Mahakumbh Viral Girl Monalisa Marriage News: बॉयफ्रेंड Farhan Khan से रचाई शादी।

Mahakumbh Viral Girl Monalisa Marriage News: हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा में आई ‘वायरल महाकुंभ गर्ल’ Monalisa एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड Farhan Khan के साथ केरल में एक मंदिर में शादी कर ली। हालांकि, इस शादी से पहले दोनों को कुछ विवादों और  विरोध का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण उन्होंने सुरक्षा के लिए Thampanoor Police Station में शरण ली और पुलिस से सुरक्षा की मांग की।

“सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा अब फरहान खान के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।

 

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने शांति से विवाह समारोह पूरा किया। यह घटना सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस अनोखी शादी को लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुम्भ मेला Viral Girl Monalisa ने प्यार के लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी।

हाल ही में सोशल मीडिया पर ” कुंभ मेला मिला” के नाम से वायरल हुई 18 वर्षीय Monalisa Bhosle ने अपने बॉयफ्रेंड Farhan Khan से 11 मार्च को इंटरफेथ विवाह कर लिया। यह शादी केरल के 3 मुनंतपुरम के पास पुवर स्थित Arumanoor Sri Nainaar Deva Temple में संपन्न हुई।

शादी की खबर सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया और मीडिया में तेजी से चर्चा का विषय बन गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं,  जबकि फरहान खान महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोष बढ़े और धीरे धीरे यह रिश्ता प्यार भी बदल गया।

हालांकि इस रिश्ते को लेकर मोनालिसा के परिवार की ओर से विरोध भी सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता Jai Singh Bhosle इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि दोनों अलग- अलग धार्मिक समुदायों से आते हैं। इसी वजह से परिवार ने इस रिश्ते को लेकर तनाव की स्थिति बनी रही।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि मोनालिसा पर परिवार की ओर से एक दूर के रिश्तेदार से शादी करने का दबाव डाला जा रहा था। ऐसे हालात में मोनालिसा और हवमान ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और साथ रहने का फैसला किया।

आखिरकार दोनों ने केरल में जाकर एक मंदिर में शादी कर ली।इस इंटरफेत विवाह के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

परिवार के विरोध के बीच पुलिस से मारी सुरक्षा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब Monalisa Bhosle हाल ही में अपनी डेब्यू मलयालम फिल्म Nagamma की शूटिंग के लिए केरल के पूवर इलाके में मौजूद साथ थीं,  उसी दौरान उनके पिता Jai Singh Bhosle को उनके ठिकाने की जानकारी मिल गई। बताया जाता है कि वे वहां पहुंचे और मोनालिसा को जबरन अपने साथ उनके गृह नगर वापस ले जाने की कोशिश की। इस घटना के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति को देखते हुए, मोनालिसा और उनके साथ Farhan Khan ने सुरक्षा के लिए केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित Thampanoor Police Station का रुख किया। वहां पहुंचकर मोनालिसा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अपनी सुरक्षा की मांग की।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोनालिसा के पिता को भी थाने बुलाया, ताकि पूरे मामले को समझा जा सके और स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और परिवार को कानूनी स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी दी।

पुलिस ने परिवार को बताया क्योंकि मोनालिसा 18 वर्ष की वयस्क है, इसमें भारतीय कानून के अनुसार, उन्हें यह अधिकार है कि वह अपनी मर्जी से तय करें कि उन्हें किसके साथ रहना है और अपने जीवन से जुड़े फैसले खुद ले सकती है।

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को संभाला गया और मोनालिसा को आवश्यक सुरक्षा भी प्रदान किया गया।

मंदिर में हुई शादी नेताओं ने दिया समर्थन।

पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने और सुरक्षा मिलने के बाद Monalisa Bhosle  अपने साथी Farhan Khan के साथ वहां से निकल गई। इसके बाद दोनों ने केरल के पूवर इलाके में स्थित Arumanoor Sri Nainaar Deva Temple में शादी कर ली।

इस विवाह समारोह में केरल की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं ने भी हिस्सा लिया और इस जोड़े को समर्थन दिया। केरल के शिक्षा मंत्री V.Sivankutty भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने इस शादी को समर्थन देते हुए इसे “The रियल केरल स्टोरी” बताया, जिसका मतलब था कि केरल में लोग अपनी पसंद और स्वतंत्रता के साथ जीवन के फैसले ले सकते हैं।

इसके अलावा M.V. Govindan और A.A.Rahim भी समारोह में शामिल हुए। इन नेताओं की मौजूदगी को इस शादी के प्रति सार्वजनिक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

इस तरह परिवार के विरोध और विवादों के बीच, मोनालिसा और फरहान ने आखिरकार मंदिर में शादी कर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया। इस घटना के बाद यह शादी सोशल मीडिया और खबरों में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए दूल्हा दुल्हन।

 शादी के इस खास मौके पर Monalisa Bhosle पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में नजर आईं। उन्होंने चमकदार लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जो आमतौर पर हिंदू विवाह में शुभ मानी जाती हैं। इसके साथ ही उनके माथे पर सिंदूर भी लगाया गया था, जो विवाह का प्रतीक माना जाता है। दुल्हन के रूप में मोनालिसा बेहद सादगी और पारंपरिक अंदाज में दिखाई दी।

वहीं दूल्हे Farhan Khan नेवी पारंपरिक पहनावा चुना। उन्होंने सफेद रंग की शर्ट और केरल की पारंपरिक पोशाक मुंडू (Mundu) पहनी हुई थी। इस साधारण, लेकिन पारंपरिक लुक में दोनों बेहद खुश और शांत नजर आए। मंदिर में हुए इस सादगी भरे विवाह समारोह में दना दुल्हन का पारंपरिक अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Monalisa Bhosle पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर तब चर्चा में आई जब Mahakumbh मेला 2025 के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह वीडियो Prayagraj में रिकॉर्ड किया गया था,  जिसमें वह श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष की माला और फूलों की माला भेजती दिखाई दे रही थी।

उनकी आकर्षक एंबर रंग की आंखें और चमकदार मुस्कान ने लोगों का ध्यान खींच लिया था, सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी खूबसूरती की तुलना मशहूर पेंटिंग “Mona Lisa” से करते हुए उन्हें “मोनालिसा “नाम दे दिया। इसके बाद वह देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गईं और देशभर में पहचान हासिल कर ली थी।

“अस्वीकरण”

यह लेख विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। इसमें दी गई जानकारी की सटीकता और पूर्णता की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पक्षों द्वारा की जा सकती है। लेख में व्यक्त सामग्री किसी व्यक्ति, धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठोस पहुंचाने के उद्देश्य नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि अवश्य करें।

Leave a Comment