NIC Scientist B Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। National Informatics Centre (NIC) ने वर्ष 2026 के लिए Scientist-B (Group-A) पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) की ओर से साइंटिस्ट- बी के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के आवेदन भरे जा रहे हैं। जो उम्मीदवार (NIC) में बतौर साइंटिस्ट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए, यह एक सुनहरा मौका है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो गई है। इस भर्ती के तहत साइंटिस्ट-बी के लिए कुल 243 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
यह भर्ती विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है जो Computer Science, IT, Electronics और Data Science जैसे क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं। NIC भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है, इसलिए यहां नौकरी पाना प्रतिष्ठा और स्थिर करियर दोनों ही मिल जाता है।
इस लेख में हम आपको भर्ती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और जरूरी तारीखें आदि।
NIC Scientist B Recruitment 2026 के लिए कौन कर सकते हैं आवेदन।
NIC Scientist B Recruitment 2026 के लिए निम्नलिखित योग्यता मानदंड के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
- साइंटिस्ट-बी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री एवं गेट स्कोर कार्ड होना चाहिए।
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
NIC Scientist B Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया।
NIC Scientist B Recruitment 2026: एनआईसी में साइंटिस्ट-B के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी अवश्य निकालकर रख लें।
यह भी पढ़े: UPTET 2026 Apply Online Form: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आवेदन शुरू।
यह भी पढ़े: Government Soler Panel Yojna 2026: ₹500में घर की छत में लगवाए सोलर पैनल।
NIC Scientist B Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क।
NIC Scientist B Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है: आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। बिना आवेदन शुल्क के फोन स्वीकार नहीं किया जाएगा। General, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹800 रखी गई है। इसके अलावा SC एवं ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।
NIC Scientist B Recruitment 2026 के लिए क्या होगी चयन प्रक्रिया।
NIC Scientist B Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से GATE परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा, जो उनकी तकनीकी योग्यता और विषय ज्ञान को दर्शाता है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कुल 40 अंकों का होगा जिसमें उम्मीदवार की समझ, समस्या समाधान क्षमता, तकनीकी कौशल और संचार क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची GATE स्कोर और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के संयुक्त आधार पर तैयार की जाएगी जिसके अनुसार चयन सुनिश्चित किया जाएगा।
निष्कर्ष
NIC Scientist-B भर्ती 2026 तकनीकी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां 200 से अधिक पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपने GATE स्कोर के आधार पर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यह भर्ती न केवल आकर्षक सैलरी, बल्कि स्थिर सरकारी करियर का मौका भी देती है। इसलिए योग्य उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य लिखा गया है। इसमें दी गई सभी जानकारी विभिन्न स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर संकलित की गई है। हालांकि समय-समय पर नियमों, तिथियों या प्रक्रिया में बदलाव संभव है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले National Informatics Centre (NIC) की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य जांच लें। किसी भी त्रुटि या परिवर्तन के लिए लेखक/वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
