Vaibhav Sooryavanshi : भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार U19 World Cup का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले के हीरो रहे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जिन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में एक 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने कई रिकॉर्ड तोड़े और टूर्नामेंट के सबसे यादगार प्रदर्शन में जगह बना ली।

यह मुकाबला हरारे में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो U19 नॉकआउट मैचों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर माना जा रहा है।
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक प्रदर्शन (Vaibhav Sooryavanshi)
भारत ने सेमीफाइनल के हीरो आरोन जॉर्ज का विकेट जल्दी खो दिया लेकिन इसके बाद जो हुआ वह किसी क्रिकेट शो से कम नहीं था। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने शुरुआत में संभल कर खेला। एक समय में एक समय वे 17 गेंदों पर सिर्फ 15 रन पर थे। इसके बाद उन्होंने गियर बदला और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर लगातार हमला बोला।
- 32 बालों में फिफ्टी पूरी की।
- एक ही ओवर में कई छक्के चौके।
- लगातार बड़े शॉट्स से तेजी से रन बने।
- 20वें ओवर में शतक पूरा किया।
- सिर्फ 80 गेंदों में 175 ने रन बनाए।
उन्होंने फरहान अहमद के एक ओवर में तीन छक्के और एक चौका जड़कर मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया। अगले 12 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के लगातार, उन्होंने इंग्लैंड पर दबाव पूरी तरह बढ़ा दिया।
भारत का 400+ स्कोर- U19 नॉकआउट में नया रिकॉर्ड(Vaibhav Sooryavanshi)
25 ओवर में भारत का स्कोर 250 रन पहुंच गया था। हालांकि बीच। के ओवरों में रन गति थोड़ी धीमी हुई, लेकिन अंत में फिर से आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली।
रनों का मुख्य योगदान करने वाले खिलाड़ी (Vaibhav Sooryavanshi)
- वैभव सूर्यवंशी-175 रन।
- आयुष महत्रे-53 रन।
- वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा – जबरदस्त साझेदारी।
- आखिरी ओवर में कनिष्क चौहान के चौके छक्के।
भारत ने 50 ओवर में 411/9 कभी विशाल स्कोर खड़ा किया, जो U19 नॉकआउट इतिहास में पहले कभी नहीं बना था।
इंग्लैंड की धीमी शुरुआत फिर भी बीच में दिखी लड़ाई(Vaibhav Sooryavanshi)
400+ रन का लक्ष्य सामने होने के बावजूद, इंग्लैंड ने शुरुआत बहुत धीमी की। पहला रन 14वीं गेंद पर आया और पहले चार ओवर में केवल कुछ ही रन बने। बाद में, बेन डॉकिंस और बेन मेयस्। ने रन बनाने की गति बढ़ाई।
- बेन मेयस-45 रन।
- थॉमस रेव-31 रन
- 20 ओवर में 171 रन।
बेन मेयस ने 45 रन की जबरदस्त पारी खेली जबकि थामस रेव ने 31 रन तेजी से जोड़कर उम्मीद जगाई। 20 ओवर में स्कोर 171 तक पहुंचा, लेकिन लगातार गिरते विकेट। ने इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया।
दो ओवर में पलटा मैच -भारत की घातक गेंदबाजी(Vaibhav Sooryavanshi)
मैच का असली टर्निंग प्वाइंट उस समय आया जब भारत की गेंदबाजी ने लगातार दो ओवर में मुकाबले की दिशा ही बदल दी।इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए धीरे धीरे लय पकड़ रही थी, तभी भारतीय कप्तान ने चतुराई से गेंदबाजी में बदलाव किया आयुष महात्रेय ने खुद गेंद संभाली और महत्वपूर्ण विकेट लेकर साझेदारी तोड़ दी।इसके तुरंत बाद शानदार फील्डिंग के चलते एक तेज रन आउट हुआ, जिससे दबाव और बढ़ गया।अगले ही ओवर में दीपेंद्र देवेंद्रसन ने घातक स्पेल डालते हुए लगातार दो विकेट झटक गए, अचानक इंग्लैंड का स्कोर 177/7 हो गया और पूरी टीम बैकफुट पर चली गई।जो मैच कुछ देर पहले तक प्रतिस्पर्धी लग रहा था, वह इन दो ओवरों में पूरी तरह भारत के पक्ष में झुक गया और इंग्लैंड की जीत की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई।
कैलीफाल्कनर ने लगाई सेंचुरी लेकिन जीत भारत की।(Vaibhav Sooryavanshi)
इंग्लैंड की पारी में कैले फाल्कन एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने अंत तक लड़ाई जारी रखी, उन्होंने दबाव भरे लक्ष्य के सामने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों पर शानदार 115 रन बनाए। उनकी पारी में आक्रामक शॉट्स और बेहतरीन टाइमिंग देखने को मिली, हॉल्कनर ने जेम्स मिंटो के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 92 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की जिससे मैच कुछ समय के लिए दिलचस्प बन गया और भारत को जीत के लिए इंतजार करना पड़ा, हालांकि रन रेट का दबाव लगातार बना रहा और दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।जैसे ही यह साझेदारी टूटी इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई, पूरी टीम 311 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मुकाबला 100 रन से जीतकर छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया।
मैच का संक्षिप्त स्कोर(Vaibhav Sooryavanshi)
मैच का संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार रहा।भारत में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक अंदाज में 175 रन बनाए, जबकि आयुष महात्रेय ने 53 रन की महत्वपूर्ण पाली खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर 311 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से कैलिब फाल्कन ने 115 ड्रान और वेन डॉकिन्स ने 66 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से दूर रही। भारत ने शानदार प्रदर्शन के साथ मुकाबला 100 रन से जीत लिया।
भारत का U19 क्रिकेट में दबदबा जारी
भारत का अंडर-19 क्रिकेट में दबदबा एक बार फिर पूरी दुनिया ने देखा इंग्लैंड को हराकर छठा U19 वर्ल्ड कप खिताब जीतना सिर्फ एक टूर्नामेंट विजय नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के मजबूत ग्रास रूट सिस्टम का प्रमाण है।पिछले कई वर्षों से भारत जूनियर स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करता आया है और यही कारण है कि सीनियर टीम को भी समय समय पर तैयार और मैच विनर खिलाड़ी मिलते रहते हैं।
इस जीत ने यह साफ कर दिया कि भारत की जूनियर क्रिकेट संरचना जैसे स्कूल, क्रिकेट राज्य स्तरीय टूर्नामेंट, नेशनल क्रिकेट अकादमी और U19 सेटअप बेहद संगठित प्रभावी है।खिलाड़ियों को कम उम्र से ही प्रोफेशनल ट्रेनिंग फिटनेस मैच टेम्परामेंट और बड़े टूर्नामेंट का अनुभव दिया जाता है, यही वजह है कि युवा खिलाड़ी बड़े मंच पर दबाव में भी निडर प्रदर्शन कर पाते हैं।
इस फाइनल में वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी का उभरना भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। इतनी कम उम्र में उनका आत्मविश्वास, शॉर्ट चयन और मैच पर पकड़ दिखाती है कि आने वाले वर्षों में वे बड़े स्तर पर भी चमक सकते हैं, उनके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी साबित किया कि टीम सिर्फ एक स्टार पर निर्भर नहीं है। बल्कि सामूहिक प्रदर्शन उसकी असली ताकत है।
भारत की U19 टीमों की खासियत यह भी रही है कि यहां से निकले कई खिलाड़ी आगे चलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टार बने हैं।यह जीत उसी परंपरा को आगे बढ़ाती है।कुल मिलाकर, छठा खिताब भारत के जूनियर क्रिकेट मॉडल की सफलता और आने वाले सुनहरे भविष्य का मजबूत संकेत है।
FAQS
Q.1 भारत ने U19 वर्ल्ड कप कितनी बार जीता है?
भारत ने अंडर -19 वर्ल्ड कप का खिताब अब तक 6 बार जीता है जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है।इससे भारत का जूनियर क्रिकेट में दबदबा साबित हुआ है।
Q.2 फाइनल मैच के हीरो कौन रहे?
फाइनल मैच के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया।
Q.3 भारत ने फाइनल में कितना स्कोर बनाया था?
भारत ने 50 ओवर में 411/9 का विशाल स्कोर बनाया, जो U19 कॉलआउट मुकाबलों के सबसे बड़े स्कोरों में से एक माना जा रहा है।
Q.4 इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
इंग्लैंड के कैलिफ़ॉल्कनर ने 67 गेंदों में 115 रन की शानदार सेंचुरी बनाई लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
Q.5 इस जीत का भारतीय क्रिकेट के लिए क्या महत्व है?
यह जीत दिखाती है कि भारत का जूनियर क्रिकेट सिस्टम बहुत मजबूत है और भविष्य के लिए लगातार प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं।