CBSE New Rule : Class 10th में पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी, तभी मिलेगा दूसरा मौका।

CBSE New Rule : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 2026 से लागू होने वाली नई दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली को लेकर फैसला लिया है। बोर्ड के अनुसार 10th के सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। केवल वही छात्र दूसरी बार बोर्ड परीक्षा (दूसरा मौका) में बैठ सकेंगे, जिन्होंने पहली परीक्षा दी हो। इस नए नियम का उद्देश्य छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का अतिरिक्त अवसर देना और परीक्षा प्रणाली को अधिक लचीला बनाना। CBSE Class 10 New Exam Rule 2026 के तहत अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को सीधे दूसरे चरण का लाभ नहीं मिलेगा।

CBSE का नया नियम 2026: 10वीं के छात्रों के लिए पहली परीक्षा जरूरी, दूसरा मौका केवल उन्हीं के लिए जो पहली देंगे।

CBSE Class 10th बोर्ड परीक्षा में दूसरा मौका कब मिलेगा ?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए एक बड़ा और अहम नियम लागू करने की घोषणा की है, जो 2026 से प्रभावी होगा। नई दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली के तहत अब, सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र पहली परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें दूसरी परीक्षा ( रिपीट या सुधार का अवसर) का लाभ नहीं मिलेगा।इस फैसले का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्र मुख्य परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बने और बाद में मिलने वाला दूसरा मौका केवल प्रदर्शन सुधार के लिए उपयोग करें। नई नीति से परीक्षा प्रणाली अधिक संरचित और पारदर्शी बनेगी। स्कूलों और छात्रों को पहले प्रयास को ही मुख्य परीक्षा मानकर तैयारी करने की सलाह दी गई है।

पहली बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य होगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साफ कर दिया है कि 2026 से शुरू हो रही नई बो बोर्ड परीक्षा प्रणाली में कक्षा 10 के सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य होगा। अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो उसे दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी, CBSE की परीक्षा नियंत्रक ने बताया की बोर्ड को कुछ अनुरोध मिले थे जिनमें कहा गया था कि कुछ छात्र किसी कारण से पहली परीक्षा नहीं दे पाएंगे और उन्हें सीधे दूसरी परीक्षा देने की अनुमति दी जाए, लेकिन बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा नहीं होगा।

CBSE का नया नियम : पहली बोर्ड परीक्षा अनिवार्य

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 के लिए लागू की जा रही नई दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है।इस नए नियम के अनुसार सभी छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा।यह व्यवस्था 2026 से लागू की जाएगी और इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और छात्र  हितैषी बनाना है।

दूसरी परीक्षा सिर्फ सुधार अवसर के रूप में होगी। 

बोर्ड के अनुसार दूसरी बोर्ड परीक्षा केवल उन्हीं छात्रों के लिए होगी जो पहली परीक्षा में शामिल हुए हों जो छात्र पहली परीक्षा में पास हो जाएंगे वे चाहें तो दूसरी परीक्षा में अपने अंकों में सुधार के लिए फिर से बैठ सकते हैं, यानी दूसरी परीक्षा एक इंप्रूवमेंट चांस की तरह काम करेगी ना कि मुख्य परीक्षा के विकल्प के रूप में।

अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा, दूसरा मौका।

नए दिशा निर्देशों के तहत जो छात्र बिना वैध कारण के पहली परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें सीधे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी विद्यार्थी पहली परीक्षा को गंभीरता से लेंगे और उसे मुख्य प्रयास बनाकर तैयारी करेंगे।

छात्रों और स्कूलों के लिए क्या मतलब

इस नीति से स्कूलों को भी अपनी शैक्षणिक योजना उसी अनुसार बनानी होगी। छात्रों को साल की शुरुआत से ही बोर्ड पैटर्न के अनुसार तैयारी करने पर जोर दिया जाएगा।इससे आखिरी समय की तैयारी और केवल दूसरे मौके पर निर्भर रहने की प्रवृत्ति कम होगी।

अस्वीकरण

यह जानकारी केवल सामान्य शैक्षणिक अपडेट और समाचार स्रोतों पर आधारित है। नियमों, तिथियों और परीक्षा प्रक्रिया में समय समय पर बदलाव संभव है। छात्रों और अभिभावक किसी भी अंतिम निर्णय से पहले आधिकारिक वेबसाइट और बोर्ड द्वारा जारी नोटिस अवश्य देखें।यह सामग्री केवल जागरूकता के उद्देश्य है।इसे कानूनी अधिकारी घोषणा न माना जाए। लेखक की किसी त्रुटि के लिए जिम्मेदारी नहीं होगी।

 

Leave a Comment