UPTET 2026 Apply Online Form: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। Uttar Pradesh Education Service Selection Commission ने Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) 2026 परीक्षा की तिथि से संबंधित नोटिस जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, इसलिए उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर फॉर्म भरना आवश्यक है।
UPTET 2026 परीक्षा राज्य में प्राथमिक (Class 1-5) और जूनियर (Class 6-8) स्तर के शिक्षकों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। ऐसे में जो अभ्यर्थी सरकारी या निजी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, ताकि सिलेबस, पात्रता, आयु सीमा आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सभी जानकारी स्पष्ट हो सके।
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से भरने और अपलोड करने होंगे। किसी भी प्रकार की गलती से आवेदन निरस्त हो सकता है, इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की दोबारा जांच करना ज़रूरी है। साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित माध्यम से समय पर करना अनिवार्य है।
UPTET 2026 परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को राज्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होने का अवसर मिलता है। यह परीक्षा टीचिंग करियर की दिशा में पहला और अहम कदम मानी जाती है। इसलिए, सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भरकर अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान दें।
UPTET 2026 Primary & Junior Level: प्राथमिक और जूनियर स्तर की पूरी जानकारी।
Uttar Pradesh Education Service Selection Commission द्वारा आयोजित Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है।
General/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 रुपए रखा गया है वहीं SC/ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ₹500 रुपए फीस रखी गई है, PH (Divyang) अभ्यर्थियों को ₹300 रुपए की फीस देनी होगी।
आवेदन शुल्क का भुगतान SBI इंटरनेट बैंकिंग, Debit Card, Credit Card और SBI E-Challan के द्वारा किया जा सकेगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
दिनांक 01 मई 2026 तक आवेदन में सुधार किया जा सकता है। UPTET 2026 की परीक्षा की तिथि 02-04 जुलाई 2026 है। वहीं एग्जाम किन-किन शहरों में होगा उसकी लिस्ट 22/06/2026 को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट में जारी की जाएगी, और एडमिट कार्ड 30/06/2026 से वेबसाइट में उपलब्ध हो जाएंगे।
ये भी देखें: Navodaya School vs Sainik School: पूरा अंतर समझिए आपके बच्चे के लिए कौन सा बेहतर है?
UPTET 2026 के लिए Primary Lavel के लिए शैक्षणिक योग्यता
- अभ्यर्थी को किसी भी विषय में स्नातक (Bachelors Degree) के साथ UP DElEd (Diploma in Elementary Education) (Final Year/Appearing) होना आवश्यक है।
- किसी भी विषय में स्नातक 50% अंकों के साथ या किसी विषय में मास्टर डिग्री तथा B.Ed (Passed/Appearing) अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
- NCTE Norms के अनुसार स्नातक 45% अंकों के साथ यह मास्टर डिग्री + B.Ed (Passed/Appearing) वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।
- 10+2 इंटरमीडिएट में कम से कम 50% अंक तथा 4 वर्षीय B.El.Ed करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए योग्य माने जाएंगे।
- ज्यादा जानकारी के लिए विषयवार, पात्रता और अन्य नियमों के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ना चाहिए।
UPTET 2026 जूनियर टीचर एलिजिबिलिटी क्लास 6-8 के लिए योग्यता और नियम।
- स्नातक या मास्टर डिग्री में कम से कम 50% अंक तथा B.Ed/B.Ed स्पेशल (Final Year Appearing/Passed) अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
- किसी भी विषय में स्नातक या मास्टर डिग्री के साथ BTC (2 वर्षीय प्रशिक्षण) परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- 10+2 इंटरमीडिएट में 50% अंक तथा 4 वर्षीय B.El.Ed कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थी पात्र माने जाएंगे।
- 10+2 इंटर परीक्षा में 50% अंक और B.Sc.Ed परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार भी आवेदन के योग्य हैं।
- NCTE Norms के अनुसार स्नातक में 45% अंक या मास्टर डिग्री +B.Ed (Passed/Appearing) वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
UPTET 2026: कैसे आवेदन करें?
Uttar pradesh education service selection commission, प्रयागराज द्वारा Uttar pradesh’s teacher eligibility test (UPTET 2026) कि आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिनांक 27 मार्च 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन से पहले उम्मीदवार को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता, प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पता विवरण और अन्य बेसिक जानकारी पहले से तैयार रखना चाहिए ताकि फॉर्म भरने में कोई परेशानी न हो।
- ऑनलाइन आवेदन के दौरान पासपोर्ट, साइट, फोटो सिग्नेचर और पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी, इसलिए इन्हें निर्धारित फॉर्मेट और साइज में पहले से तैयार रखें।
- फॉर्म भरने के बाद सबमिट करने से पहले Preview विकल्प के माध्यम से सभी कॉलम और जानकारी को अच्छी तरह जांच लें।किसी भी प्रकार की गलती होने पर उसे तुरंत सुधारें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन फीस का भुगतान करें बिना शुल्क के आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।
- आवेदन सफलतापूर्वक Submit होने के बाद उम्मीदवार फाइनल Submit Report का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
निष्कर्ष
UPTET 2026: उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जो शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन, द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समय पर आवेदन करना और सभी दस्तावेज सही तरीके से जमा करना अनिवार्य है। सही तैयारी और योजना के साथ, उम्मीदवार इस परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी टीचिंग करियर की मजबूत शुरुआत कर सकते हैं।
ये भी देखें: Bihar Board Class 10th Result 2026 : मैट्रिक रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
Disclaimer: यह जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचना उद्देश्य दी गई है, उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन, द्वारा जारी नोटिफिकेशन, तिथियों या पात्रता नियमों में समय समय पर बदलाव संभव है। अभ्यर्थी आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस अवश्य देखें।
