Kritika Kamra and Gaurav Kapur wedding: सादगी भरी शादी के बाद पहली झलक, प्यार से भरी नई शुरुआत।

Kritika Kamra and Gaurav Kapur wedding: बॉलीवुड और टीवी जगत में शादियों की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन कुछ शादियों अपनी सादगी, निरीपन और भावनाओं की वजह से अलग पहचान बना लेती हैं। हाल ही में अभिनेत्री Kritika Kamra और टीवी होस्ट- एक्टर Gaurav Kapur ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

“सादगी और प्यार का संगम: Kritika Kamra और Gaurav Kapur की शादी की पहली झलक।

 

दोनों ने मुंबई में बेहद इंटीमेट (निजी) समारोह में शादी की और इसके बाद पहली बार पति पत्नी के रूप में सार्वजनिक रूप से सामने आए।उनकी यह झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

सादगी भरी शादी जिसने सबका दिल जीत लिया।

आजकल सेलिब्रिटी शादियां अक्सर भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग और करोड़ों के खर्च के लिए जानी जाती हैं। लेकिन कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने इस ट्रेंड से अलग रास्ता चुना है।

  • दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में बेहद निजी समारोह में शादी की, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए।

यह शादी भले ही छोटी थी, लेकिन इसमें प्यार, परंपरा और भावनाओं की गर्माहट साफ साफ दिखाई दी है।

पहली बार पति पत्नी के रूप में मीडिया के सामने आए।

शादी के बाद जब दोनों पहली बार मीडिया के सामने आए तो उनका अंदाज बेहद प्यारा था।

  • दोनों ने मुस्कुराते हुए पापराजी को पोज दिए ।
  • हाथ थामे हुए कैमरों के सामने नजर आए।
  • फैंस और मीडिया का धन्यवाद किया।

उनकी इस पहली सार्वजनिक उपस्थिति की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कृतिका का पारंपरिक अंदाज।

इस खास मौके पर कृतिका कमरा का लुक बेहद चर्चा में है।

  • उन्होंने लाल रंग की चंदेरी साड़ी पहनी हुई थी।
  • यह साड़ी उनकी मां की ओर से उन्हें उपहार में मिली थी।
  • उनका लुक बेहद क्लासिक और पारंपरिक था।

दूसरी ओर, गौरव कपूर ने भी शाही अंदाज में बंद गला/ जोधपुरी आउटफिट पहना, जो उनके व्यक्तित्व पर खूब जच रहा था।

सितारों और क्रिकेट जगत की मौजूदगी।

हालांकि शादी निजी थी, लेकिन इसमें फिल्म और क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हुए।

इनमें प्रमुख रूप से: 

  • फरहान अख्तर।
  • बीरेंद्र सहवाग।
  • जहीर खान।
  • सोहा अली खान।

जैसे कई बड़े सितारे इस खास मौके पर शामिल रहे और नौविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

प्यार की कहानी जो चुपचाप आगे बढ़ी।

कृतिका, कामरा और गौरव कपूर ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा। उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा सार्वजनिक बयान नहीं दिए, लेकिन धीरे-धीरे दोनों की तस्वीरें और खबरें सामने आने लगीं। इसे फैंस को उनके रिश्ते का अंदाजा हुआ। आखिरकार 2026 में दोनों शादी करके अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया।

कृतिका कामरा का करियर।

कृतिका कमरा टीवी और ओटीटी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कहा, लोकप्रिय शोज और प्रोजेक्ट्स में काम किया है जैसे:

  • कितनी मोहब्बत है।
  • कुछ तो लोग कहेंगे।
  • Reporters.
  • वेब सीरीज, Tandav और Bambai Meri जाने.

टीवी से लेकर ओटीटी तक उन्होंने अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

गौरव कपूर क्रिकेट और इंटरटेनमेंट का जाना पहचाना चेहरा।

गौरव कपूर एक लोकप्रिय टीवी प्रजेंटर और अभिनेता हैं। वे खासतौर पर क्रिकेट शो और डिजिटल कंटेंट के लिए जाने जाते हैं, जैसे:

  • Extraaa Innings T20
  • Cricbuzz Live
  • Youtube शो Breakfast with Champions

क्रिकेट और मनोरंजन जगत के बीच उनका एक अलग ही फैन बेस है।

सादगी में छिपी एक खूबसूरत शुरुआत।

कई बार शादी की भव्यता नहीं बल्कि उसमें मौजूद सच्चे रिश्ते और भावनाएं उसे खास बनाते हैं। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी भी कुछ ऐसी ही है, बिना ज्यादा शोर शराबे के बस अपने लोगों के बीच प्यार और सादगी के साथ।

उनकी पहली सार्वजनिक झलक ने यह साफ कर दिया कि यह रिश्ता सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि दो दिनों की सच्ची साझेदारी है।

“अस्वीकरण”

यह लेख विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।इसका उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है।

Leave a Comment