Post Office Scheme : अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। यह सरकार समर्थित योजना है, जिसमें निवेशकों को स्थिर और चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ मिलता है।
इसमें जोखिम लगभग न के बराबर होता है और समय के साथ कंपाउंडिंग का असर आपके निवेश को मजबूत बनाता है। जो लोग हर साल एक तय रकम अनुशासन के साथ बचा सकते हैं, उनके लिए यह स्कीम लंबी अवधि की फाइनेंशियल प्लानिंग का मजबूत आधार बन सकती है।
PPF में पैसा लगाने से पहले अवधि और नियम जरूर जान लें। (Post Office Scheme)
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) उन लोगों के लिए एक भरोसेमंद निवेश विकल्प है जो सुरक्षित तरीके से लंबी अवधि में पैसा फंड बनाना चाहते हैं।इस स्कीम की मूल निवेश अवधि 15 साल की होती है, यानी एक बार खाता खोलने के बाद निवेशक को लगातार 15 वर्षों तक इसमें योगदान करने का अवसर मिलता है। अच्छी बात यह है कि आप हर साल अपनी सुविधा के अनुसार तय सीमा के भीतर रकम जमा कर सकते हैं, जिससे यह स्कीम सैलरीड और छोटे निवेशकों दोनों के लिए उपयोगी बन जाती है।
PPF की ब्याज दर सरकार द्वारा तय की जाती है और समय समय पर इसमें बदलाव हो सकता है। फिलहाल इस योजना पर करीब 7.1 सालाना ब्याज मिल रहा है जो अन्य कई सुरक्षित योजनाओं की तुलना में बेहतर माना जाता है। इस स्कीम की सबसे बड़ी ताकत है चक्रवृद्धि ब्याज- यानि आपको सिर्फ जमा रकम पर ही नहीं बल्कि पहले से मिले ब्याज पर भी ब्याज मिलता रहता है।लंबी अवधि में यही कंपाउंडिंग आपके निवेश को तेजी से बढ़ाने में मदद करती है।
PPF में निवेश अनुशासन सिखाता है और भविष्य के बड़े लक्ष्यों जैसे रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई या सुरक्षित बचत के लिए मजबूत आधार तैयार करता है। अगर आप जोखिम से बचते हुए स्थिर और टैक्स फायदे वाला निवेश चाहते हैं तो पीपीएफ एक समझदारी वाला कदम साबित हो सकता है।
प्रतिवर्ष ₹1,20,000/- जमा करने से कुल कितना निवेश होगा।(Post Office Scheme)
अगर आप 15 साल तक प्रतिवर्ष ₹1,20,000/- रुपए PPF में जमा करते हैं तो आपका कुल निवेश ₹18,00,000/- रुपये बनते है। PPF की खास बात यह है कि इसमें जमा रकम पर चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है, जिससे आपका पैसा समय के साथ तेजी से बढ़ता है। शुरुआत में बढ़ोतरी धीमी लग सकती है, लेकिन साल दर साल ब्याज जुड़ने से ग्रोथ का असर साफ दिखने लगा है।लंबी अवधि तक नियमित निवेश रखने पर छोटा सा वार्षिक योगदान भी एक मजबूत और सुरक्षित फंड में बदल सकता है।
स्टेप-बाय-स्टेप समझिए PPF से 30 लाख रुपये कैसे बनते हैं?
मान लीजिए आप हर साल ₹1,20,000/- रुपये PPF खाते में जमा करते हैं और यह निवेश लगातार 15 साल तक जारी रखते हैं। मौजूदा 7.1% सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर के हिसाब से आपका कुल निवेश 15 साल में ₹18,00,000/- रुपये होगा, लेकिन मैच्योरिटी पर मिलने वाला अनुमानित फंड करीब ₹30,00,000/- रुपये से ज्यादा (लगभग ₹30.45 लाख) बन सकता है यानि आपको लगभग ₹12 लाख से अधिक सिर्फ ब्याज के रूप में मिल सकता है।
आखिर PPF को सुरक्षित और फायदेमंद निवेश क्यों माना जाता है?
PPF एक ऐसी बचत योजना है जिसे सरकार का पूरा समर्थन प्राप्त है। इसमें निवेश की गई पूंजी की सुरक्षा को लेकर निवेशकों को काफी भरोसा रहता है। बाज़ार के उतार -चढ़ाव का इस पर सीधा असर नहीं पड़ता, जिससे यह जोखिम से बचने वाले लोगों के लिए उपयुक्त विकल्प बन जाती है। यही कारण है कि लंबे समय की सुरक्षित बचत के लिए इसे अक्सर प्राथमिकता दी जाती है।
इस योजना का एक बड़ा फायदा टैक्स बेनिफिट भी है, PPF में जमा की गई राशि आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट के दायरे में आती है। साथ ही इसमें मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर प्राप्त पूरी रकम भी टैक्स फ्री होती है यानी निवेश, ब्याज और निकासी। तीनों स्तर पर टैक्स लाभ मिलता है। सुरक्षा, स्थिर रिटर्न और टैक्स बचत इन तीनों से नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग के निवेशक पीपीएफ को रिटायरमेंट और लंबी अवधि की फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए एक मजबूत विकल्प मानते हैं।
15 साल पूरे होने पर PPF में आगे क्या करें निकासी या अवधि बढ़ाने का विकल्प।
PPF खाते की 15 साल की मूल अवधि पूरी होने पर निवेशक के पास दो प्रमुख विकल्प होते हैं। पहला, वह चाहे तो खाते में जमा पूरी राशि और ब्याज निकालकर खाता बंद कर सकते हैं।यह विकल्प उन लोगों के लिए सही रहता है जिन्हें किसी बड़े लक्ष्य जरूरत के लिए एक मुस्त रकम चाहिए, दूसरा विकल्प है खाते को आगे बढ़ाना PPF को 5-5 साल के ब्लॉक में एक्सटेंड किया जाता है और अच्छी बात यह है कि बढ़ाई गई अवधि में भी पहले की तरह ब्याज मिलता रहता है।
कहाँ-कहाँ खुलवा सकते हैं पीपीएफ खाता?
PPF खाता देश भर के अधिकृत पोस्ट ऑफिस और सरकारी व निजी बैंकों में खोला जा सकता है। प्रमुख बैंक जैसे SBI, PNB, Bank of Baroda, HDFC Bank, ICICI Bank आदि यह सुविधा देते हैं। आजकल कई बैंक PPF खाता ऑनलाइन खोलने और मैनेज करने की सुविधा भी देते हैं। खाता खोलने के लिए आधार, PAN और KYC दस्तावेज जरूरी होते हैं।
पोस्ट ऑफिस में PPF खाता आसानी से खोला जा सकता है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी डाकघर शाखा में जाकर आवेदन फॉर्म भरना होता है। साथ में आधार कार्ड, PAN कार्ड, फोटो, KYC दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं। खाता न्यूनतम प्रारंभिक जमा राशि के साथ खुल जाता है।इसके बाद आप हर साल तय सीमा के भीतर रकम जमा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में PPF खाता पूरी तरह से सुरक्षित और सरकार के कन्ट्रोल में होता है।
