Instagram Encrypted Chats बंद होने वाले हैं मई 2026 में यूजर्स के लिए क्या बदलेगा, पढ़िए पूरी जानकारी।

Instagram Encrypted Chats: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है। कंपनी ने घोषणा की है कि मई 2026 से Instagram पर end-to-end Encrypted Chats (E2EE) को बंद कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि आप प्लेटफॉर्म पर होने वाली निजी बातचीत पहले जैसी सुरक्षित नहीं रहेंगी।

Instagram का बड़ा अपडेट! मई 2026 में Encrypted Chats फीचर बंद होने वाला है, जानिए यूजर्स पर क्या होगा असर।

 

यह फीचर पहले यूजर्स को यह भरोसा देता था कि उनके मैसेज सिर्फ भेजने वाले और पाने वाले ही पढ़ सकते हैं। लेकिन 8 मई 2026 के बाद यह सुरक्षा फीचर Instagram Direct Messages में उपलब्ध नहीं रहेगा।

Instagram Encrypted Chats क्या होते हैं?

Encrypted Chats यानी End-to-end Encryption (E2EE) एक सुरक्षा तकनीक है जिसे मैसेज इस तरह इनक्रिप्ट होते हैं कि उन्हें सिर्फ बातचीत में शामिल दो लोग ही पढ़ सकते हैं।

इस तकनीक की खासियत यह होती है कि: 

  • प्लेटफॉर्म (Instagram या Meta) भी मैसेज नहीं पढ़ सकता।
  • कोई है कर्क या तीसरा व्यक्ति बातचीत तक नहीं पहुंच सकता।
  • सेट पूरी तरह से निजी और सुरक्षित रहती है।

यही वजह है कि कई मैसेजिंग App जैसे WhatsApp में यह फीचर डिफॉल्ट रूप से मौजूद है। Instagram ने भी इस फीचर को 2023 में पेश किया था ताकि यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी मिल सके।

मई 2026 से क्या बदलने वाला है?

Meta ने पुष्टि की है कि 8 मई 2026 से Instagram पर End-to-end Encrypted Chats को बंद कर दिया जाएगा।

इस बदलाव के बाद

  • Instagram DM में E2EE सपोर्ट नहीं रहेगा।
  • मैसेज पहले की तरह पूरी तरह इनक्रिप्टेड नहीं होंगे।
  • प्लेट प्लेटफॉर्म को मॉडरेशन और विश्लेषण के लिए डेटा तक अधिक पहुंच मिल सकती है।

इसका मतलब है कि इंस्टाग्राम की मैसेजिंग प्रणाली पहले से अलग तरीके से काम करेगी।

Meta ने यह फैसला क्यों लिया?

Meta ने इस बदलाव के पीछे कई कारण बताए हैं।

  1. बहुत कम यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे : कंपनी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर Encrypted चैट्स का इस्तेमाल बहुत कम लोग रहे थे, Meta के मुताबिक,  बहुत कम लोग Instagram DMs में Encrypted messages का उपयोग कर रहे थे। कम उपयोग के कारण कंपनी ने इसको बंद करने का निर्णय लिया।
  2. सुरक्षा और कानून प्रवर्तन की चिंता: कई देशों की सरकारें और सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से Encrypted मैसेजिंग को लेकर चिंता जताती रही है: उनका मानना है कि: Encryption के कारण अपराध या गलत गतिविधियों की जांच मुश्किल हो जाती है। प्लेटफार्म को हानिकारक कंटेंट पहचानने में दिक्कत होती है।

इसी वजह से कई जगहों पर सोशल मीडिया कंपनियों पर दबाव बढ़ा है कि वे सुरक्षा निगरानी बेहतर करें।

03. प्लेटफॉर्म मॉडरेशन को बेहतर बनाना : Encrypted Chats होने पर प्लेटफार्म मैसेज कंटेंट को नहीं देख सकता। जब यह फीचर हट जाएगा तो Instagram:

  • अवैध गतिविधियों की पहचान बेहतर कर सकेगा।
  • प्लेटफार्म पर होने वाले दुरुपयोग को रोकने की कोशिश कर सकेगा।
  • कंटेंट मॉडरेशन को मजबूत बना सकेगा।

यूजर्स के लिए इसका क्या मतलब है?

यह बदलाव इंस्टाग्राम के यूजर्स के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

  1. चैट की प्राइवेसी कम हो सकती है : E2EE हटने के बाद: मैसेज पूरी तरह निजी नहीं रहेंगे, प्लेटफार्म को मैसेज डेटा तक सीमित पहुंच मिल सकती है। हालांकि Meta  ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह इस डेटा का उपयोग कैसे करेगा।
  2. पुराने Encrypted Chats पर क्या असर पड़ेगा: इंस्टाग्राम ने बताया है कि जिन यूजर्स की इनक्रिप्टेड चैट्स हैं उन्हें नोटिफिकेशन मिल सकता है। ऐसे यूजर्स को सलाह दी गई है कि: वे अपने महत्वपूर्ण मैसेज डाउनलोड कर लें, जरूरी फोटो या मीडिया सेव कर लें। क्योंकि भविष्य में ये चैट्स उपलब्ध नहीं भी रह सकते।
  3. अन्य प्लेटफॉर्म की ओर रुख : Meta ने यह सुझाव दिया है कि यदि यूजर्स को End-to-end Encryption की जरूरत है तो वे WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते।

WhatsApp पर:

  • सभी मैसेज डिफॉल्ट रूप से Encrypted होते हैं।
  • प्लेटफार्म भी मैसेज कंटेंट नहीं पढ़ सकता।

इंस्टाग्राम पर इंस्क्रिप्शन पहले कैसे काम करता था?

Instagram में Encryption डिफॉल्ट नहीं था। इसका मतलब था: यूजर्स को मैनुअली इनक्रिप्टेड चैट्स शुरू करनी पड़ती थी। यह फीचर सभी क्षेत्रों में उपलब्ध भी नहीं था, अधिकांश लोग सामान्य DM ही इस्तेमाल करते थे। यही कारण भी माना जा रहा है कि इसका उपयोग कम रहा।

क्या इंस्टाग्राम पूरी तरह असुरक्षित हो जाएगा?

नहीं,  Encryption हटने का मतलब यह नहीं है कि Instagram पूरी तरह असुरक्षित हो जाएगा। प्लेटफार्म अभी भी कई सुरक्षा उपाय इस्तेमाल करता है, जैसे:

  • अकाउंट सुरक्षा।
  • दो -फैक्टर एथेंटिकेशन।
  • इस पैम और दुरुपयोग रोकने के टूल।
  • AI आधारित कंटेंट मोडरेशन।

लेकिन End-to-end Encryption जितनी मजबूत प्राइवेसी आप उपलब्ध नहीं होगी।

यूजर्स को अभी क्या करना चाहिए?

अगर आप Instagram पर Encrypted Chats का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ जरूरी कदम उठा सकते:

  • अपनी चैट बैकअप डाउनलोड करें : महत्त्वपूर्ण मैसेज फोटो या वीडियो डाउनलोड कर लें।
  • ऐप को अपडेट रखे: Instagram समय समय पर अपडेट के जरिए जानकारी दे सकता है।
  • निजी बातचीत के लिए विकल्प चुने: अगर आप मजबूत प्राइवेसी चाहिए तो Encrypted मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करें।
सोशल मीडिया प्राइवेसी पर बढ़ती बहस

इंस्टाग्राम का यह कदम डिजिटल दुनिया में एक नई बहस को जन्म दे रहा है, एक तरफ प्राइवेट प्राइवेसी समर्थक कहते हैं कि Encryption हटाना यूजर्स के लिए जोखिम भरा है। दूसरी तरफ, सुरक्षा एजेंसियां मानती हैं Encryption अपराध की जांच को कठिन बना देता है।

इसलिए आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को प्राइवेसी और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाना होगा।

निष्कर्ष

Instagram का Encrypted Chats फीचर बंद होना सोशल मीडिया प्राइवेसी के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव है। मई 2026 से प्लेटफार्म पर End-to-end Encryption उपलब्ध नहीं रहेगा,  जिससे मैसेजिंग का स्वरूप बदल सकता है।

हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह निर्णय कम उपयोग और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण लिया गया है। यूजर्स के लिए जरूरी है कि वे अपने महत्वपूर्ण चैट्स का बैकअप लें और यदि अधिक प्राइवेसी चाहते हैं तो Encrypted मैसेजिंग प्लेटफार्म का इस्तेमाल करें।

आने बाली।समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बदलाव यूजर्स के भरोसे को Instagram के उपयोग पर कितना प्रभाव डालता है।

“अस्वीकरण”

यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और समाचार रिपोर्ट्स पर आधारित है। तकनीकी नीतियों या फीचर्स में समय समय पर बदलाव संभव है, इसलिए आधिकारिक अपडेट के लिए Instagram या Meta की वेबसाइट देखें।

Leave a Comment