LPG Cylinder Latest Update: बिना घबराहट घर पर मिलेगा LPG सिलेंडर बचत करने को कहा सरकार ने।

LPG Cylinder Latest Update: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू राजनीतिक तनाव और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे प्रभाव के बीच केंद्र सरकार ने हाल ही में एक अंतर-मंत्रालय मीडिया ब्रीफिंग आयोजित कर देश की ईंधन स्थिति पर अपडेट दिया। इस ब्रीफिंग में पेट्रोलियम, विदेश और पोत परिवहन मंत्रालयों ने बताया कि भारत में सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल, -डीजल की घरेलू मांग पूरी करने के लिए आयात की तत्काल आवश्यकता नहीं है तथा नागरिकों से घबराहट में ईंधन की खरीदारी से बचने की अपील की गई है।

LPG सिलेंडर की सप्लाई सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं।

 

LPG Cylinder Latest Update: पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रमों के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में पैदा हुई चिंताओं के बीच भारत के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ऊर्जा सुरक्षा पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि वर्तमान में देश के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

LPG Cylinder Latest Update: सरकार ने देश में आम लोगों से एलपीजी के मामले में अफवाहों से बचने की अपील की है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने देश के लोगों से अपील करते हुए कहा, घबराएं नहीं और पैनिक न करें। बुकिंग के बाद उनके घर पर ही मिलेगा सिलेंडर। सिलेंडर की डिलीवरी घर पर करवाना ही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि वे एलपीजी के इस्तेमाल में किफायत बरतने की कोशिश करें और संभव हो तो पीएनजी का इस्तेमाल शुरू करें।

World Largest LPG Producer : दुनिया के किस देश में होता है सबसे ज्यादा LPG प्रोडक्शन, भारत किस नंबर पर है?

LPG Cylinder Latest Update: पश्चिम एशिया में चल रहे भू- राजनीतिक संघर्ष के बीच, भारत सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला, नागरिकों की सुरक्षा और बाजार की स्थिरता को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। एक तरफ जहां विदेश मंत्रालय वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए कूटनीतिक प्रयास कर रहा है, वहीं पेट्रोलियम और शिपिंग मंत्रालयों ने घरेलू स्तर पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता और लॉजिस्टिक्स के सुचारू संचालन का भरोसा दिया है।आपूर्ति को बाधित करने वाले तत्वों पर भी देशव्यापी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

ऊर्जा आपूर्ति और कूटनीतिक पहल पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्राकृतिक गैस की खपत को लेकर उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों के तहत कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं का पीएनजी में शिफ्ट होना अधिक फायदेमंद होगा।

LPG Cylinder Latest Update: LPG जमाखोरों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?

एलपीजी जमाखोरों पर देशव्यापी कार्रवाई बाजार में ईंधन की कृत्रिम कमी रोकने के लिए सरकार ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। सुजाता शर्मा के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में देश भर में लगभग 12000 छापेमारी की गई है। जिसमें 15,000 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

  • दिल्ली और उत्तर प्रदेश : दिल्ली में एक दिन पहले 600 सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि यूपी में 450 निरीक्षणों के दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  • जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर में 564 छापेमारी कर एफआईआर दर्ज की गई है और गिरफ्तारियां हुई हैं।
  • केरल: 1,000 निरीक्षणों में घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
  • मध्य प्रदेश: राज्य में 1,200 छापों के दौरान 1,800 सिलेंडर पकड़े गए हैं।

उपरोक्त के अतिरिक्त, तेल विपणन कंपनियों की टीमों ने लगभग 2,500 रिटेल आउटलेट्स और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स पर औचक निरीक्षण किया है।

LPG Cylinder Latest Update विदेश मंत्रालय की ओर से क्या बताया गया?

LPG Cylinder Latest Update: वैश्विक मंच पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता  रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है, कि विदेश मंत्री ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि काजा कलास के निमंत्रण पर EU विदेश मामलों के परिषद की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में पश्चिम एशिया के हालात और ऊर्जा सुरक्षा पर इसके प्रभाव पर विशेष चर्चा की गई तथा संघर्ष को जल्द समाप्त करने के लिए कूटनीति की आवश्यकता पर बल दिया।

LPG Cylinder Latest Update, जहाजरानी मंत्रालय ने क्या बताया?

LPG Cylinder Latest Update: शिपिंग ऑपरेशंस और नाविकों की सुरक्षित वापसी आपूर्ति श्रृंखला और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर शिपिंग मंत्रालय के राजेश कुमार सिन्हा ने बताया की खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक और जहाज पूरी तरह सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में दूतावास के समन्वय से 161 भारतीय नाविकों को सुरक्षित व भारत वापस लाया गया है। ऊर्जा आयात की मोर्चे पर, दूसरा एलपीजी कैरियर ‘नंदा देवी’ आज तड़के 02:30 बजे कांडला पहुंच गया है। ‘शिवालिक’ व ‘नंदा देवी’ दोनों जहाजों से कार्गो डिस्चार्ज किया जा रहा है, और बंदरगाह पर कार्गो संचालन को सुव्यवस्थित किया गया है।

Crude oil Prices Fall Bellow $88: IEA Reserve Release के बाद ग्लोबल ऑयल मार्केट पर क्या असर पड़ा।

इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (JNPA) की सड़क पर 450 कंटेनरों के पड़े होने की खबर को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया है कि सभी कंटेनर तय नीति के अनुसार कंटेनर फ्रेश स्टेशनों (CFS) गोदामों और फैक्ट्री परिसरों में सुरक्षित हैं। प्रेसवार्ता के दौरान यह भी बताया कि पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर सरकार की नजर बनी हुई है और आगामी 18 मार्च को विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।

निष्कर्ष।

LPG Cylinder Latest Update: पश्चिम एशिया की मौजूदा परिस्थितियों के बावजूद, भारत की ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था फिलहाल संतुलित और सुरक्षित दिखाई देती है। सरकार ने पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार, अभी फाइनलियों के सुचारू संचालन और वैकल्पिक आयात स्रोतों की उपलब्धता का भरोसा दिलाया है। साथ ही लोगों से अफवाहों से दूर रहने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदने की अपील की गई है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि वैश्विक तनाव लंबा खींचता है, तो कीमतों और आपूर्ति पर दबाव बढ़ सकता है, इसलिए सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है और आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार है।

देश में LPG की बुकिंग में आई कमी, सरकार ने कहा: हमारे पास स्टॉक भरपूर, पैनिक में न करें सिलेंडर बुक।

Disclaimer: यह लेख दुहिन, मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक ब्रीफिंग में उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता और सूचना प्रदान करना है। समय के साथ परिस्थितियां, सरकारी नीतियां या बाजार से जुड़े आंकड़े बदल सकते हैं। किसी भी निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट, सरकारी नोटिस या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस सामग्री में व्यक्त विचार सामान्य विश्लेषण है, इन्हें निवेश, खरीद या आपूर्ति से जुड़ी अंतिम सलाह न माना जाए।

Leave a Comment