CUET (Common University Entrance Test) क्या है , ये परीक्षा कब होती है, किस लिये होती है ?

CUET का फुल फॉर्म होता है- Common University Entrance Test भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों, खासकर केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) (NTA) आयोजित करती है, और इसका उद्देश्य सभी छात्रों के लिए एक सामान अवसर प्रदान करना है, जिससे उन्हें कई अलग-अलग प्रवेश परीक्षाओं के बजाय एक ही परीक्षा के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिल सके। CUET का उद्देश्य छात्रों को एक समान और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से भारत के केंद्रीय,  राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में UG (Under Graduate) और PG (Post Graduate) पाठ्यक्रमों में एडमिशन देना है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसे (National Testing Agency) NTA द्वारा आयोजित किया जाता है।

Common University Entrance Test (CUET) exam illustration
Common University Entrance Test (CUET) for undergraduate admissions

CUET की परीक्षा कौन कौन दे सकता है ? (CUET Exam Kaun-Kaun de sakta hai) 

CUET एग्जाम देने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। योग्यता – कक्षा-12 या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना या उसमें उपस्थित होना अनिवार्य है।आरक्षण :- भारतीय नागरिकों के लिए कुछ श्रेणियों जैसे (OBC-NCL, Gen-EWS, SC ,ST) में सीटों का आरक्षण किया गया है, भारत सरकार के नियमों के अनुसार आवश्यकता के अनुसार लागू होता है। विकलांग व्यक्ति के लिए – प्रावधान में शामिल है परीक्षाओं के दौरान लेखनी का प्रयोग और प्रतिपूरक समय। एक घंटे की परीक्षा के लिए विकलांग उम्मीदवारों को 20 मिनट ज्यादा मिलेंगे। आरक्षण के लिए कम से कम 40% की विकलांगता आवश्यक है।  

CUET Exam क्या है ? । Meaning of CUET in Hindi

CUET  (Common University Entrance Test) एक कॉमन एंट्रेंस एग्जाम है,  जो विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। पहले हर यूनिवर्सिटी का अपना- अपना एंट्रेंस टेस्ट कंडक्ट करवाती थी, लेकिन अब CUET के जरिए सभी प्रमुख विश्वविद्यालय CUET परीक्षा के आधार पर छात्रों का चयन करती हैं। इससे छात्रों को अनेक विश्वविद्यालयों में परीक्षा नहीं देना पड़ता, CUET परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर प्रमुख विश्वविद्यालयों में जो कि CUET के अंतर्गत आती हैं में अलग से परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ती और चयन की प्रक्रिया भी पारदर्शी रहती है।

CUET  का उद्देश्य KYA  है ?

12वीं PASS छात्रों को देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय , बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी जैसे और अन्य संस्थानों में UG/PG कोर्स में एडमिशन के लिए एक ही प्लेटफॉर्म में लाना है। CUET  (Common University Entrance Test)  के परीक्षा की शुरुआत वर्ष – 2022 से हुई थी।

CUET परीक्षा क्यों करवायी जाती है?

CUET (Common University Entrance Test) परीक्षा का उद्देश्य एक यूनिफॉर्म एंट्रेंस प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, ताकि सभी छात्रों को समान अवसर मिले और मेरिट के आधार पर उनका चयन हो सके। यह परीक्षा शैक्षणिक योग्यता, लॉजिकल रीज़निंग, लैंग्वेज स्किल्स, और विषय ज्ञान की जांच करती है।

CUET परीक्षा देने के फायदे।

देश भर के छात्र CUET (Common University Entrance Test) परीक्षा इसलिए देते हैं ताकि वे देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी,  बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद यूनिवर्सिटी, आदि में एडमिशन ले सकें। यदि आप ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो आपको CUET परीक्षा देना अनिवार्य है।

CUET Exam कैसे करवाया जाता है ?

CUET (Common University Entrance Test) परीक्षा Computer – Based  Test (CBT) मोड में करवाई जाती है। इसमें छात्रों को कम्प्यूटर पर प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। यह परीक्षा मुख्य रूप से 3 सेक्शन में  होती है।

1. Section-I – भाषा परीक्षण (Language Test)

2. Section-II – डोमेन विषय (Domain-Specific Subjects)

3. Section-III – जनरल टेस्ट (General- Test)

प्रत्येक यूनिवर्सिटी के अनुसार इन सेक्शन की जरूरत बदल सकती है।

CUET परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?

1. NCERT किताबों से शुरुआत करें- CUET (Common University Entrance Test) का सिलेबस क्लास 12th की एनसीईआरटी बुक्स पर आधारित होता है।

2. Mock test practice– नियमित रूप से मॉक टेस्ट और PYQs (Previous Year Question) हल करें।

3. समय प्रबंधन- हर विषय को एक निश्चित समय दें और रोजाना की पढ़ाई का प्लान बनाये।

4. नोट्स बनाए- रिवीजन के लिए खुद के छोटे छोटे नोट्स तैयार करें।

5. जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स- जनरल टेस्ट सेक्शन के लिए सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स की तैयारी भी जरूरी है।

CUET Exam कब होता है?

CUET (Common University Entrance Test) UG  परीक्षा आमतौर पर हर साल मई-जून के महीने में होती है जबकि CUET (Common University Entrance Test) PG परीक्षा मार्च-अप्रैल में होती है। CUET (Common University Entrance Test) का नोटिफिकेशन NTA (National Testing Agency) की वेबसाइट पर प्रत्येक वर्ष जनवरी-फरवरी में जारी होता है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी उसी समय शुरू होती है।

CUET (Common University Entrance Test) की परीक्षा  पास करके आज के समय में भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाया जा सकता है, CUET  (Common University Entrance Test) की परीक्षा पास करके देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने का सबसे प्रभावी माध्यम CUET (Common University Entrance Test) Exam है।  यदि आप CUET (Common University Entrance Test)   की तैयारी कर रहे हैं तो आपको नियमित अभ्यास सही रणनीति और समय प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए ।

12th के बाद CUET (Common University Entrance Test) की तैयारी कैसे करें?

12th के  तुरंत बाद NTA (National Testing Agency) के सिलेबस को समझकर शुरुआती बेस स्ट्रांग करें। रोजाना मॉक टेस्ट दें पिछले साल के पेपर्स हल करें और जिस कोर्स में एडमिशन लेना है उसके हिसाब से सब्जेक्ट चुनें। एक अच्छे ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफ़ॉर्म से स्ट्रक्चर्ड गाइडेंस लेना तैयारी को काफी आसान बनाता है।

CUET की फीस कितनी होती है?

CUET (Common University Entrance Test) की परीक्षा फीस हर साल। NTA (National Testing Agency) तय करता है। आमतौर पर जनरल कैटेगरी के लिए लगभग 1100-1500 रुपये के बीच होती है। अगर आप इसकी तैयारी अलग से करना चाहते हैं तो कोचिंग फीस आपको अलग से देना होगा। कोचिंग की फीस कोचिंग संस्थान के अनुसार अलग अलग हो सकती है, जो उनके फीस स्ट्रक्चर के हिसाब से होगी।

CUET (Common University Entrance Test) में कितने सब्जेक्ट होते हैं?

CUET (Common University Entrance Test) में Language,  Domain Subjects और General Test शामिल होते हैं । छात्र अपनी कोर्स प्रेफरेंस के हिसाब से दस तक की सब्जेक्ट चुन सकते हैं।

CUET (Common University Entrance Test) में ज्यादा डिमांड किस सब्जेक्ट की है?

अभी सबसे ज्यादा डिमांड वाले कोर्सेज में BBA, B COM (Hons) , BA Psychology,  Computer Science , Data Science, Economics,  Journalism और Law जैसे प्रोग्राम्स शामिल हैं। अपनी स्ट्रेंथ और इंटरेस्ट के हिसाब से सही कोर्स चुनना जरूरी है।

” एक राष्ट्र , एक प्रवेश परीक्षा “ की दृष्टि से भविष्य में CUET एग्जाम लगभग सभी स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अनिवार्य हो जायेगा। भविष्य में यह परीक्षा JEE और NEET  जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में प्रवेश के लिए अनिवार्य हो सकती है।  

Leave a Comment