CBSE Result 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं की तारीख, चेक करने का तरीका और पासिंग मार्क्स पूरी जानकारी

CBSE Result 2026: देश भर के लाखों छात्र इस समय सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के कक्षा 10 और 12वीं के रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करें और पासिंग मार्क्स क्या होंगे। यहां आपको यही बताया जाएगा कि आप अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं और संभावित तारीख क्या होगी कब आप का Result सकता है।

CBSE Result 2026: 10वीं-12वीं रिजल्ट डेट और चेक करने का तरीका

CBSE Result 2026: संभावित तिथि।

अभी तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने रिजल्ट जारी करने के लिए ऑफिशियल डेट घोषित नहीं किया है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि:

  • कक्षा 10th और 12th का रिजल्ट अप्रैल के अंत से लेकर मई के मध्य (Second week of May 2026) के बीच जारी हो सकता है।
  • 2025 और 2024 में दोनों क्लास के रिजल्ट 13 मई को घोषित किए गए थे, जबकि 2023 में 12 मई को जारी हुए थे।
  • यानी इस साल भी रिजल्ट लगभग मिड-मई में आने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है।

CBSE Result 2026 को चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स।

CBSE बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंक और Digital Marksheet देखने के लिए कई आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफार्म का उपयोग कर सकते हैं। सबसे पहले छात्र Central Board of Secondary Education की मुख्य वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट से जुड़ी अपडेट और लिंक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा results.cbse.nice.in और cbseresults.nic.in रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले पोर्टल्स हैं, जहां छात्र अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करके आसानी से स्कोर देख सकते हैं।

Navodaya School vs Sainik School: पूरा अंतर समझिए आपके बच्चे के लिए कौन सा बेहतर है?

डिजिटल सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड रिजल्ट को DigiLocker प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराता है। छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट results.digiLocker.gov.in के माध्यम से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, जो आगे एडमिशन और अन्य कामों में मान्य होती है। इसके साथ ही सरकार की मल्टी सर्विस UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की संभावना रहती है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें और केवल ऑफिशियल प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें ताकि सही और सुरक्षित जानकारी मिल सके।

Government Soler Panel Yojna 2026: ₹500में घर की छत में लगवाए सोलर पैनल

CBSE Result 2026 को चेक करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड।

CBSE Result 2026 जारी होने के बाद, छात्र अपने अंक ऑनलाइन बहुत ही आसान तरीके से देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले छात्रों को Central Board of Secondary Education की आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी। आमतौर पर रिजल्ट cbse.government.in, results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in जैसे पोर्टल्स पर उपलब्ध कराया जाता है।

वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे “Class 10 result 2026” या “Class 12 Result 2026 “ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खोलेगा, जहां छात्रों को अपना Roll Number,  School Number,  Admit Card ID और Date of Birth (DOB) जैसे जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। सभी विवरण सही तरीके से दर्ज करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसमें विषयवार अंक, कुल प्रतिशत और रिजल्ट स्टेटस (Pass/Compartment) जैसी जानकारी होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट का स्क्रीन शॉट लें या पीडीएफ डाउनलोड कर लें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

इसके अलावा छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं,  जो कॉलेज एडमिशन और अन्य आधिकारिक कामों में मान्य होती है।

रिजल्ट चेक करने से पहले Admit Card और जरूरी डिटेल्स तैयार रखें,  क्योंकि रिजल्ट्स के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने से प्रक्रिया धीमी हो सकती है। धैर्य और सही जानकारी के साथ, आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

CBSE Result 2026: Passing Marks 2026.

CBSE में पास होने के लिए छात्रों को:

  • हर विषय में कम से कम 33% मार्क्स लाना जरूरी होता है।
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल (जहां लागू हो) दोनों को मिलाकर पासिंग मार्क तय होता है।
  • अगर किसी विषय में कम नंबर आते हैं तो Compartment Exam का मौका मिलता है।
निष्कर्ष

CBSE Result 2026: लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा अहम पड़ाव होता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी ऑफिशियल तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, मई के मध्य तक रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना है। छात्रों को चाहिए कि वे जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और Official वेबसाइट पर ही अपडेट चेक करें। सही जानकारी और धैर्य के साथ रिजल्ट का इंतजार करें।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10, 12; तिथि, समय और परिणाम देखने के चरण

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य से तैयार किया गया है। CBSE रिजल्ट 2026 की तारीख, प्रक्रिया या नियमों में बदलाव संभव है। सटीक और नवीनतम जानकारी के लिए, छात्र हमेशा आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल द्वारा जारी नोटिस पर ही भरोसा करें।

Leave a Comment