Tata consultancy services (TCS) All India NQT Hiring 2026 : अगर आप 2024, 2025 या 2026 बैच के ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं और आईटी सेक्टर में शानदार करियर की तलाश कर रहे हैं, तो TCS All India NQT Hiring 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। देश की अग्रणी आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने Prime और Digitsl Cadre के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया फ्रेशर्स और 1-2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवारों के लिए खुली है।
क्या है TCS NQT (National Qualified Test) ?
(Tata consultancy services (TCS) All India NQT Hiring 2026)
TCS NQT ( NATIONAL QUALIFIER TEST) एक राष्ट्रीय स्तर की भर्ती परीक्षा है, जिसके माध्यम से TCS अपने PRIME और DIGITAL कैडर के लिए प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का चयन करती है। यह परीक्षा उम्मीदवारों की तकनीकी, प्रोग्रामिंग और एप्टीट्यूड स्किल्स को जांचती है। TCS NQT के जरिए चयनित उम्मीदवारों को कंपनी में हाई पैकेज और तेजी से करियर ग्रोथ के अवसर मिलते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (IMPORTANT DATES) – TCS NQT 2026
(Tata consultancy services (TCS) All India NQT Hiring 2026)
Tata consultancy services द्वारा आयोजित TCS All India NQT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस तिथि से आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें, क्योंकि अंतिम समय में सर्वर स्लो होने या तकनीकी समस्या की संभावना हो सकती है।
टेस्ट की शुरुआत 10 मार्च 2026 से की जाएगी और यह विभिन्न चरणों में आयोजित हो सकती है। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी समय पर जांचनी चाहिए। बेहतर तैयारी और सुरक्षित आवेदन के लिए समय रहते फॉर्म भरना और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना बेहद जरूरी है।
कौन- कौन कर सकता है आवेदन? – TCS NQT 2026 पात्रता विवरण।
(Tata consultancy services (TCS) All India NQT Hiring 2026)
Tata consultancy services द्वारा आयोजित TCS All India NQT 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से 2024, 2025 और 2026 बैच के स्नातक(UG) और स्नातकोत्तर (PG) उम्मीदवारों के लिए खुली है। यानी हाल ही में ग्रेजुएट हुए छात्र और इस वर्ष पास आउट होने वाले छात्र दोनों आवेदन कर सकते हैं।
अनुभव की बात करें तो 0 से 2 वर्ष तक का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पात्र हैं। फेसर्स के साथ साथ वो उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी आईटी या संबंधित क्षेत्र में 1-2 वर्ष तक काम किया हो। इससे उम्मीदवारों को Prime और Digital Cadre जैसे उच्च अवसरों में शामिल होने का मौका मिलता है।
हालांकि, केवल डिग्री या अनुभव ही पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवारों को TCS द्वारा निर्धारित सभी शैक्षणिक और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। आवेदन के दौरान दी गई जानकारी पूरी तरह सही और प्रमाणित होनी चाहिए। किसी भी चरण में दस्तावेजों की जांच के दौरान जानकारी गलत या भ्रामक पाई जाती है तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी।इसलिए आवेदन करते समय सावधानी और पारदर्शिता बेहद जरूरी है।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply for TCS NQT 2026)
(Tata consultancy services (TCS) All India NQT Hiring 2026)
Tata consultancy services द्वारा आयोजित TCS NQT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे सावधानीपूर्वक पूरा करना आवश्यक है। सबसे पहले उम्मीदवारों को TCS NextStep Postal पर लॉग इन करना होगा। यदि आप नए उम्मीदवार हैं , तो ” Register now” पर क्लिक करके।रजिस्ट्रेशन करें और कैटेगरी में “IT” का चयन करें। सभी आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सही सही भरें।
जो उम्मीदवार पहले से पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, वे अपने CT/DT Referrance ID और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद “Apply for Drive” विकल्प पर क्लिक करना अनिवार्य है, क्योंकि इसी चरण से आपके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।
इसके बाद आपको उस स्किल का चयन करना होगा, जिसमें अब मूल्यांकन देना चाहते हैं। फिर In- Center मोड का चयन करते हुए 3 पसंदीदा टेस्ट सेंटर चुनना होगा। साथ ही, 3 पसंदीदा जॉब सिटी का चयन करना भी जरूरी है। आवेदन सबमिट करने के बाद ” Track Your Application” सेक्शन में जाकर सुनिश्चित करें कि आपका स्टेटस ” Applied For Drive” दिख रहा है।
ध्यान दें कि टेस्ट सेंटर का अंतिम आवंटन उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा, इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहतर होगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन/ Click here
ऑफिशियल वेबसाइट लिंक/ Click here
चयन प्रक्रिया ( Selection Process) – TCS NQT 2026
(Tata consultancy services (TCS) All India NQT Hiring 2026)
Tata consultancy services द्वारा आयोजित TCS NQT 2026 कि चयन प्रक्रिया आमतौर पर तीन प्रमुख चरणों में पूरी होती है। पहला चरण ऑनलाइन या इन -सेंटर टेस्ट का होता है, जिसमें उम्मीदवारों की एप्टीट्यूड, तकनीकी ज्ञान और प्रोग्रामिंग स्किल्स का मूल्यांकन किया जाता है। इस परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाता है।
दूसरा चरण टेक्निकल इंटरव्यू का होता है, जहां उम्मीदवारों के विषय ज्ञान, प्रोजेक्ट अनुभव और समस्या समाधान क्षमता को परखा जाता है। अंतिम चरण HR इन्टरव्यू का होता है, जिसमें कम्युनिकेशन स्किल, आत्मविश्वास और कंपनी के प्रति दृष्टिकोण का आकलन किया जाता है।
इन्टरव्यू के समय सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज़ और प्रमाण पत्र साथ रखना अनिवार्य है, क्योंकि दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी चयन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है।
TCS में करियर क्यों बनाएं?
(Tata consultancy services (TCS) All India NQT Hiring 2026)
Tata consultancy services (TCS) केवल एक आईटी कंपनी नहीं, बल्कि एक मजबूत करियर ग्रोथ प्लेटफॉर्म है, जहां युवाओं को सीखने, आगे बढ़ने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलता है। TCS में काम करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां आपको ग्लोबल क्लाइंट्स और अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव मिलता है, जिससे आपका प्रोफेशनल एक्सपोजर कई गुना बढ़ जाता है।
कंपनी AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसी नेक्स्ट जेन टेक्नोलॉजी पर काम करने का अवसर प्रदान करती है। इससे उम्मीदवारों को भविष्य की तकनीकों में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलता है।
TCS में मजबूत मेंटरशिप प्रोग्राम और निरंतर स्किल अपग्रेड की सुविधा उपलब्ध है। कर्मचारियों को नियमित ट्रेनिंग, सर्टिफिकेशन और अपस्क्रिलिंग प्रोग्राम्स के जरिए अपने कौशल को निखारने का अवसर दिया जाता है। इसके अलावा, कंपनी की मजबूत ब्रांड वैल्यू और जॉब सिक्योरिटी युवाओं के लिए इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
Prime और Digital Cadre के माध्यम से, उम्मीदवार अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं और एक स्थिर व सफल भविष्य की शुरुआत कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश – TCS NQT 2026
(Tata consultancy services (TCS) All India NQT Hiring 2026)
Tata Consultancy Services की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निशुल्क है। कंपनी किसी भी चरण में उम्मीदवारों से भर्ती या ज्वाइनिंग के नाम पर किसी प्रकार की फीस या पैसे की मांग नहीं करती। यदि आपको किसी भी ई मेल कॉल या मैसेज के माध्यम से भुगतान करने के लिए कहा जाता है, तो सतर्क रहें क्योंकि यह फर्जी हो सकता है।
उम्मीदवारों को विशेष रूप से Gmail, Yahoo, Hotmail या अन्य सामान्य ईमेल आईडी से आने वाले संदिग्ध संदेशों से सावधान रहना चाहिए। TCS केवल अपने आधिकारिक ईमेल डोमेन और अधिकृत माध्यमों के जरिए ही भर्ती संबंधी सूचना भेजता है।
इंटरव्यू के समय सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज, प्रमाण पत्र और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।दस्तावेज सत्यापन चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने से बचना चाहिए।
हेल्प डेस्क डिटेल्स- TCS NQT 2026
(Tata consultancy services (TCS) All India NQT Hiring 2026)
Tata Consultancy Services (TCS) ने उम्मीदवारों की सहायता के लिए आधिकारिक हेल्प डेस्क सुविधा उपलब्ध कराई है। यदि आवेदन प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, टेस्ट या डॉक्यूमेंट से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो आप ईमेल ilp.support@tcs.com पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, अधिक त्वरित सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18002093111 पर कॉल भी किया जा सकता है। हेल्प डेस्क से संपर्क करते समय अपना रजिस्ट्रेशन विवरण और समस्या का स्पष्ट वर्णन अवश्य देना चाहिए ताकि आपको शीघ्र और सटीक समाधान मिल सके।
निष्कर्ष (Tata consultancy services (TCS) All India NQT Hiring 2026)
Tata Consultancy Services (TCS) द्वारा आयोजित TCS All India NQT Hiring 2026 आईटी सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन और सुनहरा अवसर है। Prime और Digital Cadre के माध्यम से उम्मीदवारों को उच्च CTC, अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका और तेजी से करियर ग्रोथ की मजबूत संभावनाएं मिलती हैं। यह भर्ती प्रक्रिया न केवल अच्छी सैलरी प्रदान करती है, बल्कि एक स्थिर और प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ भविष्य सुरक्षित करने का अवसर भी देती है।
यदि आप निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, तो आप 20 मार्च 2026 से पहले आवेदन करें। अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा। यह अवसर बार बार नहीं मिलता, इसलिए अपने सपनों के करियर की दिशा में आज ही पहला कदम बढ़ाएं और टीसीएस के साथ अपनी सफल प्रोफेशनल जर्नी की शुरुआत करें।
Disclaimer (Tata consultancy services (TCS) All India NQT Hiring 2026)
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी आधिकारिक अधिसूचना और उपलब्ध विवरणों के आधार पर संकलित की गई है। Tata Consultancy Services (TCS) से संबंधित किसी भी अपडेट, बदलाव, यह अंतिम निर्णय के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन अवश्य जांचना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, तिथियों या वेतन संरचना में समय समय पर परिवर्तन संभव है। किसी भी फर्जी कॉल, ईमेल या भुगतान मांगने वाले से सावधान रहें। किसी भी कार्रवाई से पहले आधिकारिक स्रोत से पुष्टि करना उम्मीदवारों की स्वयं की जिम्मेदारी है।
