JNVST Class 6 Result 2026: नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 का कक्षा 6 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसका इंतजार लाखों छात्र और अभिभावक लंबे समय से कर रहे थे। इस परीक्षा के माध्यम से देश भर के प्रतिष्ठित आवासीय नवोदय विद्यालयों में प्रवेश किया जाता है, जहां छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रहने खाने की सुविधा भी मिलती है। अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी चयन सूची में नाम चेक कर सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद चयनित छात्रों के लिए एडमिशन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी।
JNVST Class 6 Result 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है। कक्षा 6 में दाखिले के लिए आयोजित JNVST 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा देशभर के अलग-अलग नवोदय विद्यालयों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है, और हर साल लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं। इस बार भी रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
JNVST Class 6 Result 2026, रिजल्ट जारी हो चुका है, चेक करें अपना नाम।
JNVST Class 6 Result 2026 : कक्षा 6 का लिखित परीक्षा परिणाम 17 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर या जरूरी डिटेल डालकर रिजल्ट देखा जा सकता है। वहीं, चयनित छात्रों की सूची भी जारी की गई है, जिसमें अपना नाम देखकर आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। से परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
JNVST Class 6 Result 2026, देश में कितने नवोदय विद्यालय?
JNVST Class 6 Result 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय देश भर में 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित हो रहे हैं। वर्तमान में कुल 654 नवोदय विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जहां छात्रों को मुफ्त में पढ़ाई के लिए रहने, खाने, यूनिफार्म और किताबों की सुविधा दी जाती है। इन स्कूलों में एडमिशन के लिए हर साल JNVST परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है।
JNVST के परीक्षा का पैटर्न कैसा रहा?
JNVST Class 6 Result 2026 की परीक्षा 2 घंटे की थी, जिसमें कुल 80 प्रश्न पूछे गए थे और पेपर 100 अंकों का था। इसमें मेंटल, एबिलिटी, गणित और भाषा से जुड़े सवाल शामिल थे। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित की गई थी। हर सही उत्तर के लिए 1.25 अंक दिए जाते हैं और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। वहीं अलग अलग राज्यों के अनुसार परीक्षा अलग अलग भाषाओं में भी कराई जाती है, जिसमें छात्रों को अपनी भाषा में पेपर देने की सुविधा मिलती।
इस परीक्षा में चयन होने के बाद किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है?
JNVST Class 6 Result 2026, जिन छात्रों का चयन हुआ है उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इसमें जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 3 से 5 तक का अध्ययन प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट शामिल है। इसके अलावा अगर कोई छात्र आरक्षित वर्ग से आता है तो उसे संबंधित प्रमाण पत्र भी देना होगा। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
8th Pay Commission 2026: Fitment Factor, Salary Hike, OPS बहाली और कर्मचारियों के लिए जानकारी।
JNVST की परीक्षा से संबंधित आरक्षण और पात्रता से जुड़ी जानकारी।
JNVST Class 6 Result 2026: नवोदय विद्यालयों में एडमिशन के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। इनमें कम से कम 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए भी तय प्रतिशत में सीटें सुरक्षित रखी जाती हैं। वहीं हर विद्यालय में कम से कम एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिए होती हैं। पात्रता की बात करें तो छात्र उसी जिले का होना चाहिए जहां वह एडमिशन लेना चाहता है और उसे कक्षा 5 में पड़ रहा होना जरूरी है।
छात्रों को आगे क्या करना होगा।
JNVST Class 6 Result 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों को समय रहते सभी दस्तावेज तैयार करने होंगे और संबंधित नवोदय विद्यालय में संपर्क करना होगा। एडमिशन की प्रक्रिया चरणों में पूरी की जाती है, इसलिए समय समय पर अपडेट देखते रहना जरूरी है। एनजीओ में छात्रों का इस बार चयन नहीं हुआ है। वे आगे के अवसरों के लिए तैयारी जारी रख सकते हैं। वहीं चयनित छात्रों के लिए यह एक बड़ा मौका है, क्योंकि यह पूरी पढ़ाई लगभग मुफ्त में कराई जाती है।
निष्कर्ष
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के कक्षा 6 के रिजल्ट जारी होने के साथ ही हजारों छात्रों का प्रतिष्ठित नवोदय विद्यालयों में पढ़ने का सपना पूरा होने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ गया है। जिन छात्रों का चयन हुआ है उन्हें निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज, सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जबकि अन्य छात्र निराश ना होकर आगे की पढ़ाई और अवसरों पर ध्यान दें। नवोदय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क शिक्षा के लिए जाने जाते हैं, इसलिए वह परिणाम छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य सूचना एवं जागरूकता का उद्देश्य तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और आधिकारिक अपडेट्स पर आधारित है, इसलिए समय समय पर नियमों तिथियों। यह प्रक्रियाओं में परिवर्तन संभव है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चयन सूची दस्तावेज सत्यापन। एवं प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट यह नवोदय विद्यालय समिति की अधिसूचना अवश्य देखें। किसी भी निर्णय से पहले आधिकारिक पुष्टि करना आवश्यक है।
