The Kerala Story 2 Full Movie Collection: 2026 में रिलीज हुई फिल्म The Kerala Story 2 : लगातार बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के बाद से यह फिल्म धीरे धीरे लेकिन स्थिर कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के सत्रहवें दिन तक करीब ₹47 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई भले ही पहले भाग जितनी बड़ी न हो, लेकिन तीसरे सप्ताह में भी इसकी कमाई जारी है जो इसे बॉक्स ऑफिस पर टिकाए हुए हैं।
फिल्म के बारे में (The Kerala Story 2 Full Movie Collection)
The Kerala story 2 : Goes Beyond एक हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसे कामाख्या नारायण सिंह ने निर्देशित किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2023 की चर्चित फिल्म The Kerala Story का सीक्वल है।
फिल्म की बेसिक जानकारी
The Kerala Story 2 : Goes Beyond एक हिन्दी फिल्म है जो 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, जबकि इसे प्रोड्यूस किया है। विपुल अमृतलाल साह ने । यह फिल्म 2023 में आई चर्चित फिल्म The Kerala Story क्सीक्वल मानी जा रही है।
फिल्म की भाषा हिन्दी है और इसका अनुमानित बजट लगभग ₹30 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं इसका रन टाइम करीब 131 मिनट है। कहानी सामाजिक और संवेदनशील मुद्दों पर आधारित है, जिसकी वजह से रिलीज से पहले ही यह फिल्म चर्चा में आ गई थी।
फिल्म को लेकर कई जगहों पर कानूनी और राजनीतिक बहस भी देखने को मिली, जिसके कारण यह लंबे समय तक खबरों में बनी रही, हालांकि विवादों के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पांस भी मिला।
The Kerala Story 2 Box Office collection Day- Wise (The Kerala Story 2 Full Movie Collection)
The Kerala Story 2: Goes Beyond ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भले ही धीमी के हो लेकिन वीकेंड आते आते। फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला।रिलीज के पहले दिन फिल्म ने लगभग ₹0.50 से ₹0.80 करोड़ के बीच कलेक्शन किया। दूसरे दिन दर्शकों की संख्या बढ़ने के साथ कमाई बढ़कर करीब ₹4.25 से ₹4.75 करोड़ तक पहुंच गई। तीसरे दिन भी, फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखते हुए लगभग ₹4.10 से ₹4.80 करोड़ की कमाई की।
चौथे दिन यानी सोमवार को वीक डे होने की वजह से कलेक्शन थोड़ा गिरकर करीब ₹2 करोड़ रह गया। हालांकि, पांचवें दिन फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी और लगभग ₹3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। शुरुआती दिनों के इन आंकड़ों से साफ है कि वीकेंड पर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला और पहले सप्ताह में ही इसमें बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी थी।
दूसरे सप्ताह में फिल्म का प्रदर्शन(The Kerala Story 2 Full Movie Collection)
The Kerala Story 2 : Goes Beyond का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन दूसरे सप्ताह में थोड़ा धीमा जरूर हुआ, लेकिन फिल्म की कमाई लगातार जारी रही। पहले सप्ताह में अच्छी शुरुआत के बाद दूसरे सप्ताह में वीक डेज के दौरान कलेक्शन में गिरावट देखी गई, जो आमतौर पर ज्यादातर फिल्मों के साथ होता है, इसके बावजूद फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी और दर्शकों का ध्यान खींचती रही।
तेरह वें दिन तक की कमाई।
The Kerala Story 2: Goes Beyond का बाॅक्स ऑफिस प्रदर्शन तेरह वें दिन में लगभग ₹31 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया था। यह आंकड़ा दर्शाता है कि फिल्म को धीरे धीरे लेकिन स्थिर तरीके से दर्शकों का समर्थन मिल रहा था, खासकर वीकेंड पर, फिल्म की कमाई में, फिर से हल्का उछाल देखने को मिला।
चौदह वें दिन तक का कनेक्शन।
दूसरे सप्ताह के अंत तक फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी हुई और 14 वे दिन तक फिल्म ने ₹40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इस तरह, दूसरे सप्ताह के अंत तक, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई।
फिल्म का 17वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। (The Kerala Story 2 Full Movie Collection)
The Kerala Story 2: Goes Beyond का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन तीसरे सप्ताह में भी चर्चा में बना हुआ है। नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के सत्रह वें दिन तक ₹47 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। शुरुआत में फिल्म की कमाई भले ही धीमी रही हो, लेकिन समय के साथ दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती दिखाई दी और फिल्म ने लगातार कमाई जारी रखी।
तीसरे सप्ताह में पहुंचने के बाद भी फिल्म की कमाई पूरी तरह से नहीं रुकी है। वीकेंड के दौरान दर्शकों की संख्या में हल्का इजाफा देखने को मिला, जिससे कलेक्शन में स्थिरता बनी रही। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की रिलीज होने के कारण आने वाले दिनों में इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अठारहवें दिन तक फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग ₹47.7 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है। यह आंकड़ा बताता है कि फिल्म धीरे धीरे ही सही। लेकिन लगातार आगे बढ़ रही है। अगर फिल्म इसी तरह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचती रही, तो आने वाले दिनों में यह ₹50 करोड़ के आंकड़े के करीब भी पहुंच सकती है।
The Kerala Story 2 मूवी की कहानी (Storyline)
The Kerala Story 2: Goes Beyond की कहानी कई युवतियों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है और उनके संघर्षों को दर्शाने की कोशिश करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कुछ युवा महिलाएं अपनी व्यक्तिगत जिंदगी, रिश्तों और सामाजिक परिस्थितियों के बीच में फंस जाती हैं। कहानी उन परिस्थितियों को उजागर करती है जिनमें भावनात्मक फैसले, गलत भरोसा और सामाजिक दबाव किसी व्यक्ति की जिंदगी को पूरी तरह बदल सकते हैं।
फिल्म में कुछ किरदारों की कहानी के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे प्यार, शादी और भरोसे जैसे रिश्तों के माध्यम से कुछ महिलाएं मुश्किल परिस्थितियों में पहुंच जाती हैं, इसके बाद उनकी जिंदगी में आने वाली चुनौतियों, संघर्षों और उससे बाहर निकलने की कोशिश को कहानी का मुख्य हिस्सा बनाया गया है।
कहानी केवल व्यक्तिगत संघर्ष तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह समाज में मौजूद कई संवेदनशील मुद्दों को भी छूती है। इसमें धार्मिक पहचान, सामाजिक दबाव, परिवार की भूमिका और समाज में महिलाओं की स्थिति जैसे विषयों को भी दिखाने का प्रयास किया गया है।
फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को एक गंभीर विषय पर सोचने के लिए प्रेरित करना है। यही वजह है कि फिल्म की कहानी भावनात्मक और विचारोतेजक दोनों बन जाती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने की कोशिश करती है।
फिल्म के स्टार कास्ट (Cast)
The Kerala Story 2: Goes Beyond में कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है, जिन्होंने अपने अभिनय से कहानी को प्रभावशाली बनाने की कोशिश की है। फिल्म में नए और उभरते कलाकारों को प्रमुख भूमिकाओं में मौका दिया गया है, जिससे कहानी को एक अलग और वास्तविक अंदाज में प्रस्तुत किया जा सके।
मुख्य कलाकार।
फिल्म में Ulka Gupta ने Surekha का किरदार निभाया है। उनके किरदार के जरिए कहानी के भावनात्मक पहलुओं को दर्शाया गया है। वहीं Aditi Bhatia फिल्म में Divya की भूमिका में नजर आती हैं, जो कहानी के महत्वपूर्ण हिस्से को आगे बढ़ाती है।
इसके अलावा Aishwarya Ojha ने Neha का किरदार निभाया है, जो फिल्म की कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ लाता है। इनके अलावा Sumit Gehlawat और Arjun Singh Aujla भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।
इन सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को काफी गंभीरता से निभाया है जिसकी वजह से फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है। उनकी एक्टिंग कहानी को और अधिक प्रभावशाली बनाती है।
The Kerala Story 2023 वाली फिल्म से तुलना।
2023 में रिलीज हुई The Kerala Story बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने अपने विवादों और विषय के कारण काफी चर्चा बटोरी थी और दर्शकों का बड़ा ध्यान अपनी ओर खींचा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था, जो उस समय के हिसाब से चर्चित फिल्मों में से एक बन गई थी।
वहीं इसका सीक्वल The Kerala Story 2: Goes Beyond अभी तक उस स्तर की कमाई नहीं कर पाया है। हालांकि, फिल्म ने रिलीज के बाद धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है और लगातार कलेक्शन करती नजर आ रही है।
फिल्म में बड़े स्टार्स की कमी होने के बावजूद यह दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है।खास बात यह है कि सीमित बजट और नए कलाकारों के बावजूद फिल्म ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में सफल रही है।
क्या था इस फिल्म में विवाद?
The Kerala Story 2: Goes Beyond रिलीज से पहले और बाद में कई विवादों के कारण चर्चा में रही।फिल्म की कहानी और विषय को लेकर अलग अलग राजनीतिक और सामाजिक समूहों के बीच बहस देखने को मिली।कुछ लोगों का मानना था कि फिल्म एक संवेदनशील मुद्दे को दिखा रही है, जबकि कुछ संगठनों ने इसके कंटेंट पर आपत्ति जताई और इसे लेकर विरोध भी किया था।
मुख्य विवाद
फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशनल सामग्री सामने आने के बाद सोशल मीडिया और रणनीतिक हलकों में इस पर बहस शुरू हो गई थी।कुछ संगठनों ने फिल्म के कुछ दृश्यों और कहानी को लेकर आपत्ति जताते हुए कोर्ट में याचिकाएं भी दायर की थी।इन एरियाज याचिकाओं में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान कुछ समय के लिए हाईकोर्ट द्वारा फिल्म की रिलीज पर अस्थायी रोक भी लगाई गई थी। हालांकि, बाद में अदालत ने सभी पक्षों के दलीलें सुनने के बाद इस रोक को हटा दिया। इसके बाद फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की अनुमति मिल गई और आखिरकार यह दर्शकों तक पहुंच गई।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर The Kerala Story 2: Goes Beyond ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बावजूद संतोषजनक प्रदर्शन किया है। रिलीज के बाद से फिल्म लगातार चर्चा में बनी रही और 17 दिनों के भीतर ₹47 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने में सफल रही। शुरुआत में कम ओपनिंग मिलने के बावजूद, वीकेंड और दर्शकों की जिज्ञासा के कारण फिल्म की कमाई धीरे धीरे बढ़ती गई।
फिल्म के विषय और कंटेंट को लेकर कई विवाद भी सामने आए, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का ध्यान इस फिल्म की ओर आकर्षित हुआ। यही वजह है कि तीसरे सप्ताह में भी फिल्म सिनेमाघरों में अपनी मौजूदगी बनाए रखने में सफल रही है।
हालांकि यह फिल्म 2023 में आई the Kerala story जितनी बड़ी ब्लाकबस्टर साबित नहीं हो पाई, लेकिन सीमित बजट और नए कलाकारों के साथ भी।इसमें बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी कारण यह फिल्म 2026 की चर्चित फिल्मों में अपनी जगह बनाने में सफल रही है।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और समाचार रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दी गई बॉक्स ऑफिस कमाई के आंकड़े विभिन्न मीडिया स्रोत और रिपोर्ट्स पर आधारित अनुमानित आंकड़े हो सकते हैं, जो समय के साथ बदल भी सकते हैं।हमारा उद्देश्य किसी भी व्यक्ति, समुदाय, धर्म या संगठन की भावनाओं को आहत करना नहीं है।फिल्म से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है और यह लेख केवल जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है।
