Top 10 Best-Selling Cars March 2026- सेडान की वापसी, डिजायर टॉप पर, टाटा पंच की ज़बरदस्त इंट्री।

Top 10 Best-Selling Cars March 2026: मार्च 2026 में कार बाजार में Maruti Dzire ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिक्री के मामले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch और Tata Nexon ने अपना दबदबा बनाए रखा। इन गाड़ियों की मजबूत परफॉर्मेंस, किफायती कीमत और भरोसेमंद फीचर्स के कारण ग्राहकों में इनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

March 2026 में Dzire का जलवा Punch की धमाकेदार एंट्री

 

मजबूत बाजार मांग और आकर्षक छूटों के कारण मार्च 2026 में ऑटो सेक्टर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इस दौरान Maruti Suzuki ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए बाजार में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद Tata Motors दूसरे स्थान पर रही,  जिसने एसयूवी सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

वहीं Mahindra & Mahindra ने भी अपनी पॉपुलर एसयूवी रेंज के दम पर बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की। Hyundai Motor India ने नए फीचर्स और अपडेटेड मॉडल्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित किया,  जबकि Toyota Kirloskar Motor ने अपनी विश्वसनीयता और प्रीमियम क्वालिटी के चलते बाजार में मजबूत उपस्थिति बनाये रखी। कुल मिलाकर मार्च 2026 ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी सकारात्मक रहा।

Top 10 Best-Selling Cars March 2026 में टॉप सेलिंग कारों का प्रदर्शन।

उत्पाद के लिहाज से मार्च 2026 कार बाजार के लिए काफी खास रहा। इस महीने Maruti Dzire ने 21,224 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि इस कार ने पिछले साल के मुकाबले करीब 37% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

वहीं Tata Punch ने 20,977 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा  स्थान हासिल किया। यह माइक्रो एसयूवी अपनी किफायती कीमत और मजबूत डिजाइन के कारण ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। इसके अलावा Tata Nexon ने 19,810 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कुल मिलाकर, इन मॉडलों के शानदार बिक्री से साफ है कि ग्राहकों का रुझान अब ज्यादा फीचर-लोडेड और भरोसेमंद कारों की ओर बढ़ रहा है।

मार्च 2026 में कुछ लोकप्रिय मॉडलों की बिक्री में मिले जुले रुझान देखने को मिले। Hyundai Creta की बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज की गई,  जहां पिछले साल के 18,059 यूनिट्स के मुकाबले इस बार 17,838 यूनिट्स ही बिक पाई।

वहीं Maruti Suzuki Ertiga ने 17,072 यूनिट्स की बिक्री के साथ करीब 2% की बढ़त दर्ज की, जो इसकी फैमिली कार के रूप में लोकप्रियता को दर्शाता है। Maruti Baleno ने भी 16,392 यूनिट्स की बिक्री के साथ शानदार 33% की वृद्धि हासिल की, जिसे सेगमेंट में मजबूत स्थिति बनाए हुए है।

हालांकि, Maruti Wagon R और Maruti Brezza की बिक्री में क्रमश: 1% और 3% की हल्की गिरावट दर्ज की गई। कुल मिलाकर, बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज बनी हुई है और ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है।

मार्च 2026 में Maruti Fronx ये शानदार प्रदर्शन करते हुए 15,540 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप 10 मैं अपनी जगह मजबूत कर ली। पिछले साल के 13,669 यूनिट्स के मुकाबले यह करीब 14% की बढ़त है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को साफ दिखाती है।

वहीं Mahindra Scorpio (Scorpio N और Scorpio Classic) की कुल बिक्री 14,578 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 13,913 यूनिट्स से लगभग 5% ज्यादा है। यह दर्शाता है कि भारतीय ग्राहकों के बीच मजबूत और दमदार SUV की मांग लगातार बनी हुई है।

आने वाले महीनों में SUV सेगमेंट और भी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि कई कंपनियां अपने मॉडल्स में मिड-लाइफ अपडेट लाने की तैयारी कर रही हैं। इससे ग्राहकों को बेहतर फीचर्स, नई टेक्नोलॉजी और ज्यादा वैल्यू मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े:

01.Triumph 350cc Bike: जल्द लॉन्च होने वाली है, क्या सस्ती होगी ये दमदार बाइक?

02.Triumph Motorcycles Sales in India: कंपनी ने पार किया 1 लाख यूनिट बिक्री का आँकड़ा।

03. Top 5 Best Selling Bikes In January 2026 | जनवरी 2026 की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल।

04. Fastag Annual Pass: नेशनल हाइवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल फास्ट टैग टोल-पास की फीस।

 

मार्च 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें।

Models – March 2026

Maruti Dzire-21,224

Tata Punch-20,977

Tata Nexon- 19,810

Hyundai Creta- 17,838

Maruti Ertiga- 17,072

Maruti Wagon R- 17,025

Maruti Baleno-16,392

Maruti Brezza-16,130

Maruti Fronx- 15,540

Mahindra Scorpio-14,578

नई लॉन्च कारों का शानदार प्रदर्शन और जबरदस्त ग्रोथ

हाल ही में लॉन्च हुई Kia Seltos और Kia Sonet (नए AT वो वेरिएंट के साथ) ने बाजार में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। Kia India कि इन दोनों एसयूवी में क्रमश: 69% और 56% की प्रभावशाली सालाना वृद्धि दर्ज की, जो इनके बढ़ते क्रेज और बेहतर फीचर्स का संकेत है। खासतौर पर ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की बढ़ती मांग ने इनकी बिक्री को नई  ऊंचाई तक पहुंचाया है।

ये भी पढ़े: मारुति डिजायर बनी वित्त वर्ष 2026 की बेस्ट सेलिंग कार, नेक्सॉन और क्रेटा को पछाड़ा, देखें टॉप 10 लिस्ट

निष्कर्ष

कुल मिलाकर,  मार्च 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए काफी सकारात्मक और उत्साह जनक रहा। Maruti Dzire जैसी सेडान से लेकर Tata Punch और Hyundai Creta जैसी SUV तक,  हर सेग्मेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। साथ ही Kia Seltos और Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसे नए और Updated Models ने बाजार को और भी गतिशील बना दिया है। बढ़ती मांग,  नए फीचर और बेहतर Technology के चलते आने वाले महीनों में भी ऑटो सेक्टर में तेज ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है।

Leave a Comment