Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही 50 करोड़ पार, रणवीर सिंह की फिल्म बनाने जा रही बड़ा रिकॉर्ड।

Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड में इन दिनों जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है, Dhurandhar: The Revenge , यह फिल्म सुपर स्टार, Ranveer Singh की बहुप्रतीक्षित एक्शन स्पाइ थ्रिलर है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Bollywood में Dhurandhar 2 का जलवा, रिलीज से पहले ₹50 करोड़ advance booking का आंकड़ा पार।

 

फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका कर दिया है, जिसकी उम्मीद शायद फिल्म बनाने वालों को भी नहीं था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर 2 फिल्म की दुनिया भर में एडवांस बुकिंग 50 करोड़ रुपए से अधिक हो चुकी है। खास बात यह है कि अमेरिका और कनाडा जैसे विदेशी बाजारों में भी इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही बना बॉक्स ऑफिस का माहौल।

फिल्म Dhurandhar: The Revenge के लिए एडवांस बुकिंग 7 मार्च से शुरू हुई थी। जैसे ही टिकट बुकिंग शुरू हुई, दर्शकों ने बड़ी संख्या में टिकट खरीदना शुरू कर दिया, शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, Dhurandhar: The Revenge फिल्म की टिकट कुछ ही दिनों में लाखों टिकटों की बिक्री हो चुकी है ।

भारत में इस फिल्म के 3.4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इसके लिए देश भर में हजारों शो तय किए गए हैं। इन टिकटों से फिल्म ने केवल प्रीमियर शो के लिए ही लगभग 18-19 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

फिल्म का प्रीमियर 18 मार्च को होगा और उसके बाद 19 मार्च को इसका आधिकारिक रिलीज होगा।

अमेरिका में भी धूम मचा रही है Dhurandhar 2 

भारतीय फिल्मों के लिए अमेरिका और कनाडा सबसे बड़े विदेशी बाजारों में गिने जाते हैं। Dhurandhar: The Revenge ने यहां भी शानदार प्रदर्शन किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग 2 मिलियम डॉलर से ज्यादा हो चुकी है। यह आंकड़ा बॉलीवुड फिल्मों के लिए बहुत बड़ा माना जाता है।

ट्रेंड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Dhurandhar,  RRR और Animal के रिकार्ड को चुनौती।

फिल्म इंडस्ट्री में एडवांस बुकिंग को किसी फिल्म की लोकप्रियता का सबसे बड़ा संकेत माना जाता है। Dhurandhar 2 ने रिलीज से पहले ही जो आंकड़े हासिल किए हैं, उन्हें देख कर विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म कुछ बड़ी फिल्मों को टक्कर दे सकती है।

इन फिल्मों में शामिल हैं:
  • Bahubali: The Conclusion.
  • RRR
  • Animal

इन फिल्मों ने भी अपने समय में एडवांस बुकिंग के कई रिकॉर्ड बनाए थे। लेकिन Dhurandhar 2 की इस शुरुआती रफ्तार को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म उन रिकॉर्ड्स के करीब पहुंच सकती है। 

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट।

Dhurandhar: The Revenge एक High- Octane  Spy एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार “हमजा” नाम के एक खतरनाक एजेंट का है जो दुश्मनों से बदला लेने के मिशन पर निकलता है।

फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आएंगे, जैसे: 
  • रणवीर सिंह।
  • संजय दत्त।
  • अर्जुन रामपाल।
  • सारा अर्जुन।

फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने पहले भी बड़े पैमाने की एक्शन फिल्मों के लिए पहचान बनाई है।

टिकट की कीमतें भी बनी चर्चा का विषय।

इस फिल्म की टिकट कीमतें भी चर्चा में हैं। कुछ शहरों में टिकट की कीमतें काफी ऊंची रखी गई हैं।

उदाहरण के तौर पर: 

  • दिल्ली एनसीआर में- लगभग ₹1700/-
  • मुंबई- लगभग ₹2500/-
  • बेंगलुरु- लगभग ₹2900/-
  • पुणे- लगभग ₹1800/-

वह इतनी ऊंची कीमतों के बावजूद दर्शक तेजी से टिकट खरीद रहे हैं, जिससे फिल्म की एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ रही है।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दर्शकों को रणवीर सिंह का नया अवतार काफी पसंद आ रहा है।

ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस, हाई स्पीड चेज और इमोशनल सीन ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।कई फैंस का मानना है कि यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

क्या धुरंधर 2 पहले दिन सौ करोड़ कमा सकती है?

फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर एडवांस बुकिंग का यही ट्रेंड जारी रहा तो धुरंधर 2 पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

ईद के आसपास रिलीज होने की वजह से फिल्म को छुट्टियों का फायदा भी मिल सकता है। इसके अलावा रणवीर सिंह की लोकप्रियता और बड़ा बजट इसे ब्लॉकबस्टर बना सकता है।

Dhurandhar 2 फ्रेंचाइजी की सफलता।

पहली फिल्म धुरंधर भी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 1300 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

इसी सफलता को देखते हुए फिल्म निर्माता ने इसका सीक्वल बनाया और उम्मीद की।यह फिल्म भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी।

“निष्कर्ष”

कुल मिलाकर देखा जाए तो Dhurandhar: The Revenge रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। दुनिया भर में 50 करोड़ रुपए से अधिक की एडवांस बुकिंग, लाखों टिकटों की बिक्री और विदेशों में शानदार रिस्पांस।यह साबित करता है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

अगर यही रफ्तार बनी रही तो यह फिल्म न केवल रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है, बल्कि बॉलीवुड के कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ सकती हैं।अब सभी की नजरें 19 मार्च पर है। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह पता चलेगा कि क्या Dhurandhar 2 सच में?बॉक्स ऑफिस का नया इतिहास लिख पाएगी।

“अस्वीकरण”

यह लेख विभिन्न समाचार स्रोतों में उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।फिल्म की कमाई और एडवांस बुकिंग से जुड़े आंकड़े समय के साथ बदल सकते हैं।

Leave a Comment