Nichodxyz.com

MP Police ASI & Head Constable (Computer) Vacancy 2026 का विवरण।

MP Police ASI & Head Constable (Computer) Vacancy 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) भोपाल ने एमपी पुलिस, एसआई कम्प्यूटर और हेड कांस्टेबल कंप्यूटर पदों के लिए 2026 में  भर्ती के लिये नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती तकनीकी ज्ञान रखने  वाले अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए है, ताकि पुलिस विभाग की IT और कंप्यूटर क्षमताओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

MP Police ASI Computer Bharti and Head Constable Computer Vacancy update
MP Police Computer Bharti 2026 – ASI & Head Constable Posts


क्या है MPSEB जो भर्ती कर रही है ASI & Head Constable (Computer) 

MPSEB का पूरा नाम MADHYA PRADESH EMPLOYEE SELECTION BOARD. है यानी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल है इसे पहले MPPEB(Vyapam) के नाम से जाना जाता था।यह मध्य प्रदेश सरकार की एक आधिकारिक भारतीय एजेंसी है, जिसका मुख्य काम राज्य स्तर की विभिन्न सरकारी भारतीयों के लिए परीक्षाएं आयोजित करना और योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है।

MPESB अलग-अलग विभागों के लिए भर्ती परीक्षाएं कराता है जैसे पुलिस, शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग, तकनीकी पद, समूह 3, समूह 4,  पटवारी, सब इंजिनियर, लैब Technician और अन्य सरकारी नौकरी है। यह बोर्ड आवेदन प्रक्रिया से लेकर परीक्षा, रिजल्ट और मेरिट लिस्ट तक की पूरी चयन प्रक्रिया को संभालता है।

MPSEB की परीक्षाएं अधिकतर ऑनलाइन (Computer Based Test) मोड में होती हैं ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और तेज रहे। बोर्ड भर्ती से जुड़ी नोटिफिकेशन रूलबुक, सिलेबस और एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है।सरल शब्दों में MPSEB वह संस्था है जो मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए निष्पक्ष और व्यवस्थित चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करती है, अगर आप  MP के सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो MPSEB की परीक्षाएँ आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

भर्ती परीक्षा का परिचय। 

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के वर्ष 2026 में MP पुलिस ASI(Computer) और हेड कांस्टेबल (Computer) भर्ती परीक्षा एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है। यह भर्ती खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए निकाली गई है, जिनके पास कंप्यूटर या आई.टी. से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता है और जो पुलिस विभाग में तकनीकी पद पर सेवा देना चाहते हैं।

यह भारतीय दो प्रमुख पदों के लिए आयोजित की जा रही है। पहला पद है सहायक उप-निरीक्षक (ASI-Computer) और दूसरा पद है हेड कांस्टेबल (Head Constable-Computer) दोनों ही पद में पुलिस विभाग के तकनीकी कार्यों से जुड़े होते हैं जैसे डेटा प्रबंधन, कंप्यूटर सिस्टम का संचालन, रिकार्ड मेंटेनेंस और डिजिटल कार्यों में सहायता करना। आज के समय में पुलिस व्यवस्था में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इन पदों का महत्व भी काफी अधिक है।

इस पूरी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPSEB) हम द्वारा किया जा रहा है, यह बोर्ड गृह (पुलिस) विभाग मध्य प्रदेश शासन के अन्तर्गत कार्य करता है। MPSEB राज्य की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए जाना जाता है।भर्ती से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं बोर्ड की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी की गई है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPSEB) ने सहायक उपनिरीक्षक(ASI-Computer) तथा प्रधान आरक्षक (Head Constable-Computer) के पदों के लिए सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुछ कुल 89 पद हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (भारतीय शेड्यूल की पूरी जानकारी) 

MP Police ASI (Computer) और Head Constable (Computer)  भर्ती 2026 की प्रक्रिया एक तय समय सारणी के अनुसार संचालित की जा रही है और आधिकारिक सूचना के मुताबिक भारती से जुड़ी सभी प्रमुख तिथियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं ताकि उम्मीदवार समय पर आवेदन और तैयारी कर सकें।नोटिफिकेशन और Rulebook 3 फरवरी 2026 को जारी किया गया था, जिसके साथ ही  भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 05 फरवरी 2026 से हुई है। इच्छुक उम्मीदवारों को इसी तारीख से पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन का इंतजार ना करें।

यदि आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए तो उसे सुधारने के लिए संशोधन विंडो 05 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक खुली रहेंगी। इससे उम्मीदवार अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

भर्ती का आयोजन 24 मार्च 2026 से प्रस्तावित है। सभी उम्मीदवारों को अपनी तैयारी इसी टाइमलाइन के अनुसार पूरी करनी चाहिए। ध्यान रहे भर्ती बोर्ड आवश्यकतानुसार तिथियों में बदलाव भी कर सकता है, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर रखना जरूरी है।

आवेदन शुल्क ( Application Fee)

MP Police ASI (Computer) और Head Constable (Computer) भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क अभ्यर्थी की श्रेणी के अनुसार अलग अलग निर्धारित किया गया है। अनारक्षित(General) वर्ग के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करते हैं रुपए -500 शुल्क जमा करना होगा। वहीं SC, ST, OBC और EWS वर्ग के मध्य प्रदेश मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए रियायती शुल्क 250/- रखा गया है ताकि अधिक से अधिक पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकें।

इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन आवेदन करते समय पोर्टल शुल्क अलग से देय होगा जो आवेदन केंद्र या ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से लिया जाता है। उम्मीदवारों को भुगतान करते समय रसीद सुरक्षित रखनी होगी।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

MP Police ASI(Computer) और Head Constable (Computer) भर्ती में आवेदन करने से पहले निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करना जरूरी है ASI( Computer) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री तथा कम्प्यूटर/ आईटी में डिग्री या तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं Head Constable (Computer) पद के लिए 12th कक्षा (PCM विषय सहित) पास होना और कम्प्यूटर आईटी में डिप्लोमा अनिवार्य है। इसके अलावा कंप्यूटर स्किल्स सॉफ्टवेयर और बेसिक नेटवर्किंग का ज्ञान चयन प्रक्रिया में लाभदायक माना जाता है।

चयन प्रक्रिया ( Selection Process)

MP Police ASI(Computer) और Head Constable ( Computer) भर्ती में चयन मल्टी स्टेज प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।सबसे पहले कंप्यूटर वेस्ट टेस्ट(CBT) आयोजित होता है जो ऑनलाइन मोड में होता है और इसमें MCQ आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में सामान्य विषयों के साथ तकनीकी (Computer/IT) प्रश्न भी शामिल होते हैं प्रश्नपत्र में सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान एवं रीजनिंग, गणित, सामान्य विज्ञान और कम्प्यूटर आईटी विषय शामिल रहते हैं।परीक्षा कुल लगभग दो सौ अंकों की होती है और समय अवधि दो घंटे निर्धारित होती है। आगे के चरणों में अन्य परीक्षण भी शामिल हो सकते हैं।

तैयारी के लिए सुझाव

FAQS

Q.1 MP Police ASI (Computer) भर्ती 2026 कौन आयोजित कर रहा है?

इस भारती का आयोजन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPSEB) द्वारा किया जा रहा है।

Q.2 इस भर्ती में कौन कौन से पद शामिल हैं ?

इस भर्ती में मुख्य रूप से ASI(Computer) और   Head Constable (Computer) पद शामिल हैं जो कम्प्यूटर और आईटी आधारित पुलिस कार्य के लिए हैं।

Q.3 ASI (Computer) पद के लिए न्यूनतम योग्यता किया है?

उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री के साथ कम्प्यूटर/ आईटी में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।

Q.4 चयन की पहली परीक्षा कौन सी होती है?

सबसे पहले Computer Based Test (CBT) होता है, जिसमें MCQS आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।

Q.5 CBT परीक्षा में कौन-कौन से विषय आते हैं ?

सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, सामान्य विज्ञान और कम्प्यूटर/ आईटी विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।

 

Exit mobile version