Tax Refund Guide : टैक्स रिफंड को लेकर ज्यादातर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। आखिर कितना रिफंड मिलेगा इसकी गणना कैसे होती है? स्टेटस कहाँ? और कैसे चेक करें और कई बार रिफंड अटक क्यों जाता है?जब सैलरी से ज्यादा टैक्स कट जाता है या एडवांस टैक्स अधिक जमा हो जाता है तो आयकर विभाग अतिरिक्त राशि वापस करता है, जिसे टैक्स रिफंड कहा जाता है।
रिफंड की गणना आपकी कुल आय लागू टैक्स स्लैब कटौतियों और पहले से जमा टैक्स के आधार पर की जाती है, अगर आपने सही जानकारी के साथ ITR फाइल किया है और बैंक डिटेल्स वेरीफाइड है तो रिफंड सीधे आपके खाते में ट्रांसफर हो जाते हैं।
रिफंड में देरी की आम वजहें गलत बैंक विवरण आईटीआर में त्रुटि। वेरिफिकेशन लंबित होना या आयकर विभाग द्वारा स्क्रूटनी हो सकती है, इसलिए रिटर्न फाइल करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
Income Tax Refund कब आएगा? जानिए कितना मिलेगा और क्यों अटकता है भुगतान
अगर अभी तक आपका Income Tax Refund नहीं आया है और आप ” Refund ” कब आएगा? गूगल कर रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। हर साल लाखों टैक्सपेयर्स, यही सवाल पूछते हैं- रिफंड कितना मिलेगा, कब तक मिलेगा और कभी कभी यह अटक क्यों जाता है? आमतौर पर जब आपकी कुल टैक्स देनदारी से ज्यादा रकम जमा हो जाती है, तो अतिरिक्त राशि आपको वापस की जाती है। रिफंड की प्रक्रिया ITR फाइल करने, वेरीफिकेशन पूरा होने और बैंक डिटेल सही होने पर निर्भर करती है। Income Tax Department द्वारा प्रोसेसिंग में देरी, गलत जानकारी या स्कूटनी की वजह से भी भुगतान अटक सकता है।
सच यह है कि टैक्स रिफंड कोई जादू नहीं है, बल्कि पूरी तरह साफ गणित (Calculation) पर आधारित प्रक्रिया है। जब आप साल भर में TDS, Advance Tax या Self Assessment Tax के रूप में जितना टैक्स जमा करते हैं, उसकी तुलना आपकी वास्तविक टैक्स देनदारी से की जाती है। अगर आपने जरूरत से ज्यादा टैक्स चुका दिया है तो वही अतिरिक्त रकम आपको रिफंड के रूप में वापस मिलती है।
यह पूरी प्रक्रिया Income Tax Department द्वारा ITR (इनकम टैक्स रिटर्न) प्रोसेस करने के बाद शुरू होती है। सबसे पहले आपकी घोषित आय, लागू टैक्स स्लैब, छूट और कटौतियों (जैसे 80C, 80D) की जांच होती है। फिर यह देखा जाता है कि कुल देनदारी के मुकाबले कितना टैक्स पहले ही जमा हो चुका है।
हालांकि, रिफंड जारी होने से पहले कई स्टेप्स और वेरिफिकेशन पूरे किए जाते हैं। ITR का ई -वेरिफिकेशन, बैंक अकाउंट की प्री- वैलिडेशन और पैन आधार लिंकिंग जैसी प्रक्रियाएं जरूरी होती हैं। अगर इनमें कोई गड़बड़ी हो, जानकारी में अंतर हो या केस स्कूटनी में चला जाए, तो, रिफंड देने में देरी या आंशिक कटौती भी हो सकती है।
Calculation
Step 1 : Total Tax निकालना
टैक्स रिफंड समझने के लिए सबसे पहले आपकी कुल (Total income) निकाली जाती है। आयकर विभाग सभी स्रोतों से हुई कमाई को जोड़कर आपकी ग्रॉस इनकम तय करता है।
मान लीजिए आपकी सालाना सैलरी ₹10,00,000 है। इसके अलावा आपको बैंक एफडी से ₹50,000 ब्याज मिला और फ्रीलांस काम से ₹1,00,000 की अतिरिक्त आय हुई।
अब कुल आय की गणना इस प्रकार होगी:
₹10,00,000 (सैलरी)
₹50,000 (एफडी इंटरेस्ट)
₹1,00,000 (फ्री लॉन्स इनकम) = ₹11,50,000 (कुल आए)
यह ₹11.5 लाख आपकी ग्रॉस इनकम मानी जाएगी। इसके बाद इसमें 80C, 80D जैसी कटौतियाँ घटाई जाएंगी, जिससे आपकी टैक्सेबल इनकम तय होगी। इसी आधार पर अंतिम टैक्स देनदारी और संभावित रिफंड की गणना की जाती है।
Step 2 : Deduction घटाए जाते हैं।
कुल आय निकालने के बाद अगला कदम है लागू टैक्स कटौतियां (Deduction) घटाना, आयकर कानून के तहत कुछ निवेश और खर्चों पर छूट मिलती है, जिससे आपकी टैक्सेबल इनकम कम हो जाती है।
उदाहरण के लिए अगर आपने NPS ( National Pension System) में ₹1,00,000 का निवेश किया है, तो यह राशि धारा 80CCD(1B) के तहत अतिरिक्त कटौती के रूप में घटाई जा सकती है। इसी तरह होम लोन के ब्याज पर भी धारा 24 के तहत छूट मिलती है। इन कटौतियों को कुल आय से घटाने के बाद जो रकम बचती है, वही आपकी टैक्सेबल इनकम होती है जिस पर टैक्स की गणना की जाती है।
टैक्स रिफंड स्टेटस कैसे चेक करें?
Method 1 : Income Tax Portal से
टैक्स रिफंड का स्टेटस चेक करना बहुत आसान है। सबसे पहले Income Tax Department की आधिकारिक वेबसाइट Incometax.gov.in पर जाएँ। वहां अपने पैन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
लॉग इन करने के बाद “e-File” विकल्प पर क्लिक करें, फिर ” इनकम टैक्स रिटर्न्स” में जाएं और View Field Returns” चुने। यहां आपको अपनी फाइल की गई रिटर्न की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
स्टेटस कॉलम में लिखा हुआ :
Refund Issued- रिफंड भेज दिया गया
Under Process – प्रोसेस में है
Failed – असफल
या Pending Verification – वेरीफिकेशन बाकी
इससे आपको पता चल जाएगा कि आप रिफंड किस स्थिति में हैं।
02. NSDL (Protean) वेबसाइट से
आप Protean eGov Technologies Ltd. (पहले NSDL) की वेबसाइट पर जाकर भी रिफंड स्टेटस देख सकते हैं।
- tin.tin.NSDL.com/oltas/refundstatuslogin.html पर जाएं।
- पैन नंबर डालें।
- असेसमेंट ईयर चुनें।
- कैप्चा भरें।इसके बाद रिफंड की स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।
03. बैंक अकाउंट/ एसएमएस चेक करें
जोवर, रिफंड जारी होता है तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस या ईमेल आता है। आपने बैंक खाते की एंट्री भी चेक कर सकते हैं।
CPC से संपर्क करके भी रिफंड का स्टेटस लिया जा सकता है।
आप Centralised Processing Center ( CPC Bengaluru) के हेल्प लाइन नंबर या ई फाइलिंग हेल्प डेस्क से भी जानकारी ले सकते हैं।
“अस्वीकरण”
यह जानकारी सामान्य मार्गदर्शन के उद्देश्य दी गई है। टैक्स नियम समय समय पर बदल सकते हैं और व्यक्तिगत स्थिति के अनुसार, रिफंड प्रक्रिया अलग हो सकती है। सटीक जानकारी के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट या अधिसूचना अवश्य देखें। किसी भी वित्तीय कर संबंधी निर्णय से पहले योग्य टैक्स सलाहकार से परामर्श लेना उचित रहेगा।
