म्यूचुअल कॉन्सेंट से तलाक की अर्जी दी। अदालत ने परिस्थितियों को देखते हुए इस अर्जी को स्वीकार कर लिया।

इस तरह, दोनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी वैवाहिक जीवन को समाप्त करने का फैसला लिया और बिना किसी विवाद या एलिमिनी के अलग होने का रास्ता चुना।

परिवार और रिश्तेदारों ने कराई सुलह करवाने की कोशिश।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Hansika Motwani और Sohael Khaturiya के रिश्ते को बचाने के लिए उनके परिवार, दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों ने कई बार सुलह कराने की कोशिश की। दोनों पक्षों के परिजनों ने प्रयास किया कि दंपत्ति आपसी मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और अपने वैवाहिक जीवन को एक और मौका दें।

हालांकि इन सभी प्रयासों के बावजूद दोनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म नहीं हो सके, सद्भाव, विचारों और जीवनशैली में अंतरीकरण के बीच बार बार विवाद की स्थिति बनती रही।कई बार बातचीत और समझौते की कोशिशें हुई, लेकिन रिश्ते में पहले जैसा सामंजस्य वापस नहीं आ सका।

आपसी सहमति से अलग होने का फैसला।

आखिरकार लंबे समय तक चली कोशिशों के बाद दोनों ने यह महसूस किया कि उनके लिए एक साथ रहने संभव नहीं है, इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी शादी को समाप्त करने का फैसला कर लिया।

बताया जा रहा है कि दोनों 2 जुलाई 2024 से ही अलग- अलग रह रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्तों को सुधारने की संभावनाओं पर विचार किया, लेकिन जब कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकल पाया, तो दोनों में शांति से अलग होने का निर्णय लिया।

इसी के बाद अदालत में आपसी सहमति से तलाक की याचिका दायर की गई। अंततः अदालत ने भी दोनों की परिस्थितियों को समझते हुए तलाक की मंजूरी दे दी, जिससे दोनों ने अपने जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता चुन लिया।

बिना Alimony के तलाक ने सभी को चौंकाया

हाल के समय में कई सेलिब्रिटी तलाक के मामलों में एलिमनी (गुजारा भत्ता) सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा है। तो आर्थिक समझौते और पड़ी रकम की एलुनी को लेकर खबरें सुर्खियों में आ जाती हैं। लेकिन Hansika Motwani और Sohael Khaturiya का मामला इससे थोड़ा अलग माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और इस दौरान किसी भी प्रकार की Alimony की मांग नहीं की गई। आमतौर पर, कई सेलिब्रिटी पत्नियां तलाक के दौरान आर्थिक सुरक्षा के तौर पर एलिमिनि की मांग करती हैं, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

इसी वजह से यह तलाक लोगों के लिए थोड़ा हैरान करने वाला माना जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि जहां ज्यादातर हाई प्रोफाइल तलाक में बड़ी रकम की Alimony सुर्खियां बनती हैं, वहीं इस मामले में दोनों ने शांतिपूर्ण तरीके से बिना किसी आर्थिक विवाद के अलग होने का रास्ता चुना।

इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई लोग इसे आपसे समझदारी का फैसला बता रहे हैं।तो कुछ लोग इसे आज के समय में एक अलग उदाहरण के तौर पर देख रहे हैं।

“अस्वीकरण”

यह लेख विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।इसका उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना है।इसमें दी गई जानकारी की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पक्षों द्वारा की जा सकती है।लेख में व्यक्त विचार किसी व्यक्ति संस्था की छवि को प्रभावित करने के उद्देश्य नहीं है। पाठकों से अनुरोध किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि अवश्य करें।

Leave a Comment