T20 World Cup 2026 सुपर-8 प्वाइंट टेबल : 2026 पुरुष टी-20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में आज दोनों सह मेजबान टीमों, भारत और श्रीलंका, को हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में शिकस्त मिली, जबकि भारत को दक्षिण अफ्रीका ने हराया। इन परिणामों के बाद सुपर-8 की अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की जीत से उनकी स्थिति मजबूत हुई है और नेट रन रेट में भी सुधार हुआ है, वहीं भारत और श्रीलंका को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए आगामी मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
T20 World Cup Super Eight : Day-2 Recap श्रीलंका बनाम इंग्लैंड ।
टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर -8 चरण के दूसरे दिन श्रीलंका नेशनल क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पल्लेकेले में मुकाबला खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत में उनका निर्णय सही साबित हुआ।इंग्लैंड की 7.5 ओवर में ही 49 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही थी।
हालांकि सलामी बल्लेबाज Phil Salt ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने दबाव के बीच संयमित और आक्रामक पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 62 रन बनाए। उनकी पारी में शानदार चौके छक्के शामिल रहे, जिससे इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली।
मध्यक्रम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहे और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अनुशासित लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए रन गति पर अंकुश लगाया। अंततः इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। अब मुकाबले का रुख इस बात पर निर्भर करेगा कि श्रीलंका इस लक्ष्य का पीछा किस तरह करता है।
146 रन का लक्ष्य शुरुआत में आसान नजर आ रहा था, लेकिन रन चेज करते हुए श्रीलंका नेशनल क्रिकेट टीम के लिए यह मुकाबला जल्द ही डरावना सपना बन गया। पावरप्ले के अंदर ही श्रीलंका की बल्लेबाजी बुरी तरह बिखर गई। छठे ओवर तक टीम अपने आधे बल्लेबाज खो चुकी थी, जिससे मैच पूरी तरह इंग्लैंड के पकड़ में चला गया।
इंग्लैंड की ओर से Will Jacks ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और श्रीलंका की रन गति पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया। लगातार गिरते विकेटों के कारण बल्लेबाज दबाव में आ गए और बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।
कप्तान Dasun Dhanaka ने कुछ देर तक संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने के कारण टीम वापसी नहीं कर पाई। अंततः श्रीलंका को 51 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
इस जीत के साथ इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि श्रीलंका के सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई थी।
सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- सेमीफाइनल के दौर में अहम टक्कर
पुरुष T20 विश्व कप में भारत 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद पहली बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है। सुपर 8 के इस अहम मुकाबले में इंडियन नेशनल क्रिकेट टीम इस शुरुआती ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका नेशनल क्रिकेट टीम को 20 Run पर 3 विकेट के स्कोर पर रोक दिया था। ऐसा लग रहा था कि भारतीय गेंदबाज मैच पर पूरी पकड़ बना लेंगे।
हालांकि, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम बल्लेबाजों ने जोरदार वापसी की। Dewald Brevis ने 29 गेंदों में 45 रन की तेज पारी खेली, जबकि David Miller ने 35 गेंदों पर 63 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं Tristan Stubbs ने 24 गेंदों में। 44 रन जोड़कर अंत में रम गति को और तेज कर दिया।
इन पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। शुरुआती बढ़त के बावजूद, भारतीय गेंदबाजआगे के ओवरों में रन रोकने में नाकाम रहे, इसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा।
188 उनके लक्ष्य का पीछा करते हुए Indian National Cricket Team की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। केवल Shivam Dube ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए, जिन्होंने 37 गेंदों में 42 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। पूरी टीम 111 रन पर अल आउट हो गई और भारत को 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।
“अस्वीकरण”
यह लेख टी 20 वार्ड कप सुपर 8 मैचों से संबंधित उपलब्ध जानकारी और मैच रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया। इसमें दिए गए आंकड़े और स्कोर और प्रदर्शन विवरण आधिकारिक प्रसारण या स्रोतों पर आधारित हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटियाँ बदलाव के लिए संबंधित अधिकारी बोर्ड/ आयोजकों की वेबसाइट को अंतिम और प्रमाणिक स्रोत माना जाए। यह सामग्री केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है।
