Indian Army Agniveer : इंडियन आर्मी ने अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर, रिक्रूटमेंट 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 21 से 34 वर्ष तक तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मानक और अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।
योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना जरूरी है ताकि पात्रता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल सके।
Indian Army Agniveer CEE Online Form 2026 Important dates
Indian Army Agniveer (CEE) Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह अंतिम दिन का इंतजार न करें। आवेदन शुल्क जमा करने के आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2026 रखी गई है
भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 जून से 16 जून 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा से पहले सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा। रिजल्ट की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है और इसे बाद में अपडेट किया जाएगा। उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए ताकि नई सूचनाएं समय पर मिल सके।
Indian Army Agniveer CEE Online From 2026 application fee
Indian Army Agniveer CEE Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए समान रखा गया। General, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹250 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी शुल्क 250 रुपये ही निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेटवर्किंग या UPI से किया जा सकता है।
Indian Army Agniveer (CEE) Online Form 2026 Age Limit
Indian Army Agniveer (CEE) Recruitment 2026 में विभिन्न पदों के लिए अलग अलग आयु सीमा तय की गई है। Agniveer GD, Technical, Assistant और Tradesman पदों के लिए आयु 17.5 से 21 वर्ष (01/10/2005 से 01/04/2009 के बीच जन्म) होनी चाहिए। Soldier Technical के लिए 17.5 से 23 वर्ष और Sepoy Pharma पद के लिए 19 से 25 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। JCI Religious Teacher पद हेतु उम्मीदवार की आयु 27 से 34 वर्ष (01 जुलाई 2026 के अनुसार) होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
इंडियन आर्मी अग्निवीर (CEE) ऑनलाइन फॉर्म 2026 वैकेंसी विवरण
Indian Army Agniveer (CEE) Recruitment के तहत अलग अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और फिजिकल एलिजिबिलिटी अलग निर्धारित की गई है।नीचे पोस्टवाइज समझाया गया है।
- Agniveer General Duty (GD) : उम्मीदवार का 10 वीं पास होना जरूरी है, कुल 45% अंक और हर विषय में कम से कम 33% अंक चाहिए । फिजिकल मानक : हाइट 169 सेमी, चेस्ट 77 सेमी (+5 सेमी) , 1.6 किमी दौड़ 5:45 मिनट, 10 पुल-अप, 9 फीट डिच और जिग जैक बैलेंस क्वालीफाई करना अनिवार्य है।
- Agniveer Technical: 12वीं साइंस (PCM+ English) में 50% कुल और 40% प्रत्येक विषय में अंक या 12th + 1 साल ITI कोर्स। हाइट 162 सेंटीमीटर, चेस्ट 77 सेमी (+5), रनिंग 1.6 किलोमीटर 5:45 मिनट, 10 पुल -अप अनिवार्य।
- Office Assistant/ Store keeper Technical: 12th किसी भी स्ट्रीम से 60% कुल और हर विषय में 50% अंक, इंग्लिश व मैथ्स/ अकाउन्ट्स जरूरी। फिजिकल मानक टेक्निकल के समान।
- Agniveer Tradesman (10th/8th Pass) : 10th या 8th पास, हर विषय में 33% अंक। हाइट 169 सेंटीमीटर, चेस्ट 77 सेमी (+5), 1.6 किलोमीटर दौड़ 5:45 मिनट, 10 पुल- अप व अन्य टेस्ट क्वालीफाई करना जरूरी।
- Women Military Police (GD) : 10th में 45% कुल और 33% प्रत्येक विषय में अंक। हाइट 162 सेंटीमीटर, 1.6 किलोमीटर दौड़ 7:30 मिनट, लॉन्ग जंप 10 फिट, हाई जंप 3 फिट।
- Sepoy Pharma: 12वीं + D.Pharma (55%) यह B. Pharma (50%) और फार्मेसी काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन जरूरी। हाइट 169 सेंटीमीटर, चेस्ट 77 सेंटीमीटर (+5) , दौड़ 1.6 किलोमीटर 5:45 मिनट में।
- Soldier Technical Nursing Assistant : 12वीं साइंस (PCB/PCBZ+ENGLISH) में 50% कुल और 40% प्रति विषय। हाइट 169 सेंटीमीटर, चेस्ट 77 सेंटीमीटर(+5) , दौड़ 1.6 किलोमीटर 5:45 मिनट में।
- JCO Religious Teacher (RT) : अलग अलग धर्म के अनुसार डिग्री/ धार्मिक योग्यता जरूरी। हाइट सामान्य 160 सेंटीमीटर( गोरखा/ लद्दाख 157 सेंटीमीटर) , चेस्ट 77 सेंटीमीटर (+5) , दौड़ 1.6 किलोमीटर आठ मिनट में।
इंडियन आर्मी अग्निवीर (CEE) Online Form 2026 Selection Process
Indian Army Agniveer : भारतीय प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा (CEE) आयोजित की जाती है इसके बाद PET और PST के माध्यम से शारीरिक दक्षता और मापदण्डों की जांच होती है। सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। अंत में, मेडिकल परीक्षण के बाद अंतिम चयन किया जाता।
How To Fill Indian Army Agniveer Online From 2026
Indian Army Agniveer CEE भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे 01 अप्रैल 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए “Apply Online/Click Here” लिंक सेक्शन में जाकर उपयोग कर सीधे आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवार वैकल्पिक रूप से इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी पूरा आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन निर्धारित अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 से पहले सबमिट करना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करते समय सभी विवरण सही से भरना जरूरी है।
“अस्वीकरण”
यह भर्ती संबंधी जानकारी केवल सामान्य सूचना और उपलब्ध आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार की गई है। Indian Army की भर्ती प्रक्रिया, तिथियाँ, पात्रता, शुल्क और नियम समय समय पर बदले जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट और मूल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। किसी भी त्रुटि बदलाव या टाइपिंग गलती के लिए यह लेख जिम्मेदार नहीं होगा। अंतिम और प्रामाणिक जानकारी केवल आधिकारिक स्रोत से ही मान्य होगी। आवेदन अपनी जिम्मेदारी पर करें और सभी दस्तावेज सही तरीके से जांच लें।
